Daughters को पढ़ाने के नारा नारे तक सिमटा, Bhopal में ही एक Faimly बेटी को पढ़ाई से दूर करने वाला निकला

दस साल पहले जिस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के साथ भारत सरकार ने योजना को लांच किया था, उसकी जमीनी हकीकत को भोपाल में एक परिवार ने आईना दिखाया है। यहां More »

MP PCC में Rahul से दूर रखे जा रहे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग कार्यक्रम से किया दूर

मध्य प्रदेश कांग्रेस में युवा नेतृत्व को मजबूत करने के नाम पर वरिष्ठ नेताओं को दूध में मक्खी की तरह अलग करने की रणनीति दिखाई दे रही है। चाहे संगठन सृजन कार्यक्रम More »

Madhya Pradesh में DAK विभाग पेशेवर सलाहकारों के माध्यम से अपनी विरासत के भवनों-स्मारकों का करेगा जीर्णोद्धार

मध्य प्रदेश में कई ऐतिहासिक बिल्डिंग और स्मारक हैं जिनकी देखरेख नहीं होने से उनकी हालत खराब हो रही है मगर केंद्रीय डाक विभाग ने अपनी ऐसी विरासत के भवनों व स्मारकों More »

डेयरी संचालक ने दुकानों को तोड़ने फर्जी व्यक्ति को बनाया BHOPAL जिला BJP अध्यक्ष रविंद्र यति, अब POLICE ढूुंढेगी…

नेताओं के दबदबे को दिखाने के लिए एक दुकानदार ने अपने पड़ोस के दुकानदारों के कब्जों को गिराने के लिए ऐसा षड़यंत्र रचा कि अब वह उनके गले की हड्डी बनने वाला More »

आखिरकार PWD के पूर्व Eng in Chief जीपी मेहरा पर लोकायुक्त पुलिस का Action, विभाग के तथाकथित भ्रष्ट अफसरों में गिने जाते रहे मेहरा

जिन सड़कों को लेकर मध्य प्रदेश किसी जमाने में बदनाम हुआ करता था, उसे बनाने और देखरेख करने वाले लोक निर्माण विभाग के तथाकथित भ्रष्ट अफसरों में गिने जाने वाले रिटायर्ड इंजीनियर More »

अखंड कांग्रेस-BJP-बसपा के बाद SP के होते-होते AAP के हो गए, केजरीवाल ने सदस्यता दिलाई

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के नजदीक आते-आते भाजपा-कांग्रेस के अलावा तीसरी पार्टियां भी दम भरने लगी हैं। दिल्ली के सीएम केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से लेकर तेलंगाना सीएम केसीआर की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रदेश में समाज-जाति में प्रभाव रखने वालों को अपने साथ लेकर हुंकार भरने की कोशिश कर रही हैं। बीआरएस में कांग्रेस से नाराज व्यापमं के व्हीसिलब्लोअर डॉ. आनंद राय-कुछ जयस कार्यकर्ताओं के साथ जाने के बाद आप ने भी यादव समाज में पैठ रखने वाले चार बार के विधायक मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के पिता अखंडप्रताप सिंह को अपने साथ कर लिया है। पढ़िये क्या है राजनीति समीकरण।

लाड़ली बहना को हर महीने 3000 के बाद किसानों को भी तीन हजार देने का ऐलान, CM की घोषणा

प्रदेश में महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में हर महीने तीन हजार देने के फैसले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हर साल किसानों को प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाले चार हजार रुपए की राशि को छह हजार करने का ऐलान किया। इस तरह केंद्र और राज्य सरकार की राशि मिलाकर हर महीने एक हजार रुपए किसानों के खाते में पहुंचेगी जो जल्द ही तीन हजार रुपए तक कर दी जाएगी।

दूसरे दिन भी सतपुड़ा भवन से धुआं उठता रहा, अवकाश, सरकारी जांच तीन दिन में होगी तो कांग्रेस का आरोप आग लगी या लगाई गई…

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग दूसरे दिन भी पूरी तरह नहीं बुझ सकी है और मध्यान्ह तक बिल्डिंग की आखिरी की दो मंजिलों से धुंआ उठता रहा। सतपुड़ा भवन के दफ्तरों में अवकाश घोषित किया गया। घटना के बाद आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि आज से जांच शुरू हो जाएगी और तीन दिन में इसे पूरा कर दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का आरोप है कि यह आग लगी है या लगाई गई है, यह संदेह है।

सतपुड़ा की आग पर काबू पाने के लिए ARMY-CISF से मदद, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित

