Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

छतरपुर पुलिस पर पथराव का मास्टरमाइंड शहजाद हाजी ई-रिक्शा में बैठकर,चेहरा छिपाकर भाग रहा था

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के छतरपुर में पुलिस थाने पर पथराव करने वाली भीड़ का मास्टरमाइंड शहजाद हाजी गिरफ्तार कर लिया गया है। शहजाद ई-रिक्शा में चेहरा छिपाकर बैठा था और भागने की कोशिश में था। इस बीच पुलिस ने उसे धरदबोचा।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अयोध्या केंट- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अयोध्या केंट- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है जो भोपाल मण्डल के इटारसी, भोपाल, बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में टेक्सटाइल उद्योग अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मालवांचल में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने एवं उद्योगों में महिला सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी को किया जायेगा निरंतर प्रोत्साहित :मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंथेटिक केमिस्ट्री पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजन उज्जैन के माधव विज्ञान महाविद्यालय में किया जा रहा है, जो हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी इस महाविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। इस प्रकार के आयोजन से विज्ञान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है। माधव विज्ञान महाविद्यालय प्रदेश का पहला ए प्लस ग्रेड का महाविद्यालय है। तत्वों व पॉलीमर को केमिस्ट्री लैब में संश्लेषित करने की प्रक्रिया पर यहां संगोष्ठी में विचार विमर्श किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन से निश्चित रूप से विज्ञान से जुड़े शोध से आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आएंगे।

छतरपुर में मुस्लिम समुदाय के थाने पर पथराव के बाद सीएम की अशोक नगर में चेतावनी

महाराष्ट्र की घटना का छतरपुर में मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोगों ने जिस अपराधिक प्रवृत्ति के साथ विरोध किया, उसको लेकर राज्य सरकार अब सख्त होती जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अशोक नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समुदाय का नाम लिए बिना सख्त लहजे में चेतावनी देकर अपने सरकार के रवैये के संकेत दे दिए। उन्होंने न केवल चेतावनी दी बल्कि भारत में रहने की राम-कृष्ण कहने की शर्त भी रखकर मुस्लिम समुदाय को सही बर्ताव करने की बात कह दी है।

भूतभावन राजाधिराज श्री महाकालेश्वर की जयकार से गुंजायमान हो उठी अवंतिका नगरी

श्रावण के षष्ठम सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर के स्वरुप में , हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव और नन्दी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, नवीन रथ पर भगवान श्री महाकालेश्वर श्री घटाटोप स्वरुप में विराजित होकर अपनी प्रजा की कुशल-क्षेम जानने नगर भ्रमण पर निकलें । भगवान श्री महाकालेश्‍वर के वैभव, एैश्‍वर्य व गरिमा की छटा चारों ओर देखतें ही बन रही थी ।

जन्माष्टमी पर सिंधिया का ग्वालियर दौरा किया कोटेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जन्माष्टमी के मौक़े पर ग्वालियर पहुँचे। सिंधिया ने एतिहासिक व प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। मंदिर के गर्भ गृह में विधिवत पूजा अर्चना भी की। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया जन्माष्टमी के अवसर पर वर्ष 1980 से आयोजित चल यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

धार में बनेगा कुशाभाऊ ठाकरे का स्मृति स्थल : मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे को समर्पित स्मृति स्थल का निर्माण धार में किया जाएगा। साथ ही उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं और विचारों को समाज के सम्मुख लाने के लिए भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में गैलरी विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म-जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यह बात कही।

मंगल तिथियों पर आधारित जन्माष्टमी सभी के जीवन में मंगल ही मंगल करे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय है। यही प्रार्थना है कि मंगल तिथियों पर आधारित जन्माष्टमी का पावन पर्व सभी के जीवन में मंगल ही मंगल करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर निवास स्थित गौशाला में गोमाता की सेवा कर जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की।

मोदी ने “मन की बात” में की झाबुआ के सफाई कर्मियों की सराहना

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के सफाई कर्मियों की दिल खोल कर प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। उन्होंने झाबुआ के सफाई कर्मियों के कार्य का विशेष उल्लेख करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “मन की बात” में कहा कि झाबुआ जिले के सफाई कर्मी भाई-बइनों ने ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के संदेश को सच्चाई में बदलकर दिखाया है। सफाई कामगारों ने सही तरीके से 3-R के मंत्र ‘रिड्यूस-रियूज-रिसाइकिल’ को अपनाया है। सफाई कामगारों की टीम ने झाबुआ के पार्क में कचरे से जो आर्ट वर्क तैयार किया है, वह अदभुत है। पर्यावरण संरक्षण के लिये यह एक सराहनीय एवं प्रेरक पहल है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today