अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

इंग्लिश ठुमके…देशी ब्वॉय पर MCU कुलपति के ठुमके, अब हो रही आलोचना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकारिता की पढ़ाई कराने वाली देश की बड़ी यूनिवर्सिटी में शामिल माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश का अनोखा अंदाज सामने आया है। वे एक फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं जिसका वीडियो वायरल हुआ तो अब जमकर आलोचना हो रही है।

MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का ‘पिंक वचन पत्र’ प्रियंका लांच करेंगी, मुख्य वचन पत्र के पहले आएगा

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के वचन पत्र पर पर काफी मशक्कत चल रही है और इसके चुनाव की घोषणा के पहले सावन के महीने में आने की संभावना है लेकिन इसके पहले पार्टी का महिलाओं के लिए तैयार हो रहा पिंक वचन पत्र आ जाएगा। यह पिंक वचन पत्र कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के हाथों लांच कराया जा सकता है। पढ़िये विशेष रिपोर्ट।

बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत ही नहीं पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाने चले, जानिये कहां कहा

मध्य प्रदेश के उत्तर प्रदेश सीमा से सटे जिले छतरपुर के छोटे से गांव गंज के पास के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानि बागेश्वर धाम सरकार के महाराज सनातन धर्म की वकालत करतेृकरते भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग अपने दरबार में कई बार दोहरा चुके हैं। मगर अब इसके भी आगे जाकर वे भारत ही नहीं पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग कर बैठे हैं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में कर दी है।

MP कांग्रेस नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक की नई तारीख, नेता वही

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मध्य प्रदेश में बढ़ रही राजनीतिक गतिविधियों की वजह से भोपाल से लेकर दिल्ली तक सरगर्मी है। सत्ताधारी दल भाजपा में ज्यादा हलचल है लेकिन कांग्रेस में भी उथल-पुथल का माहौल है। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की पहली और दूसरी लाइन के नेताओं की हाईकमान के साथ एक सप्ताह से टल रही महत्वपूर्ण बैठक की अब नई तारीख आ गई है जिसके लिए करीब आधा दर्जन नेता दिल्ली में पिछले दिनों पहुंच भी गए थे। पढ़िये कांग्रेस की बैठक को लेकर रिपोर्ट।

बागेश्वर धाम की कथास्थल के विवाद पर याचिका की सुनवाई में HC जज ने वकील को लताड़ा, वीडियो वायरल

बालाघाट में बागेश्वर धाम की कथा के स्थान को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान एक वकील ने जब न्यायाधीश से बेहूदा बहस की तो जज ने वकील को जमकर लताड़ा। न्यायाधीश ने वकील को जेल भेजने की चेतावनी भी दी। पढ़िये सुनवाई के वायरल वीडियो के आधार पर हमारी तैयार रिपोर्ट कि किस तरह वकील और जज साहब के बीच बहस हुई और वकील के जवाब से असंतुष्ट होने पर कैसे जज साहब ने फटकार लगाई।

BJP में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा पर सोशल मीडिया में बधाइयां, एक को नोटिस मिला तो दूसरों की सफाई

भाजपा में नेताओं के भोपाल-दिल्ली के दौरों और मीटिंग के सिलसिले से कार्यकर्ताओं में भी पसोपेश की स्थिति है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर पार्टी में पक रही खिचड़ी कब हांडी से उतरेगी। इस स्थिति में तेज चलने वाले नेताओं ने कथित नए नेतृत्व को बधाई भी देना शुरू कर दी तो संगठन को नोटिस देने की शुरुआत की गई और फिर क्या था जिन लोगों ने बधाई दी उन बाकी में से कुछ ने सफाई भी देना शुरू कर दिया। पेश है क्या चल रहा है सोशल मीडिया पर भाजपा का ट्रेंड।

विधानसभा चुनाव के पहले मची राजनीतिक उथल-पुथल, दलों में घमासान से बड़े नेताओं की सांसें हो रहीं ऊपर-नीचे

विधानसभा चुनाव 2023 मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए पिछले 67 साल से बहुत अलग होगा क्योंकि 2020 के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पहला पूर्ण चुनाव है। इसमें राजनीतिक दलों में आया राम- गया राम की राजनीति से दलबदल करने वालों की वजह से पार्टियों में कार्यकर्ता चिंतित है तो जनता भी ऐसे लोगों के प्रति अपना रुख स्पष्ट कर उनके कृत्य को स्वीकार कर लेगी या फिर उन्हें सबक सिखाएगी। इन परिस्थितियों की वजह से आज के राजनीतिक हालात आम कार्यकर्ता के लिए पसोपेश भरे दिखाई दे रहे हैं। पढ़िये वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

कर्नाटक में सरकार बदलते ही केंद्र में CBI डायरेक्टर बने प्रवीण सूद का पदभार हुआ, DGP रहते कराए थे चुनाव

कर्नाटक बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी प्रवीण सूद ने आज सीबीआई डायरेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने हाल ही में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव कराए थे लेकिन वहां भाजपा की सरकार नहीं बनी और चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन ही उन्हें भारत सरकार ने सीबीआई डायरेक्टर बनाने के आदेश जारी कर दिए थे।

राज्य सूचना आयोग का बाबू भी रिश्वतखोर, अपील लगाने के लिए 20 हजार लिए तो हाथ में गुलाबी रंग निकला

सूचना के अधिकार में आवेदकों को अब तक सरकारी दफ्तरों में ही मुश्किलें पैदा की जाती रहीं लेकिन अब राज्य सूचना आयोग के ऑफिस में भी बाबुओं के हौंसले बुलंद हो गए हैं। नीमच से आए एक शिकायतकर्ता से राज्य सूचना आयोग के एक बाबू ने अपील के लिए 20 हजार रुपए की मांग की और शिकायतकर्ता सीधे लोकायुक्त पुलिस दफ्तर पहुंचा जहां पूरा घटनाक्रम सुनाया। लोकायुक्त पुलिस ने 24 घंटे में ही रिश्वतखोर बाबू को रंगीन गुलाबी हाथों के साथ पकड़ लिया।

चीतों की कब्रगाह बना कूनो, दो और शावकों की मौत, अब तक खत्म हो चुके हैं छह चीते

नामीबिया-दक्षिण अफ्रीका से लाए चीतों में से ज्वाला मादा चीता ने जिन भारतीय जमीन पर जिन चार चीतों को जन्म दिया था, उनमें से दो की ओर मौत हो गई। इस तरह तीन दिन में चार में से तीन शावकों की मौत हो गई है और एक जीवित शावक भी गंभीर रूप से बीमार बताया जा रहा है। वन विभाग शावकों की मौतों को लेकर कह रहा है कि शावकों के जीवित बचने का प्रतिशत बहुत कम होता है। कूनो में अब 18 चीते बचे हैं जिनमें से एक शावक है जो ज्वाला का बच्चा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today