Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कांग्रेस के लिए लड़ने वालों को अकेला छोड़ती पार्टी, ‘राजा’ के बाद पटवारी शिकार

जब कोई नेता अपनी पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और विपक्ष पर हमला करने के लिए भाषण या वक्तव्य देता है तो वह खुद के लिए नहीं करता। ऐसे समय उस नेता तो पार्टी से पीछे खड़े रहने की अपेक्षा होती है लेकिन कांग्रेस में नेताओं के पार्टी के लिए प्रतिपक्ष को घेरने की गतिविधियां कुछ समय से व्यक्तिगत रूप से परेशानियां खड़ी कर रही हैं। दिग्विजय सिंह से लेकर राजा पटैरिया और अभी जीतू पटवारी ऐसे घटनाक्रमों के शिकार हुए हैं। जानिये इन नेताओं के साथ कब क्या हुआ।

मालवा के दो आदिवासी नेताओं की पुरानी वीडियो ने मचाया राजनीति में बवाल, कल भी होगा हंगामा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में आदिवासी सीटों पर इस बार जमकर घमासान मचने की संभावना है और चुनाव में उतरने के लिए संभावित प्रत्याशी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। ऐसे ही दो नेताओं के एक पुराने वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए जाने से पूर्व मंत्री और चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही महिला नेता ने इंदौर में एक व्हिसिलब्लोअर के घर पहुंचकर उन पर बदनाम करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अब वे कल फिर उस घर पहुंचेंगी क्योंकि सोशल मीडिया पर चले वीडियो से उनकी छवि क्षेत्र में खराब हो रहे है। जानिये मामला।

पेंशनर्स की महंगाई राहत में MP-CG की सहमति का बंधन नहीं हटेगा, CG सरकार का संशोधन से इनकार

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के पेंशनर्स को महंगाई राहत वृद्धि के लिए दोनों प्रदेश की सरकारों की सहमति से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस संबंध में छ्त्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य स्तर पर राज्य पुनर्गठन अधिनियम की उस धारा 49 को हटाने या संशोधन किए जाने से अप्रत्यक्ष रूप से इनकार कर दिया गया, जो पेंशनर्स की महंगाई राहत की घोषणा के बाद उसे सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों देने से तब तक रोकती है जब तक दोनों राज्यों के बीच सहमति नहीं बन जाती। पेंशनर्स से जुड़ी यह बात छत्तीसगढ़ विधानसभा में किसने उठाई जानिये।

MP विधानसभा सचिवालय में ही नियमों की अनदेखी, 65 साल के बाद भी संविदा नियुक्ति अवधि बढ़ाई

मध्य प्रदेश विधानसभा में सरकार कानून बनाती है लेकिन यहां सचिवालय में ही नियमों को ताक पर रखकर कामकाज हो रहा है।संविदा नियुक्ति का पद नहीं होने के बाद भी सचिव पर तीन साल पहले रिटायर जज को संविदा नियुक्ति दी गई और संविदा नियुक्ति की अधिकतम उम्र 65 साल पार कर लेने के बाद उनकी नियुक्ति को बढ़ाया जाता रहा है। जानिये क्या है नियम और किस रिटायर जज को मिला फायदा।

बुंदेलखंड के एक बड़े नेताजी के नाम के ऑडियो वायरल, महिला से रसिक अंदाज में मोबाइल पर बातचीत

बुंदेलखंड के एक नेताजी के कोविड काल के कुछ ऑडियो वायरल हो रहे हैं। ये ऑडियो रिकॉर्डिंग क्लिप्स एक महिला के साथ मोबाइल पर चर्चा के हैं जिसमें वे रसिक अंदाज में बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। पति से अलग रह रही इस महिला के दूसरे मित्रों में एक पुलिस अधिकारी का नाम वह नेताजी को बताती है तब वे उसे हिदायत देते हैं कि आज के बाद वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात नहीं करे। हम इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन यह वायरल वीडियो बुंदेलखंड में कई यूट्यूब व सोशल मीडिया पर चल रहा है।

रेलवे कोच-अंग्रेजों की बिल्डिंग की कटनी की कलर फैक्टरी जमीन विवादः 21 साल कोर्ट में चला, हाउसिंग बोर्ड जीता

कटनी शहर में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड (अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल) ने अंग्रेजों के जमाने में स्थापित कलर की रेड ऑक्साइड फैक्टरी की जमीन कोलकाता के एक मालिक से खरीदी लेकिन लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में दो दशक पहले एफआईआर दर्ज करा दी गई। 21 साल कोर्ट में मामला चला और हाउसिंग बोर्ड को आर्थिक हानि पहुंचाने के आरोपों को अदालत ने गलत पाया और सौदे से हाउसिंग बोर्ड को करीब 20 करोड़ रुपए का फायदा होने के तथ्य पाते हुए आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। अंग्रेजों के जमाने की कलर फैक्टरी कब स्थापित हुई और जमीन का विवाद कब से शुरू हुआ, कब-कब क्या हुआ, जानिये इस रिपोर्ट में।

MP यहां भी नंबर वनः साढ़े पांच हजार वर्ग किलोमीटर जंगल में अतिक्रमण

मध्य प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन, स्वच्छता में नंबर वन है लेकिन पर्यावरण के प्रति लापरवाही में भी देश में उसने नंबर वन का खिताब हासिल कर लिया है। जंगल में अतिक्रमण के मामले में एमपी देश में सबसे आगे है। यहां के करीब साढ़े पांच हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र में अतिक्रमण हो चुका है। आपको हम बता रहे हैं केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी एक रिपोर्ट में तथ्य।

खनिज अफसर की संपत्ति की खदानः सेवाकाल का वेतन सवा करोड़, संपत्ति बनाई साढ़े सात करोड़

इंदौर में जिस खनिज अधिकारी के यहां लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने छापा मारा है, उसकी पूरी सर्विस की तनख्वाह करीब सवा एक करोड़ रुपए होती है लेकिन छापे में अब तक उसकी साढ़े सात करोड़ की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। अभी बैंक खातों व लॉकर की जानकारी सामने आना बाकी है। जानिये खनिज अधिकारी की संपत्ति की खदान का ब्योरा।

विभाजन के बाद रिटायर्ड हुए कर्मचारी MP-CG सहमति में उलझे, वित्तीय नुकसान के बहाने टालमटोल

मध्य प्रदेश के 2000 में हुए विभाजन के बाद रिटायर होने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को पेंशनर्स के रूप में मिलने वाली महंगाई राहत देने में सरकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से सहमति के नाम पर फाइल को वहां भेजती है। इससे महीनों तक पेंशनर्स को महंगाई राहत की राशि पर फैसला नहीं होता और फिर सरकार एरियर की राशि पेंशनर्स को नहीं देती। अभी राज्य सरकार ने एक जनवरी से चार फीसदी महंगाई राहत पेंशनर्स देने का फैसला तो कर लिया है लेकिन जुलाई में दी गई महंगाई राहत की फाइल ही छत्तीसगढ़ से नहीं लौटी है। आपको बता रहे हैं क्या है मामला।

30 साल में खनिज अफसर ने बनाई इंदौर, उज्जैन, धार में संपत्ति, क्रेशर प्लांट से लेकर कई जमीन-मकान

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त एक और अधिकारी के यहां लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने छापा मारा तो पता चला कि खनिज अफसर ने 30 साल की नौकरी में उसने इंदौर, उज्जैन, धार में कई संपत्ति बना ली। अपने-अपने बेटे व अन्य लोगों के नाम से उसकी संपत्ति मिलने की संभावना है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today