संस्कृति विभाग एवं होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में देश के श्रेष्ठ पत्थर शिल्पियों को उनकी रचनाधर्मिता के प्रदर्शन के लिये होमगार्ड लाइन में “अनावृत” पन्द्रह दिवसीय शिविर आयोजित किया गया है। शुक्रवार को ‘अनावृत’ का पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने अवलोकन कर कलाकारों की सराहना की। शाम को सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री अनूप जलोटा ने ‘अनावृत’ में शामिल शिल्पियों को सम्मानित किया। उन्होंने पत्थरों पर उकेरी गई अदभूत पत्थर-शिल्पों की तारीफ करते हुए कहा कि कला भगवान का दिया कलाकार को वरदान है।