AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

श्रीओंकारेश्वर महादेव-श्रीमहकालेश्वर ज्योतिर्लिंग चार्टर्ड बस सेवा से सीधे जुड़े

अब रोज प्रातः 7.30 बजे व 9.00 बजे ओंकारेश्वर जाने के लिए यात्रियों को मंदिर के समीप से ही बस उपलब्ध होगी व श्रद्धालूगण दर्शन कर रात्रि में ही उज्जैन वापस भी आ सकेंगे. महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने अपने प्रयासों को मंदिर तक सीमित न रखकर हमेशा दर्शनार्थियों के लिए एक कदम आगे बढ़कर ही प्रयास किया है.

कमलनाथ ने पोषण आहार घोटाले में सीएम से नैतिकता के आधार पर मांगा इस्तीफा

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पोषण आहार को लेकर कैग की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार का पोषण आहार घोटाला अभी सामने आ गया है और कैग रिपोर्ट में साफ हो गया है कि इसमें किस प्रकार भ्रष्टाचार किया गया है। यह घोटाला जब हुआ उस समय सीएम के पास ही यह विभाग था। विधानसभा में यह सब मुद्दे उठाए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया गणेश विसर्जन, मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का खटलापुरा घाट पहुंच कर विसर्जन किया।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चार इमली स्थित अपने निवास में भगवान गणेश की स्थापना की थी। दस दिन पूरे होने पर विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान श्री गणेश जी का खटलापुरा घाट विसर्जन किया।

मृतका के वैध वारिस को एक लाख रूपये एक माह में देने की अनुशंसा

मप्र मानव अधिकार आयोग ने मुरैना जिले के एक मामले में एक अहम अनुशंसा की है। एक महिला इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आई लेकिन चिकित्सकों ने उसका उपचार करने के बजाय एक निजी अस्पताल में जाने को कहा और इलाज नहीं मिलने से महिला की मौत हो गई। यह मामला आयोग में आया तो मानव अधिकार आयोग ने शासन को एक महीने के भीतर मृतका के वैध वारिश को एक लाख रुपए का भुगतान करने की अनुशंसा की।

नाबालिग के साथ छेडछाड करने के मामले में 3 साल कठोर कैद की सजा

नाबालिग के साथ छेडछाड करने के मामले में विशेष न्‍यायाधीश (पॉक्‍सो एक्‍ट) बिजावर की न्यायालय ने आरोपी को 3 साल कठोर कैद की सजा सुनाई है।

सांची की शुद्ध देशी स्वादिष्ट मिठाईयों ने उपभोक्ताओं के दिलों में बनाई खास जगह

एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध प्रदेश के सभी सहकारी दुग्ध संघ (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, बुंदेलखण्ड (सागर) और जबलपुर) के माध्यम से सांची ब्राण्ड की मिठाईयों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। स्वतंत्रता दिवस उत्सव हो या फिर रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार हो, गत वर्ष की तुलना में 54 फीसदी अधिक मिठाईयों का विक्रय किया गया है और इन उत्सवों और त्यौहारों में सांची उपभोक्ताओं ने सांची मिठाईयों पर अपना विश्वास जताया है।

उमा भारती ने प्रायवेट सेक्टर में आरक्षण पर अपनी इस तरह दी सहमति

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वे भी प्रायवेट सेक्टर में आरक्षण के पक्ष में हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को निजी क्षेत्र में भी रिजर्वेशन मिलना चाहिए। साथ ही गरीब ब्राह्मणों को भी दस फीसदी आरक्षण के पक्ष में वे हैं।

जबलपुर संभाग में यूरिया की स्थिति पर सीएम की आपात बैठक, सख्ती के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह जबलपुर संभाग में यूरिया की स्थिति को लेकर आपात बैठक ली। सीएम हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर जबलपुर संभाग के जिलों में आवंटित यूरिया की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसानों को खाद से वंचित रखने वालों के साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर-गिरफ्तारी भी हो।

दिल्ली के आजाद मार्केट की चार मंजिल बिल्डिंग गिरी, तीन की मौत

दिल्ली के घनी बस्ती में स्थित आजाद मार्केट की चार मंजिल की एक बिल्डिंग आज सुबह अचानक गिर गई जिसमें कई मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत होने की पुष्टि की गई और चार को अस्पताल भेजा गया है। कुछ अन्य के मलबे में दबे की बातें कही जा रही हैं जिन्हें बाहर निकालने के लिए राहत व बचाव कार्य चल रहे हैं।

ब्रिटेन की महारानी का निधन, भारत यात्रा में देखा था जालियांवाला बाग स्मारक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार की रात को निधन हो गया। उनके निधन की अधिकृत तौर पर रात करीब सवा ग्यारह बजे घोषणा की गई। उनके निधन के साथ ब्रिटेन में 70 साल के महारानी के राज की समाप्ति हो गई और अब वहां महाराज बनेंगे उनके पुत्र प्रिंस चार्ल्स।
एलिजाबेथ द्वितीय 21 अप्रैल 1926 को जन्मी थी और करीब 26 साल की उम्र ने उन्हें महारानी का पद संभाला था। वे 70 साल तक राज करती रहीं। इस बीच उन्होंने कई उतार-चढ़ाव भी देखे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today