Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

प्रदेश में हुई औसत से चार प्रतिशत अधिक वर्षा, अतिवर्षा के नुकसान से बचें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अधिक वर्षा की स्थिति में उत्पन्न होने वाले कष्टों से बचने के लिए अपने स्तर पर भी सजग रहें। विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखना आवश्यक है। बच्चे अधिक जल स्तर और बहाव क्षेत्र की तरफ न जाएं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली से भी सावधान रहना आवश्यक है। वर्षा से बचने के लिए पेड़ की शरण न ली जाए, क्योंकि आकाशीय बिजली पेड़ों पर अधिक गिरती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश अब तक औसत से 4 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। बरगी बांध के गेट खुलने से जल स्तर बढ़ेगा। सभी संबंधित जिलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। अतिवर्षा से प्रभावित सागर एवं कटनी जिले में राहत शिविर भी लगाये गये है।

रेलवे में राजपत्रित ग्रुप-बी अधिकारियों की भर्ती हेतु चार अगस्त को ऑनलाइन एग्जाम

रेलवे बोर्ड ग्रुप बी के पदों की नियमित भर्ती के लिए चार अगस्त को ऑनलाइन एग्जाम कराने जा रहा है। इस परीक्षा में करीब 19 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे जिसकी तैयारियों की 23 जुलाई को समीक्षा के लिए रेलवे बोर्ड डीजी ने जोनल महाप्रबंधकों व रेलवे के आला अधिकारियों के साथ वर्चुअल कांफ्रेंस आयोजित की। पढ़िये रिपोर्ट।

कोयम्बटूर में खोला जाएगा मध्य प्रदेश का उद्योग कार्यालय, सीएम का इन्वेस्ट एमपी-इंटरेक्टिव में ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश में निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए कोयम्बटूर तमिलनाडु में मध्यप्रदेश का एक उद्योग कार्यालय खोला जाएगा। यह कार्यालय मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बीच व्यापार और व्यवसाय बढ़ाने के लिए सेतु का काम करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एमपी- इंटरेक्टिव सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर समिट का एक उद्देश्य यह भी है कि व्यापार और व्यवसाय के आधार पर विभिन्न प्रदेश परस्पर नजदीक आएं और हम मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने की दिशा में संकल्पित होकर कार्य करें। यहाँ के उद्योगपतियों ने कोयम्बटूर और त्रिपुर को अपने बलबूते पर इंडस्ट्रियल हब के रूप में स्थापित किया है, अब मध्यप्रदेश आपको बुला रहा है, हम आपको व्यापार व्यवसाय बढ़ाने के नए अवसर देने और प्रेम बांटते हुए मध्यप्रदेश एवं तमिलनाडु के संबंधों को अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से यहां आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दक्षिण भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्र कोयम्बटूर में आयोजित “इन्वेस्ट एमपी-इंटरेक्टिव सत्र” का दीप प्रज्ज्वलित कर तथा तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण भारत की प्रमुख औद्योगिक हस्तियों से करेंगे रूबरू चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए सतत् प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 जुलाई 2024 को कोयम्बटूर में ” इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटिज इन मध्यप्रदेश” का शुभारंभ करेंगे। इस सेशन में अब तक 700 से अधिक निवेशकों और उद्यमियों ने पंजीयन कराया है। यह आयोजन फरवरी 2025 में होने वाली “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के रोड-टू-जीआईएस श्रृंखला का हिस्सा है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुंबई के रोड शो में निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद किया था।

सावन में CM की लाड़ली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे, कैबिनेट के पहले CM का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे, यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त होगी। लाड़ली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। उन्होंने मंत्रीगण से रक्षाबंधन के पर्व पर अपने-अपने क्षेत्र की लाड़ली बहनों से राखी बंधवाने का आहवान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह बात कही।

निवेशकों को सहयोग करने निवेश संवर्धन नीति में संशोधन स्वीकृत, कैबिनेट में लगी मोहर

मध्य प्रदेश में आईटी, आईटीईएस ईएसडीएम डाटा सेंटर क्षेत्र में निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए मप्र आईटी, आईटीईएस एवं ईएसडीएम निवेश संवर्धन नीति 2023 में संशोधन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मंगलवार को इस संशोधन को स्वीकृत किया गया। पढ़िये मंत्रिपरिषद के फैसलों पर रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री यादव का हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से मुलाकात, पूछा हाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि “वर्षा काल चल रहा है, वर्षा काल में हमारे जो रेगुलर मरीज आ रहे हैं, वो स्वाभाविक रूप से आयेंगे, लेकिन मरीजों को आने में कोई कठिनाई न हो। डॉ यादव ने कहा कि हमीदिया हॉस्पिटल प्रदेश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है, जिसकी अपनी क्षमता 2250 बेड की है। अभी करीब 1850 बेड तैयार है। इनमें करीब 1400 मरीज हैं। हमारा हॉस्पिटल का मैनेजमेंट चल रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसमें किसी को कठिनाई नहीं आए। कुछ नए काम की दृष्टि से यहां मेरे पास प्रस्ताव भी आए हैं।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से सीएम मोहन यादव का प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का नया मंत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के आयोजनों से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति के नए द्वार खोल दिये है। उनके औद्योगिक प्रगति के नए मंत्र से आंचलिक उद्यमियों को नई ऊर्जा मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लघु और मध्यम श्रेणी (एमएसएमई) के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण और सामयिक पहल की है। इसी का परिणाम है कि गत 20 जुलाई को जबलपुर में सम्पन्न रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में वृहद इकाइयों के साथ ही एमएसएमई इकाइयों की स्थापना के लिए निवेशकों ने लगभग 22 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। यह निवेश बड़ी संख्या में रोजगारों का सृजन करेगा।

रीवा में पारिवारिक विवादः महिलाओं पर मुरुम डालने पर एक आरोपी को हिरासत में, डंपर जब्त

रीवा के थाना मनगवां अंतर्गत हनौता कोठार गांव में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने बताया कि यह एक पारिवारिक विवाद है। इस प्रकरण में पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। आरोपी विपिन पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। महिलाओं का अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

अब रामनिवास रावत होंगे वन मंत्री, नागर सिंह चौहान का कद घटा, सिंधिया-शिवराज पर निशाना

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग दिया गया है। अब तक यह विभाग आदिवासी विधायक नागर सिंह चौहान के पास था जिनका कद कम करते हुए उन्हें अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today