विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भाजपा नेता पर दुष्कर्म का मामला बनने पर छह साल का निष्कासन, जबलपुर के नेताजी पर भोपाल में FIR

जबलपुर भाजपा के एक नेताजी शशिकांत सोनी के खिलाफ पिछले दिनों नौकरी दिलाने के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और एक लाख 80 हजार रुपए लेने के आरोप लगने पर पार्टी ने उसके खिलाफ छह साल के निष्कासन की कार्रवाई की है। शशिकांत के खिलाफ भोपाल में महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा आईवीएफ सेंटर, गरीब दंपत्तियों को मिलेगा कम खर्च में इलाज

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के नवीन भवन में आईवीएफ सेंटर शुरू किया जायेगा। इसका सीधा लाभ प्रदेश के गरीब निःसंतान दंपत्तियों को मिलेगा। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने हमीदिया अस्पताल के नवीन भवन में स्थानांतरित हुए सुल्तानिया अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह घोषणा की।

सागर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी भंग, अरुणोदय चौबे के पार्टी छोड़ने के बाद बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सागर शहर जिला कांग्रेस रेखा चौधरी और उनकी पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जिले की खुरई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे अरुणोदय चौबे के पिछले सप्ताह पार्टी छोड़ने और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद पीसीसी ने यह बड़ा फैसला किया है।

भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस दो अक्टूबर तक लखनऊ तक चलेगी

रेलवे के लखनऊ मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को लखनऊ-प्रतापगढ़ के बीच निरस्त किया गया है। यह ट्रेन दो अक्टूबर तक आंशिक रूप से निरस्त की गई है और इस दौरान ट्रेन लखनऊ तक ही चलेगी।

सूबेदारगंज-सिकंदराबाद के बीच 29 सितंबर से स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज-सिकंदराबाद के बीच 29 सितंबर से 28 अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों को पांच-पांच ट्रिप चलाया जाएगा।

अखिल भारतीय अंगुल चिन्ह डायरेक्टर्स कांफ्रेंस में सिवनी का कुरई थाना दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) में हुई अखिल भारतीय अंगुल चिन्ह डायरेक्टर्स कॉफ्रेंस में मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना को स्मार्ट यूजेस ऑफ फिंगर प्रिंट साइंस में दूसरा स्थान हासिल किया है। कांफ्रेंस में जबलपुर जोन के फिंगर प्रिंट निरीक्षक अखिलेश चौकसे ने इसका प्रिजेंटेशन दिया था।

भारत की GI ही है सोने की चिड़िया: जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री रजनीकांत

जनजातीय कार्य विभाग के वन्या प्रकाशन द्वारा शुक्रवार को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल सेंटर में जियोग्राफिक इंडिकेशन (जी.आई.) पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘जियोग्राफिक इंडिकेशंस चैलेंजेस एंड द वे फॉर्वर्ड’ विषय पर आयोजित इस सेमिनार में दिल्ली से आए जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री रजनीकांत ने कहा कि भारत की जीआई ही सोने की चिड़िया है। यही जीआई भारत की आत्मा भी है जिसे संरक्षित व संवर्धित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हमने देशभर के 75 उत्पादों का जीआई रजिस्ट्रेशन किया है। यही जीआई प्रोडक्ट्स पहले देश की जीडीपी का बड़ा हिस्सा हुआ करते थे जिसका व्यापार करने के लिए पूरी दुनिया भारत की ओर आती थी।

छतरपुर में सवा सौ साल पुरानी रामलीलाछ दूसरे दिन मनुसतरूपा और रावण जन्म का मंचन

छतरपुर जिले में सवा सौ साल पुरानी लाल कड़क्का रामलीला का आयोजन शुरू हो गया जिसकी शुरुआत महाराज विश्वनाथ सिंह जू देव ने की थी। छतरपुर के महलों के पास भव्य मंच पर चल रही लाल कड़क्का रामलीला के दूसरे दिन मनुसतरूपा, रावण जन्म एवं मेघनाद द्वारा दिग्विजय की लीला का मंचन किया गया।

पाक्सो में कटनी पुलिस की लापरवाही, सालभर फोरेंसिक रिपोर्ट पेश नहीं, HC की फटकार

मध्य प्रदेश पुलिस की पास्को एक्ट के मामले में लापरवाही सामने आने पर हाईकोर्ट ने एसपी कटनी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने एसपी कटनी को लापरवाही को लेकर जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

PFI के खिलाफ देश में छापे, इंदौर-उज्जैन में चार सहित 106 गिरफ्तार, आज केरल बंद

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ गुरुवार को देशभर में नेशनल इवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापे मारी दी। दिल्ली से पीएफआई के अध्यक्ष परवेज अहमद को हिरासत में भी लिया गया। छापे में करीब 106 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मध्य प्रदेश में ATS ने कारवाई की और चार को गिरफ्तार किया. आज इस छापे मारी के खिलाफ केरल बंद का आव्हान किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today