सतपुड़ा भवन में लगी आग को काबू पाने के लिए नगर निगम, पुलिस फायर सर्विस, सीआईएसएफ, आर्मी की फायर ब्रिगेड दमकलों की मदद ली गई। रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अग्नि दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच समिति से जांच कराने का फैसला किया और समिति एसीएस गृह सहित चार सदस्य शामिल होंगे। कांग्रेस इस अग्निकांड के पीछे साजिश की आशंका जाहिर कर चुकी है और घोटालों के रिकॉर्ड नष्ट करने का संदेह जताया जा रहा है। कांग्रेस के तमाम नेताओं अरुण यादव, उमंग सिंगार, जीतू पटवारी आदि सोशल मीडिया पर इस तरह की साजिश की आशंका जता चुके हैं।

अब मनासा में वन क्षेत्र में अतिक्रमण, विधायक अतिक्रमणकारियों के पक्ष में सरकारी अमले पर बरसे

बुरहानपुर-लटेरी के बाद मनासा में वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों ने वन विभाग के अमले को रोकने का प्रयास किया। इस बार अतिक्रमणकारियों के पक्ष में खुलकर माननीय सामने आ गए। विधायक महोदय ने वन विभाग के अमले को चेतावनी दी कि उन्हें बताए बिना वे कैसे पहुंच गए और डिमार्केशन कैसे कर दिया। पढ़िये वन क्षेत्र के अतिक्रमण हटाने गए सरकारी कर्मचारियों को कैसे लगाई विधायकजी ने फटकार।

सतपुड़ा भवन में आग लगी, तीन मंजिल पर लपटें पहुंची, कांग्रेस का शिवराज सरकार जाने का तंज

भोपाल में सतपुड़ा सरकारी बहुमंजिली बिल्डिंग में शाम को आग गई। इस भवन में मध्य प्रदेश सरकार के विभागाध्यक्ष कार्यालय संचालित होते हैं। सरकारी बिल्डिंग में आग लगने पर कांग्रेस ने तंज कसा कि आग बता रही है शिवराज सरकार जा रही है।

प्रियंका ने राहुल के किसान कर्ज मुक्ति के साथ चार और वादों को जोड़कर गारंटी ली, जबलपुर में गिनाए घोटाले

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का कांग्रेस ने शंखनाद कर दिया है और आज जबलपुर में प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से किसान कर्ज मुक्ति के साथ 1500 रुपए प्रति माह नारी सम्मान राशि, 500 का गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली माफ-200 यूनिट बिजली हाफ और पुरानी पेंशन योजना के पांच वादों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया। इन वादों की प्रियंका ने राहुल गांधी के 2018 के किसान कर्ज मुक्ति वादे की तरह गारंटी ली।

रेस्क्यू टीमों के पास खराब पिंजरे, 12 घंटे तक भालू उत्पात मचाता रहा मगर वनकर्मी डरते रहे

मध्य प्रदेश में वन विभाग की रेस्क्यू टीमों के पास संसाधनों की कितनी कमी है, यह बालाघाट में गांव में उत्पात मचाने वाले रीछ को पकड़ने में सामने आ गईं। रीछ उत्पात मचाते हुए गांव के मकानों की छतों पर तोड़फोड़ करता रहा लेकिन 12 घंटे तक वनकर्मी उसे पिंजरे में कैद नहीं कर पाए। उन्हें खराब पिंजरे का डर था कि पिंजरे में बंद होने के बाद रीछ उसे भी तोड़कर उन पर हमला नहीं कर दे। क्या है मामला पढ़िये।

विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस का बिगुल बजा, प्रियंका गांधी के नर्मदा पूजन से शंखनाद

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने बिगुल बजा दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नर्मदा पूजन और संकल्प के साथ इसका शंखनाद किया। वहीं, भाजपा ने प्रियंका गांधी के नर्मदा पूजन को चुनावी हिंदू बताया।

पूत के पांव पालने में दिखे…. दिग्विजय के पोते का भाषण कौशल…

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोते और पू्र्व मंत्री जयवर्धन सिंह के बेटे छह साल के सहस्त्रजय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक समाज के कार्यक्रम में देखा गया। उन्होंने माइक हाथ में लेकर अपने दादा और पिता की भांति उपस्थित लोगों को संबोधित करना शुरू दिया जिसे देखकर दादाजी भी अचंभित रह गए। उन्होंने पोते का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसके आगे निकलने पर गौरवांवित महसूस करने की टिप्पणी की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today