RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट में बनाये गुड्डा-गुड़िया

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा बच्चों की सहज प्रवृत्तियों को रेखांकित करने और उनकी भीतरी सामर्थ्य को जाग्रत करने के उद्देश्य से ‘खुद को पहचानने’ श्रृंखला की शुरूआत माह सितंबर से प्रत्येक रविवार को की गई है। विगत दो माह में गतिविधि अंतर्गत काव्य अभिनय, आरगेमी, क्राफ्ट गतिविधि, कहानी पाठ, विज्ञान के खेल, रंगों के खेल जैसी अन्य गतिविधियाँ संयोजित की गई हैं, जिसमें स्थानीय बच्चों द्वारा उत्साह और समर्पण के साथ हिस्सेदारी की जा रही है।

मध्य प्रदेश में अभी इकबाल रहेगा बुलंद, जानिये दौड़ में शामिल तीन बैच के अफसरों के गुणा-भाग

मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव के लिए चल रहे चर्चाएं के बीच यह लगभग साफ हो गया है कि रिटायरमेंट के बाद इकबाल सिंह बैंस को एकबार एक्सटेंशन दिया जाएगा। मगर यह तय नहीं हो सका है कि विधानसभा चुनाव भी उनके कार्यकाल में होंगे या इसके पूर्व उनका रिटायरमेंट हो जाएगा। यह भी संभावना है कि अनुराग जैन विधानसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी बना दिए जाएं।

साहित्य के 13 अखिल भारतीय, 15 प्रादेशिक पुरस्कारों का ऐलान

मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग और साहित्य अकादमी व मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा 2019 के लिए तेरह अखिल भारतीय और पंद्रह प्रादेशिक पुरस्कारों का ऐलान किया गया। अखिल भारतीय पुरस्कार के रूप में एक लाख और प्रादेशिक पुरुस्कारों पाने वालों को 51 हजार रुपए की राशि व अन्य सम्मान चिन्ह सौंपे जाते हैं।

ऋचा चड्ढा के खिलाफ भोपाल में शिकायत पुलिस जांच शुरू

ऋचा चड्ढा के खिलाफ भोपाल की टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई है . इससे चड्डा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. चड्डा ने सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में उन्हें चेतावनी भी दी थी कि वह सेना के खिलाफ ऐसी टिप्पणी नहीं करें. .

भोपाल में धर्मांतरण के आरोप-प्रत्यारोप, नगद राशि- पादरी बनाने के आरोप

मध्य प्रदेश में एक बार फिर धर्मांतरण के आरोपों में ईसाई समुदाय गिरा है इस बार राजधानी भोपाल में ईसाई समुदाय द्वारा नगद राशि और पादरी बनाने का प्रलोभन देकर गरीब लोगों को धर्मांतरण करने के लिए लुभाने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में हिंदू संगठनों द्वारा प्रलोभन देने के आरोप में मारपीट भी की गई मामला थाने में पहुंचा तो दोनों पक्षों द्वारा थाने पर हंगामा किया गया है .

डाकू मलखान सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के गिनाए नुकसान-फायदे, पढ़िये जो कहा

चंबल के बीहड़ में आतंक का पर्याय रहे डाकू मलखान सिंह ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के नुकसान और फायदे गिना रहे हैं। मलखान सिंह वही हैं जो भाजपा के पक्ष में प्रचार करते रहे हैं और आज वे कहते हैं कि जिस तरह उन्होंने अन्याय के खिलाफ पहले बंदूक उठाई थी और आज भी अन्याय हो रहा है तो आवाज तो उठाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा का फर्क ही नहीं बल्कि ज्यादा ही फर्क पड़ने की बात वे कहने से नहीं चूक रहे हैं।

जयराम रमेश ने आरएसएस-हिंदू महासभा पर बोला हमला, कहा संविधान के खिलाफ थे दोनों

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में चौथे दिन है और इसमें शामिल कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और हिंदू महासभा पर हमला बोला। जयराम ने कहा कि आरएसएस व हिंदू महासभा संविधान के खिलाफ थे। आंबेडकर ने कांग्रेस नेता नहीं होने के बाद भी तब कहा था कि संविधान बिना कांग्रेस के नहीं बन सकता था और उसके समर्थन से ही यह बन पाया है।

फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की मुश्किलें बढ़ेंगी, एमपी के गृह मंत्री करा रहे जांच

सेना के खिलाफ फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के बयान पर उनकी मध्य प्रदेश में मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। यहां उनके खिलाफ शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है। कानूनी जानकारों से मदद लेकर ऋचा चड्ढा के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।

मकरोनिया नगर पालिका सब इंजीनियर और दो अन्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहे थे सड़क निर्माता से कमीशन

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के गृह जिले सागर की मकरोनिया नगरपालिका के सब इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर सहित एक ठेकेदार को एक अन्य ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया. नगरपालिका इंजीनियर और ठेकेदार एक सड़क बनाने वाले ठेकेदार से बिल पास कराने के बदले 25000 की रिश्वत मांग रहे थे. लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना द्वारा इन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

एमपी के बाद राजस्थान में भी आ सकता है भूचाल, गहलोत-पायलट एपीसोड का हो सकता है खात्मा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में पहुंचने के तीसरे दिन जिस तरह से कांग्रेस को नरेंद्र सलूजा के रूप में झटका मिला है उसी तरह राजस्थान में भी पार्टी की भीतर कलह के चल रहे एपीसोड का खात्मा होने की संभावनाएं व्यक्त की जाने लगी हैं। राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत-सचिन पायलट के बीच खींची तलवारें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वहां पहुंचने के पहले ही मियानों से बाहर आ सकती हैं। गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद मिले झटके को शायद अभी तक भूले नहीं हैं और यह माना जा रहा है कि वे ऐसे वक्त का इंतजार कर रहे हैं जो उनके लिए ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचा सके और कांग्रेस को अधिकतम नुकसान हो। भारत जोड़ो यात्रा इसके लिए सबसे ज्यादा अच्छा अवसर भी हो सकता है और उनके हाल ही में दिए गए बयान को ऐसे मौके के पहले का हवा का झोंका कहा जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today