भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूको बैंक की चार शाखाओं के वैल्यूअर्स, जो ज्वेलर हैं, ने नकली सोने से गोल्ड लोन दिलाकर चूना लगाया है। ऐसे एक दो नहीं बल्कि करीब More »

मजबूत राजनीतिक वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार का बुलडोजर, करोड़ों की कोठी जमींदोज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब चार दशक से राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले मछली नाम से जाने वाले मछली परिवार पर मोहन सरकार ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है। More »

PM से CM की भेंट के बीच CS अनुराग जैन की राज्यपाल से मुलाकात महज संयोग या कुछ और….

मध्य प्रदेश से जुड़ी दो तस्वीरें आज चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहली दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और दूसरी भोपाल More »

1130 परिवारों को उजाड़ कर Housing Board माननीयों MP-MLA के लिए बना रहा आशियाना, रहवासियों का विरोध दरकिनार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल जो अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नाम से पहचाना जाता है, एकबार फिर पुनर्घनत्वीकरण के नाम शहर की 50 साल पुरानी 1130 More »

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान रिजल्ट कृष्ण जन्माष्टमी पर आने के संकेत, MLA-Ex MLA को कमान मिलने के संकेत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का रिजल्ट अब जल्द ही आने की संभावना है और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अभियान में निकले अमृत से नए जिला अध्यक्षों More »

मध्यप्रदेश का ‘तवा जलाशय’ बना रामसर साइट

मध्यप्रदेश के लिए एक और उपलब्धि ‘तवा जलाशय’ बना रामसर साइट! यह भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है कि तवा जलाशय को रामसर साइट घोषित किया गया है.

महाकाल को राखी पूर्णिमा पर भस्मार्ती में लगने वाले सवा लाख लड्डू को बनाने का शुभारंभ

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी जनेऊ पाती पुजारी परिवार द्वारा सवा लाख लड्डुओं का भोग भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर को अर्पित किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा 14 अगस्त को प्रातः भट्टी पूजन कर भोग बनाने का शुभारंभ किया गया।

देश में इंदौर, भोपाल बनेंगे वेटलैंण्ड सिटी, अधिमान्यता के लिए भेजा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश नदी तालाबों से एक संपन्न राज्य शासन तालाबों के समुचित संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। देश में इंदौर, भोपाल में वेटलैंण्ड सिटी, अधिमान्यता के लिए प्रस्ताव भेजा गया है.नदी, तालाबों के किनारों पर पौधे लगाने और नदी-तालाब को शहर के सीवेज से प्रदूषित होने से रोका जाएगा.

भारत में महिला एवं पुरुष 2023′ रिपोर्ट: 1,17,254 स्टार्ट-अप में से 55,816 महिलाओं द्वारा संचालित

भारत में महिला एवं पुरुष 2023′ रिपोर्ट जारी कर दी गई है जिसमें महिलाओं की भागीदारी बड़ी ही प्रतीत हो रही है. 2016 से 117 254 स्टार्टअप को मान्यता मिली जिनमें से 55 816 महिलाओं द्वारा संचालित है. इसी तरह आम चुनाव में 1999 तक 15 चुनाव के आंकड़ों को देखें तो महिलाओं का मतदान प्रतिशत 60% से भी काम रहा जो 2019 और 2014 के आम चुनाव में 65 और 67% से भी ज्यादा पर पहुंच गया.

देश का सबसे बड़ा तिरंगा भोपाल के बड़े तालाब में लगाया जाएगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल के बड़े तालाब में देश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आजादी के पर्व पर उत्साह, उमंग और जोश के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और तिरंगा सदा से ही हमारे लिए संघर्ष, परिश्रम और प्रगति का प्रेरणा स्रोत रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग देशभक्ति के आनंद से अभिभूत हैं।

स्‍वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

भारतीय स्‍वाधीनता की 77 वीं वर्षगांठ हर्षोल्‍लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्‍वतंत्रता दिवस का मुख्‍य समारोह मुख्‍यमंत्री मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में 15 अगस्‍त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। मंगलवार को DGP सुधीर सक्‍सेना की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां लाल परेड ग्राउंड में हुई।

मंत्रियों को जिलों का प्रभार, भोपाल दिया चैतन्य काश्यप और इंदौर मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा

मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को जिलों का प्रभार वितरित कर दिए हैं. मुख्यमंत्री ने इंदौर को अपने पास रखा है तो भोपाल का प्रभार रतलाम विधायक और मंत्री चैतन्य काश्यप को दिया गया है इंदौर से विधायक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को धार जिले का प्रभारी मंत्री बनाया है

भोले-शंभू भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा भगवान श्री महाकाल का सभामंडप

उज्‍जैन में भगवान श्री महाकालेश्‍वर की श्रावण माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में चौथे सोमवार को सायं 04 बजे परम्‍परानुसार श्री महाकालेश्‍वर भगवान की सवारी धूमधाम से निकली। सवारी में भगवान श्री महाकालेश्‍वर ने चार विभिन्‍न स्‍वरूपों में भक्‍तों को दर्शन दिये।

नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में होगी 20 प्रतिशत की वृद्धि : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है।

प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला तिरंगामय हो गया- CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला तिरंगामय हो गया है। आजादी के पावन पर्व पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के महोत्सव में डूबा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश प्रगतिपथ पर अग्रसर है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today