Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश की इलेक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन की परिवहन नीति की जमीनी हकीकत जानिये, किसे हो रहा लाभ

मध्य प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए नई परिवहन नीति बनाई थी मगर इसकी जमीनी हकीकत कुछ और है। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों के साथ छलावा हो रहा है। सरकार अपनी ही नीति के विरुद्ध जाकर खरीदारों से अपना खजाना भर रही है। जानिये हमारी इस रिपोर्ट में।

फर्जी एनकाउंटर की साजिश में न मरकर भी “मरा” अफीम तस्कर बंशी गुर्जर जेल के भीतर से भी चला चुका अपनी गैंग

मध्य प्रदेश के अफीम उत्पादक जिले नीमच में फर्जी एनकाउंटर की साजिश में शामिल रहा अफीम तस्कर नहीं मरकर भी मरा बंशी गुर्जर एकबार जेल के भीतर से भी अपनी गैंग का संचालन कर चुका है। यह मामला किस जेल का था और किस तरह उसने गैंग को जेल के भीतर से चलाया, जानिये हम आपको बता रहे हैं।

पुलिस से सांठगांठ कर मरने की साजिश रचने वाले अफीम तस्कर बंशी गुर्जर फिर लापता, फर्जी एनकाउंटर टीम के पुलिस अफसर भी गायब

मध्य प्रदेश में 16 साल पहले हुए पुलिस की कथित सांठगांठ से फर्जी एनकाउंटर में मरने की साजिश रचने वाले अफीम तस्कर बंशी गुर्जर एकबार फिर चर्चा में है मगर उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। बंशी के अलावा इस कथित साजिश में शामिल पुलिस अफसरों की टीम के कुछ सदस्य भी गायब हो गए हैं जिनमें से कुछ ने अपने मोबाइल तक बंद कर रखे हैं। जानिये फर्जी एनकाउंटर की साजिश में शामिल बंशी और पुलिस टीम में से कौन-कौन लापता है।

पूर्व बिशप पीसी सिंह पर अब रेलवे से ढाई करोड़ अधिग्रहण मुआवजा हजम करने का मामला

मामला करीब पांच साल पुराना है जिसमें कटनी के बार्स्लेय स्कूल की दशमलव शून्य 22 हैक्टेयर जमीन को रेलवे ने अधिग्रहित किया था। इस जमीन का एनडीटीए को दो करोड़ 45 लाख 30830 रुपए का मुआवजा बना था। इस जमीन की पॉवर ऑफ अटार्नी एनडीटीए के चेयरमेन पॉल दुपारे ने पूर्व बिशप जबलपुर डायोसिस पीसी सिंह को दी थी जिसमें उसे संपत्तियों की देखरेख व बेचने का अधिकार दिया गया था। मगर एनडीटीए के नियमों के मुताबिक इसके चेरिटी कमिश्नर नागपुर की अनुमति के बिना न दो संपत्तियों को बेचा जा सकता था और न ही उनका मुआवजा प्राप्त किया जा सकता था।
पीसी सिंह-पॉल दुपारे ने खोला फर्जी खाता
ईओडब्ल्यू की जांच में अब तक यह सामने आया है कि कटनी की जमीन का रेलवे द्वारा स्वीकृत किए गए मुआवजे की राशि को पाने के लिए एनडीटीए की जानकारी के बिना उसके तत्कालीन चेयरमेन पॉल दुपारे और पूर्व बिशप जबलपुर डायोसिस पीसी सिंह ने फर्जी खाता खोल लिया और राशि को उसमें जमा करा ली। एनडीटीए के कूचरचित दस्तावेजों अधिकार पत्र के माध्यम से इन लोगों ने 16 जनवरी 2021 को रेलवे से दो करोड़ 45 लाख 30830 रुपए की राशि बोर्ड ऑफ एजूकेश सीएनआई जबलपुर डायोसिस के खाते में ट्रांसफर कर ली। जांच के बाद ईओडब्ल्यू ने इस मामले में पॉल दुपारे व पीसी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, अपराधिक षड़यंत्र रचने का अपराध दर्ज कर लिया है।

अगर फॉरेस्ट एरिया में सड़क बनाना है तो लागत का तीन परसेंट देना होगा, जानिये किसने की यह डिमांड

मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है मगर जब कोई सड़क फॉरेस्ट एरिया से गुजरती है तो उसके लिए विभाग की अनुमति जरूरी होती है। इस अनुमति के बाद भी धार जिले के एक रेंजर ने सड़क बनाने वाले ठेकेदार से लागत का तीन प्रतिशत अलग से मांगा। जानिये यह डिमांड करने वाले रेंजर को ठेकेदार ने कैसे लोकायुक्त पुलिस से पकड़वाया।

