कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

संगीत और पारंपरिक वेषभूषा के माध्यम से दी श्रीरामकथा की प्रस्तुति

अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव में प्रथम प्रस्तुति हिन्दू प्रचार केंद्र, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के कलाकार द्वारा श्रीरामकथा की दी गई, जिसमें कलाकारों ने लोकगीत से प्रस्तुति की शुरूआत की। इसके बाद सूत्रधार श्रीरामकथा के माता सीता हरण, जटायु वध, शबरी कथा, श्रीहनुमान मिलन और माता सीता- श्रीराम दरबार(राज्याभिषेक) प्रसंग को कहता है और कलाकारों ने अभिनय, संगीत के माध्यम से प्रस्तुति दी। 13 कलाकारों द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में लाइव प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में राम-श्रीओमप्रकाश सिंह, लक्ष्मण- श्रीधनराज लौतान, सीता-सुश्री प्रशांता सिंह एवं सुश्री शांता रामनाथ,श्रीहनुमान-श्री ईशहरी, रावण-श्री देव आनंद रामशरण ने किरदार निभाया।  इसमें जटायु की वेशभूषा त्रिनिदाद एंड टोबैगो कार्निवाल से ली गई है। रामायण की परंपरा है वह त्रिनिदाद एंड टोबैगो में वर्ष 1845 से प्रारंभ हुई है। यह दल 2007 से लगातार देशों में प्रस्तुति दे चुका है।

अद्वैत जागरण शिविर का दीक्षांत समारोह में 56 युवाओं को दीक्षांत

आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा शुक्रवार को अद्वैत जागरण शिविर का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि औंकारेश्वर में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना का संकल्प लिया था। चौहान ने कहा कि उनके मन में हमेशा से यह बात थी कि एक ऐसा विश्व हो जो सब तरह के कलुष से मुक्त हो और जहां रहने वाले पूरी धरती को एक ही कुटुंब के भाव से देखें। अद्वैत के विचार में मैंने उस शक्ति का अनुभव किया और तब लगा कि ओंकारेश्वर में अद्वैत के विचार का शक्तिशाली केंद्र बनना चाहिए।

मध्य प्रदेश में जमीन और पानी की कोई समस्या नहीं, आईए इन्वेस्ट कीजिए

मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए 11-12 जनवरी 2023 को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर आज पुणे में इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्यप्रदेश” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश में जमीन और पानी की कोई समस्या नहीं है, इसलिए इन्वेस्टमेंट करने का अच्छा स्थान है और पुणे में पहुंचे उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश की खूबियां बताई गईं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी उद्योगपतियों को इन्वेस्टमेंट के आमंत्रित किया।

अग्रसोच सोशल फाउंडेशन ने की दीपावली पर मिट्टी के दीये प्रज्वलित करने की अपील

एक दौर वह भी था जब दीपावली मिट्टी से बने दीयों की थी। घी और तेल से दीेये जलाए जाते थे। तेजी से प्रचलन में आई मोमबत्ती और विद्युत झालरों के प्रयोग ने जहां कुम्हारों के हाथ से रोजगार छीन गया। वहीं घी तेल के दीये न जलने के कारण बरसात में पैदा होने वाले कीट-पतंगे भी नहीं मर पाते। नतीजा यह है कि हम परेशान होते हैं। मिट्टी के दीये पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक नहीं होते थे। हमारी इस प्राचीन परंपरा को हिंदू उत्सव समिति पुन: जीवंत करने जा रही है। इसके तहत् हम इस दिपावली पर मिट्टी का दीये घी या तेल में जरूर जलाएं।

पीसी सिंह के बेटे पीयूष व सुरेश जैकब को सीएनआई ने हटाया, पदाधिकारियों की बैठक में फैसला

जबलपुर के निष्कासित बिशप पीसी सिंह के बेटे पीयूष पॉल सिंह और उनके करीबी सुरेश जैकब को चर्चा ऑफ नार्थ इंडिया (सीएनआई) ने संस्था के सभी पदों से हटा दिया है। इस संबंध में पिछले दिनों हुई सीएनआई पदाधिकारियों की 276वीं बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः बड़ा उलटफेर कर आयरलैंड सुपर 12 में, वेस्टइंडीज बाहर

आस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज फिर एक बड़ा उलटफेर हुआ है जिसमें दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने सुपर 12 में जाने से रोक दिया है। वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने आसानी से हराते हुए सुपर 12 में प्रवेश किया।

सीएम चौहान पुणे में, इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्य प्रदेश कार्यक्रम

दिल्ली के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पुणे जा रहे हैं जहां वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। पुणे में वे इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट इन मध्य प्रदेश कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कर्नाटक की एक हजार साल पुरानी यक्षगान शैली में श्रीरामकथा, कठपुतली से भी प्रस्तुति

अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव में आज कर्नाटक की एक हजार साल पुरानी यक्षगान शैली के माध्यम से श्रीरामकथा के विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति दी गई। इस शैली में पात्र 15 से लेकर 20 किलोग्राम वजन के आभूषणों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में प्रसंगों को मंच पर पेश करते हैं। आज कठपुतली से भी श्रीरामकथा के प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया।

भोपाल सांसद प्रज्ञासिंह ने कहा जयस घातक संगठन

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने युवा आदिवासियों के संगठन जयस को घातक बताया है। जयस को आदिवासियों के लिए हितकारी नहीं बताया है।

टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कपः नामीबिया के हारने से श्रीलंका-नीदरलैंड सुपर 12 में पहुंची

आस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर मैचों में आज खेले गए दो मैचों से सुपर 12 के पूल नंबर दो की टीमों का फैसला हो गया है। नामीबिया की हार के साथ ही श्रीलंका और नीदरलैंड सुपर 12 में प्रवेश कर गई हैं और श्रीलंका जहां पूल नंबर एक तो नीदरलैंड पूल क्रमांक दो में खेलेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today