विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

फिल्म थैंक गॉड में चित्रगुप्त के अश्लील टिप्पणी व दृश्य, सारंग ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र

कायस्थ समाज द्वारा अजय देवगन की अभिनीत फिल्म थैंक गॉड में भगवान चित्रगुप्त के अर्द्धनग्न महिलाओं के साथ दृश्यों का विरोध धीरे-धीरे देशव्यापी होता जा रहा है। आज कायस्थ समाज के प्रतिनिधि और शिवराज की मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने केंद्रीय संचार मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

कानपुर सेंट्रल-एलटीटी के बीच आठ-आठ ट्रिप स्पेशल ट्रेन

नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए रेलवे द्वारा कुछ विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया गया है। कानपु-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच इस दौरान आठ-आठ ट्रिप की विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है जो हर शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस औऱ हर शनिवार को कानपुर की ओर चलेंगी।

कला में साधना नहीं होने से सामने आते हैं दुष्परिणाम : कैलाशचंद्र

भारतीय चित्र साधना और सतपुड़ा चलचित्र समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय फिल्म निर्माण कार्यशाला के समापन सत्र में सामाजिक कार्यकर्ता कैलाशचंद्र ने कहा कि दादा साहब फाल्के ने भारतीय नायकों के जीवन को सामने लाने के लिए फिल्म बनाना शुरू किया। उनकी पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र से ही उनका उद्देश्य और दृष्टि सामने आती है। उसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्में उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं नायकों पर बनाईं। लेकिन बाद में कला के प्रति दृष्टि में दोष आ गया। कला में जब साधना नहीं होती, तो उसके दुष्परिणाम होते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. वीके जैन और समिति के अध्यक्ष लाजपत आहूजा उपस्थित रहे।

शंकर शाह, रघुनाथ शाह बलिदान दिवस पर उप राष्ट्रपति पहुंचे जबलपुर

राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज जबलपुर पहुंचे। उन्हें जबलपुर एयरपोर्ट पर गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

ए हिन्द तेरी अज़मत की क़सम, हर वक़्त तेरे काम आएंगे

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा देश की आजादी के 75 वर्ष के अवसर अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश में संभागीय मुख्यालयों पर नवोदित रचनाकारों पर आधारित “तलाशे जौहर” कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद अब ज़िला मुख्यालयों पर स्थापित एवं वरिष्ठ रचनाकारों के लिए “सिलसिला” के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी का चौदहवां कार्यक्रम शिवपुरी में 17 सितंबर को “शेरी व अदबी नशिस्त” का आयोजन ज़िला समन्वयक सुकून शिवपुरी के सहयोग से किया गया। 

कमलनाथ ने कहा भाजपा आज चीता छोड़ रही मगर कुपोषण, बेरोजगारी पर बात नहीं कर रही

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा की शिवराज सरकार पर हमला बोला और कहा कि आज चीता छोड़ा जा रहा है लेकिन सरकार न तो कुपोषण पर बात कर रही और न ही बेरोजगारी पर। आदिवासी समाज को तोड़ने पर उतारू है। शिवराज सरकार समझ गई है और वह 12-13 महीने बचे हैं, जितना लूट सके लूटने पर काम कर रही है।

रेक की कमी के कारण लखनऊ-भोपाल गरीबरथ एक्सप्रेश तीन-तीन दिन निरस्त

भोपाल और लखनऊ के बीच चलने वाली लखनऊ-भोपल-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस तीन दिन न तो लखनऊ में आएगी और न ही तीन दिन भोपाल से जाएगी। गरीबरथ एक्सप्रेश को रेक की कमी की वजह से निरस्त किया गया है।

जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल अब एक अप्रैल तक चलेगी

रेलवे द्वारा जबलपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब एक अप्रैल 2023 तक के लिए चलाने का फैसला किया गया है। अभी यह ट्रेन एक अक्टूबर तक चलने वाली थी।

तूर्यनादके डोरसे दें तर्क, संगीत व नृत्य का बोलबाला

मैनिट की राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा तूर्यनाद ’22 के द्वितीय दिवस संसदीय वाद विवाद, खिचड़ी, नृत्य, गायन और परिधानिका प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

कुक्षी तहसील एक और डॉक्टर संध्या की उपाधि प्राप्त की

धार जिले के कुक्षी तहसील गांव चिकली वास्केलपुरा संध्या भूरेसिंह बघेल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से राजनीतिक विज्ञान से डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today