Minister, Political leader और अफसरों के अमर्यादित मामलों से विदा होता 2025

समाज के हर वर्ग में नैतिकता में गिरावट आई है मगर आज भी आमजन राजनेता और अफसरों से यह अपेक्षा रखता है कि वे आदर्श प्रस्तुत करें और समाज को दिशा दें। More »

दो साल में INDIA मेट्रो ट्रेन की लंबाई में USA को पीछे छोड़ेगा, BHOPAL METRO ट्रेक पर दौड़ना शुरू

मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद भोपाल में भी मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हो गई है। शनिवार को भोपाल मेट्रो के सात किलोमीटर के सफर की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन More »

मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तितलियों का सर्वे शुरू

बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में शुक्रवार से तीन दिवसीय तितली सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। नौ रेंज में 60 वन्यजीव विशेषज्ञों के साथ वनकर्मी 20 कैम्प में तितली की विभिन्न प्रजातियों को एप में कैद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वन क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी व तितलियों की प्रजाति ज्ञात करना है।

भोपाल शहर को झुग्गी मुक्त करने की शीघ्र बने कार्य योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल शहर को झुग्गी मुक्त करने के लिए समाधाननिकालने के हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि पहले भवन तैयार करने का कार्य हो फिर झुग्गियों को खाली कराया जाये ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस महती कार्य में जन-प्रतिनिधियों से भी समन्वय हो। झुग्गी मुक्त करने के लिए अक्टूबर तक निविदा पूरी कर कार्य शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़कों के स्वीकृत कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो सड़कें अधूरी हैं, उन्हें जल्द पूरा करें। सड़कों की निविदा प्रक्रिया होने के बाद अवार्ड समय पर पारित हों।

इन्वेस्टर समिट उद्योगपतियों-निवेशकों से संवाद, समस्याओं के समाधान, औद्योगिकीकरण विस्तार में सहायकः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में असीमित निवेश के अवसरों पर कोलकाता में आयोजित सत्र में सहभागिता के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री निवास में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, सभी क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर इन्वेस्टर समिट का आयोजन निरंतर जारी है। हमारा प्रयास है कि देश-विदेश के निवेशक और उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश करें और औद्योगिक गतिविधियों का संचालन करें। प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विश्व के सर्वश्रेष्ठ तीन स्कूलों के फाइनलिस्ट में रतलाम का सीएम राइज स्कूल, सीएम ने बधाई दी

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के विनोबा सीएम राइज स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की तीन फाइनलिस्ट की सूची में स्थान पाया है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्वयं दी है और प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजन अर्चन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये। उन्होंने बाबा महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की। उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, जनता के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये बाबा महाकाल से प्रार्थना की। श्रीमती मुर्मु ने नन्दी हॉल में बाबा महाकालेश्वर का ध्यान भी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित थे।

भोपाल मेट्रो के भूमिगत निर्माण के लिए एक महीने तक भोपाल रेलवे स्टेशन के अल्पना तिराहे का मार्ग परिवर्तन

भोपाल मेट्रो के भूमिगत निर्माण के लिए पहली बार भोपाल रेलवे स्टेशन के पास अल्पना तिराहे के पास गुरुवार से एक महीने के लिए मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। इसके लिए भोपाल पुलिस ने सूचना जारी की है। पढ़िये रिपोर्ट।

राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंची, राज्यपाल-सीएम ने स्वागत किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को दो दिन के प्रवास पर मध्य प्रदेश पहुंची। इंदौर पहुंचने पर उनका राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया। वे गुरूवार को उज्जैन जाएंगी। पढ़िये रिपोर्ट।

गैस राहत के 6 अस्पतालों में सुरक्षा के लिये लगेंगे 52 सीसीटीवी कैमरे

भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास के अधीन भोपाल शहर में संचालित 6 गैस राहत अस्पतालों में आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन 6 अस्पतालों में 52 सीसीटीवी कैमरे एवं 6 डीवीआर लगाये जा रहे हैं। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम 19 सितम्बर तक पूरा हो जायेगा। शेष 5 चिकित्सालयों में भी यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।

अतिवर्षा से प्रभावित ग्वालियर की बस्तियों में मदद करने पहुँचे मंत्री तोमर

ग्वालियर में मंगलवार दोपहर से लगातार हो रही बारिश से शहर की निचली बस्तियों में हुए जल भराव से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिये ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर विभिन्न बस्तियों में पहुँचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार से उन्हें हर संभव मदद दिलाई जायेगी। साथ ही जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि जरूरतमंद लोगों को मदद मिलने में देरी न हो। जल भराव से प्रभावित परिवारों को शासकीय भवनों में आश्रय दिलाएँ और वहाँ पर भोजन व पेयजल सहित सभी इंतजाम पुख्ता रहें।

कोर एरिया स्टॉफ को मिलेंगी विशेष सुविधाएं वन मंत्री ने प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने सेंसईपुरा फॉरेस्ट परिसर में भारत में चीता पुनर्जीवन परियोजना के सफल दो साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चीता प्रोजेक्ट से श्योपुर जिले को विश्वभर में पहचान मिली है। चीता प्रोजेक्ट से जुडे अधिकारियों, वन्यप्राणी विशेषज्ञों, वन्य प्राणी चिकित्सकों एवं चीता मित्रों की कड़ी मेहनत तथा क्षेत्रीय नागरिकों की जागरूकता से कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट ने सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि कोर एरिया में पदस्थ स्टॉफ को विशेष सुविधाएं देने के लिए वन विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जायेगा। रावत ने कूनो नेशनल पार्क में 2 करोड 29 लाख रूपये की लागत से निर्मित चीता एवं वाइल्ड लाइफ अस्पताल का लोकार्पण किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today