Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

मध्य प्रदेश ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया: मुख्यमंत्री डाॅ. यादव

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन के लिए देशव्यापी आंदोलन शुरू कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लक्ष्य को हासिल करने में मध्य प्रदेश ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्वच्छता को सर्वोपरि मानते हुए इंदौर ने स्पष्ट किया कि उसने जो बदहाल जिंदगी पैदा की है वह पूरे देश में एक मिसाल बन गई है। इंदौर के नाम लगातार 7 बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने का रिकॉर्ड है। इंदौर देश का पहला वाटर प्लस शहर भी बन गया है और भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानी है।

सरकारी विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन के लिए जनभागीदारी से प्रयास किये जायें

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने निर्देश दिये हैं कि शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली में शत-प्रतिशत बच्चों को प्रवेश मिले यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं जैसे नि:शुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तकें और मध्यान्ह भोजन की जानकारी शिक्षकों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, सचिवों और रोजगार सहायकों के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों को घर-घर जाकर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।

मध्य प्रदेश सौर ऊर्जा प्रदेश बनने की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री डाॅ. यादव

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व की सबसे बड़ी रीवा सौर परियोजना प्रदेश में स्थापित एवं प्रारंभ हो चुकी है। इस परियोजना को हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा केस स्टडी के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही ओंकारेश्वर में मां नर्मदा नदी पर 600 मेगावाट क्षमता की दुनिया की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजना भी विकसित की जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सौर ऊर्जा की कई छोटी-बड़ी परियोजनाएं भी निर्माणाधीन हैं।

MP के यूथ कांग्रेस नेता भूरिया-वानखेड़े के युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबरों को विराम, छिब बने अध्यक्ष

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की युवा इकाई यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मध्य प्रदेश के जिन दो नेताओं के नाम की अफवाहें एक सप्ताह से राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं, उन पर एआईसीसी ने विराम लगा दिया है। मध्य प्रदेश नहीं जम्मू कश्मीर के यूथ कांग्रेस नेता को यह पद देकर कांग्रेस ने वहां विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने का फैसला किया है। पढ़िये रिपोर्ट।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तितलियों का सर्वे शुरू

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में शुक्रवार से तीन दिवसीय तितली सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। नौ रेंज में 60 वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ वनकर्मी 20 कैम्प में तितली की विभिन्न प्रजातियों को एप में कैद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वन क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी व तितलियों की प्रजाति ज्ञात करना है।

भोपाल शहर को झुग्गी मुक्त करने की शीघ्र बने कार्य योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल शहर को झुग्गी मुक्त करने के लिए समाधाननिकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पहले भवन तैयार करने का कार्य हो फिर झुग्गियों को खाली कराया जाये ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस महती कार्य में जन-प्रतिनिधियों से भी समन्वय हो। झुग्गी मुक्त करने के लिए अक्टूबर तक निविदा पूरी कर कार्य शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़कों के स्वीकृत कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो सड़कें अधूरी हैं, उन्हें जल्द पूरा करें। सड़कों की निविदा प्रक्रिया होने के बाद अवार्ड समय पर पारित हों।

इन्वेस्टर समिट उद्योगपतियों-निवेशकों से संवाद, समस्याओं के समाधान, औद्योगिकीकरण विस्तार में सहायकः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में असीमित निवेश के अवसरों पर कोलकाता में आयोजित सत्र में सहभागिता के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री निवास में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, सभी क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर इन्वेस्टर समिट का आयोजन निरंतर जारी है। हमारा प्रयास है कि देश-विदेश के निवेशक और उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश करें और औद्योगिक गतिविधियों का संचालन करें। प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ तीन स्कूलों के फाइनलिस्ट में रतलाम का सीएम राइज स्कूल, सीएम ने बधाई दी

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के विनोबा सीएम राइज स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की तीन फाइनलिस्ट की सूची में स्थान पाया है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्वयं दी है और प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, जनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। श्रीमती मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे।

भोपाल मेट्रो के भूमिगत निर्माण के लिए एक महीने तक भोपाल रेलवे स्टेशन के अल्पना तिराहे का मार्ग परिवर्तन

भोपाल मेट्रो के भूमिगत निर्माण के लिए पहली बार भोपाल रेलवे स्टेशन के पास अल्पना तिराहे के पास गुरुवार से एक महीने के लिए मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। इसके लिए भोपाल पुलिस ने सूचना जारी की है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today