मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण आज जारी किया गया है जिसमें बताया गया कि 2011-12 की तुलना में 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 38 हजार 497 रुपएसे एक लाख 40 हजार 583 पहुंच गई है। प्रचलित भाव में यह बढ़ोतरी हुई है तो स्थिर भाव में यही प्रति व्यक्ति आय 38 हजार 497 से 11 साल में 65023 रुपए तक हो गई है। आर्थिक सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में क्या स्थिति है, जानिये हमारे साथ।
