विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा 150 दिन चलेगी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा कन्या कुमारी से सात सितंबर से शुरू हो रही है। 150 दिन में पूरी होने वाली यह पदयात्रा 3500 किलोमीटर में कन्या कुमारी से कश्मीर तक होगी। वहीं, इस पदयात्रा पर शिवराज सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी ली है कि दिग्विजय सिंह यात्रा के प्रभारी हैं तो उनकी इच्छा होगी वही पदयात्रा में आएंगे और उनकी इच्छा नहीं होगी तो नहीं आएंगे।

आईएनएस विक्रांत में लगे बिजली के तारों बिछ सकती है कोचि से काशी तक लाईन

भारतीय नौ सेना के आईएनएस विक्रांत के नए स्वरूप की कई खासियत है और इसकी विकरालता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि इसमें प्रयुक्त बिजली के तारों की लंबाई इतनी है कि उनसे कोचि से लेकर काशी तक बिजली की लाइन बिछाई जा सकती है।

भारतीय नौ सेना में भी महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, मिलेगी नई जिम्मदारी

भारतीय नौ सेना के दूसरे आईएनएस विक्रांत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्पित किया। आईएनएस विक्रांत के ध्वज को छत्रपति शिवाजी को समर्पित करते हुए कहा कि नौ सेना में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी और उन्हें नई जिम्मेदारी के रास्ते खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेनाएं देश की रक्षा के लिए स्वदेशी सामान के साथ तैयार हैं और आईएनएस विक्रांत स्वदेशी है।

गैंगरेप-रेप, आतंकी-ड्रग्स के बंदी जेल में अंतिम सांस तक रहेंगेः नरोत्तम

मध्य प्रदेश में अब नाबालिग से दुष्कर्म, गैंगरेप के आरोपियों, आतंकियों व नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को जीवन की अंतिम सांस तक जेल में ही रहना होगा। आजीवन कारावास के दंडित अपराधियों के आजीवन कारावास की अवधि को तय करने के लिए प्रस्तावित नीति पर आज विचार विमर्श किया गया।

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी 3 सितंबर से

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रतिमाह ‘लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में  3 सितंबर  ,2022 से भील समुदाय के युवा चित्रकार सुभाष अमलियार के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में उल्लास गतिविधि हर रविवार

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा हर रविवार को उल्लास गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह गतिविधियां रविवार को दोपहर तीन बजे से होंगी।

श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर एशिया क्रिकेट कप सुपर 4 में जगह बनाई

दुबई में आज एशिया क्रिकेट कप के ग्रुप बी के एक मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर सुपर 4 में प्रवेश किया। बी ग्रुप में अफगानिस्तान पहले ही सुपर 4 में प्रवेश कर चुका है। ग्रुप ए में भारत दो मैच जीतकर सुपर 4 में पहुंचा है और अब पाकिस्तान-हांगकांग में से एक टीम का फैसला होना बाकी है।

NCRB की नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट सायबर नोडल ऑफिसर्स में पीएचक्यू सायबर को दूसरा स्थान

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की सायबर शाखा को दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्‍यूरो द्वारा आयोजित दूसरा नेशनल क्राँफ्रेंस ऑफ स्‍टेट सायबर नोडल ऑफिसर्स में देश में दूसरा स्थान मिला है। यह आयोजन दिल्ली में 31 अगस्त को हुआ था और इसमें सायबर क्राइम के 100 ज्यादा मामलों की केस स्टडी के माध्यम से प्रविष्टियां पहुंची थीं।

देवास में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में मानव अधिकार आयोग ने मांगा प्रतिवेदन

देवास जिले में पुलिस हिरासत में मुकेश भाट की मौत के बाद बीते मंगलवार को मृतक के परिजनों ने मंदसौर जिले के शामगढ़ की मेलखेड़ा चैपाटी पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के संज्ञान में इस मामले के आने के बाद डीजीपी और एसपी देवास से पूरी घटना का प्रतिवेदन मांगा गया है।

जर्जर स्कूल भवन में पालक नहीं भेज रहे बच्चे, मानव अधिकार आयोग ने मांगा प्रशासन से जवाब

राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर के मुख्य बाजार मेन मार्केट भरथरे चौक स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक एक स्कूल के जर्जर भवन देखकर पालकों ने बच्चों को स्कूल भेजने बंद कर दिया है। जब यह मामला राज्य मानव अधिकार आयोग के संज्ञान में आया तो मंत्रालय से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक से जवाब मांगा गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today