अहमदाबाद अधिवेशनः राहुल गांधी की सोच के अनुरूप क्या रेस को छोड़ने, बारात के घोड़ों को बांधने का होगा फैसला

मध्य प्रदेश में जिस तरह कांग्रेस 2003 से सत्ता से बाहर है, उसी तरह गुजरात में 1990 से सत्ता में नहीं आ पा रही है और शायद वहां वापसी के लिए पार्टी ने छह दशक बाद 84वें अधिवेशन के लिए अहमदाबाद को चुना है। मगर राहुल गांधी ने इस अधिवेशन के एक महीने पहले अहमदाबाद में ही जिस तरह से रेस और बारात के घोड़ों को लेकर बयान दिया था, क्या दो दिन के अधिवेशन में उसी दिशा में पार्टी आगे बढ़ने का एजेंडा तैयार करने जा रही है। जानिये हमारी रिपोर्ट में, इस अधिवेशन में मध्य प्रदेश के नेताओं की कैसी स्थिति है।

लंदन के डॉक्टर के नाम पर फर्जी हार्ट स्पेशलिस्ट बनकर सात जानें लीं, सच सामने आने पर FRI

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के दमोह जिले में हार्ट पेशेंटों का फर्जी डॉक्टर ने ऑपरेशन किया और उनकी मौतों के बाद एक संस्था ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में शिकायत की तब प्रशासन ने जांच की। इस मामले में रातों रात एफआईआर दर्ज हुई। अब पुलिस जांच में इस सच के कितने सबूत सामने आते हैं यह तो वक्त ही बताएगा मगर हम आपको बता रहे हैं किस अस्पताल में किस डॉक्टर के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया।

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मंसूरी का हाईकोर्ट से जमानती वारंट, जानिये क्यों अदालत ने जारी किया वारंट

हाईकोर्ट जबलपुर ने भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। आखिर मंसूरी के खिलाफ अदालत ने क्यों ऐसा सख्त आदेश पारित किया, हम आपको बता रहे हैं कि बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की किस लापरवाही के चलते उन्हें अदालत ने ऐसे तलब किया है।

BJP और कांग्रेस में अंतर, कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बदले तो सुर्खियां BJP प्रदेश अध्यक्ष पर चर्चा तक नहीं

भाजपा और कांग्रेस में इन दिनों साफ अंतर समझ आ रहा है जो मीडिया की सुर्खियों के लिहाज से दिखाई देता है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर जब तब मीडिया के हेडलाइन बनती रहती हैं कि वरिष्ठों की नाराजगी या फैसलों की खामियों के विश्लेषण में बदलाव की चर्चा अवश्य होती है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर तक होने के दावों को तीन महीने से ज्यादा हो जाने के बाद भी इसकी चर्चा दबी जुबान से भी मीडिया के किसी कोने में दिखाई या सुनाई नहीं देती है। हालांकि मध्य प्रदेश भाजपा नए अध्यक्ष को लेकर जो अब तक चर्चाएं हुईं उनसे यह जरूर कहा जा सकता है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी को मध्य प्रदेश में नया अध्यक्ष चुनने में मुश्किलें जरूर आ रही हैं। जानिये हमारी विशेष रिपोर्ट में इससे जुड़े कुछ तथ्यों को।

अहमदाबाद अधिवेशन के पहले MP में AICC प्रतिनिधि पर कांग्रेस में बवाल, राहुल टीम की मीनाक्षी भी ऐसे हुईं नाराज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अहमदाबाद में अधिवेशन होने जा रहा है जिसके लिए मध्य प्रदेश में 11 रिक्त पदों पर एआईसीसी डेलीगेट्स को बनाने की कवायद से बवाल मच गया है। इस बवाल में राहुल गांधी की टीम की कही जाने वाली पूर्व सांसद व तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन के कूद जाने से यह बवाल दिल्ली तक पहुंच गया है। आखिर प्रदेश कांग्रेस की ऐसी कौन सी गलती जीतू पटवारी के विरोधियों के हाथ लग गई जिससे मामला हाईकमान तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि मीनाक्षी नटराजन को उनके क्षेत्र में कमजोर करने के लिए उनके विरोधियों की इस चाल से वे बौखला गई हैं। जानिये हमारी इस विशेष रिपोर्ट में।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today