RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

रतलाम में सरकारी स्कूल के बच्चों से टॉयलेट की सफाई, वायरल वीडियो पर ह्यूमन राइट कमीशन का एक्शन

रतलाम के एक सरकारी स्कूल में दो बच्चों द्वारा स्कूल के टॉयलेट की सफाई के वीडियो वायरल हुए हैं। इन बच्चों को उनकी मैडम ने दो-तीन दिन में एक बार टॉयलेट साफ करने को कहा था और इसके लिए वे दूर से पानी भरकर लाते हैं। इन वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य मानव अधिकार आयोग ने एक्शन लेते हुए कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा है।

बॉस इज ऑलवेज राइट….डीजी लोकायुक्त पुलिस में तबादले पर सटीक

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना में महानिदेशक के पद पर राज्य सरकार सहमति से ही पदस्थापना करती है, यह परंपरा है और लोकायुक्त के सम्मान में इसे सरकार अपनाती रही है। मगर लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में छह महीने पहले इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए पदस्थ किए गए 1988 बैच के कैलाश मकवाना के आज किए गए तबादले से लोकायुक्त संगठन परिसर की दो बिल्डिंग के बीच की दूरी उनके संबंधों के रूप में भी झलकी है। राज्य शासन ने लोकायुक्त पुलिस के DG और ADG सहित चार आईपीएस के तबादला आदेश जारी किए हैं जिनसे यह चर्चा जोरों पर है कि लोकायुक्त संगठन और विशेष पुलिस स्थापना के बीच पटरी नहीं बैठ रही थी. वैसे यह माना जा रहा है कि मकवाना ने रिश्वतखोरी को पकड़ने के विशेष पुलिस स्थापना के अधिकारों का अपने महानिदेशक के कार्यकाल में जमकर उपयोग हुआ और इसको लेकर आज एक वरिष्ठ अधिकारी ने मकवाना की सराहना भी की है।

संजू भैया परेशान होंगे तो वन विभाग की ऐसी की तैसी कर दूंगा….यह हैं MP के एक मंत्री के बोल

मध्य प्रदेश में नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से ऐसे बोल बोले जा रहे हैं जो आम व्यक्तियों द्वारा इस्तेमाल किए जाएं तो अपराधिक प्रकरण दर्ज करने में कोई देरी नहीं होगी। इसी तरह शिवराज सरकार के एक मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने एकबार फिर खुलेआम सरकारी विभाग को ऐसी की तैसी करने की चेतावनी दी है। इसके पहले वे मुख्य सचिव के लिए भी इसी अंदाज में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग में बदलाव के पीछे क्या, कहीं दलाली का वायरल वीडियो तो नहीं

मध्य प्रदेश में चार आईएएस अधिकारियों के तबादलों को गुरुवार को आयुष्मान निरामय भारत को लेकर वायरल हुए एक वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है। इस वायरल वीडियो में दस लाख के लेनदेन की बातचीत है जो आयुष्मान से जुड़े एक हॉस्पिटल के संचालक व स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के रिश्तेदार की बताई जा रही है। इस वीडियो के वायरल होने के कुछ घंटे बाद ही मंत्रालय से यह तबादला सूची जारी हुई जिसमें स्वास्थ्य विभाग भी प्रभावित हुआ है।

मध्यप्रदेश में भी समान नागरिक संहिता लागू होगी, मुख्यमंत्री का ऐलान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धार जिले में पेसा एक्ट जागरूकता सम्मेलन में ऐलान किया कि मध्यप्रदेश में भी समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी. इसके लिए सरकार द्वारा कमेटी बनाई जा रही है और जल्द ही समान नागरिक संहिता पर सरकार सख्ती से अमल करेगी.

मार्कफेड के अनाज के बीमा में धोखाधड़ी, अदालत ने सुनाई 12 साल की सजा

मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन (मार्कफेड) के खुले में रखे अनाज के बीमा करने के मामले में न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के विकास अधिकारी संजीव कुमार यादव को धोखाड़ी के आरोप में 12 साल कठोर कारावास और छह हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में आठ साल पहले सीबीआई द्वारा एफआईआर के बाद जांच की गई थी और विशेष कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा ने सुनवाई के बाद इसमें फैसला सुनाया है। दो अन्य आरोपियों को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है।

ललितपुर-बीना-ललितपुर स्पेशल ट्रेन दो दिन निरस्त रहेगी

झांसी मण्डल के बुड़पुरा स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए चल रहे काम की वजह से चार और पांच दिसंबर को कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसमें ललितपुर-बीना-ललितपुर स्पेशल ट्रेनों को चार और पांच दिसंबर के लिए निरस्त कर दिया गया है। भोपाल रेल मंडल की ओऱ से इस तरह की जानकारी दी गई है।

भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर शामिल, भाजपा ने फिर घेरा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने उज्जैन में आज सहभागिता की और राहुल गांधी के साथ उनकी कदमताल करती तस्वीरें वायरल हुईं। इसके बाद भाजपा ने फिर भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा के रूप में प्रचारित करने की कोशिश की औऱ कहा कि कन्हैया कुमार से लेकर स्वरा भास्कर के यात्रा में शामिल होने पर घेराबंदी की।

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी में भर्ती में गड़बड़ी में सीबीआई के छापे, चयन बोर्ड के पूर्व सदस्य सहित 20 पर FIR

जम्मू कश्मीेर सेवा चयन बोर्ड द्वारा कई सरकारी नौकरी के लिए आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी करने पर सीबीआई ने राज्य के सेवा चयन बोर्ड के तत्कालीन सदस्य, बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय के मेडिकल ऑफिसर सहित 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सीबीआई ने 14 स्थानों पर आज तलाशी की और परीक्षा से संबंधित दस्तावेजों को जप्त किया।

कोहरा छटा, आखिरकार मुख्यमंत्री के आग्रह पर सीएस को मिला एक्सटेंशन

मध्य प्रदेश में नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर करीब तीन सप्ताह से छाया कोहरा आज पूरी तरह से छट चुका है। इकबाल सिंह बैंस को केंद्र सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन दे दिया है और 31 मई 2023 तक के लिए बैंस ही पुनः इसी पद पर काम करते रहने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today