शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, कहा devlop country तो ठीक रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

मध्य प्रदेश में नेताओं के बिगड़े बोलों में प्रशासन टारगेट पर, विपक्ष-सत्ता पक्ष दोनों का निशाना

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को आठ-दस महीने बचे हैं तो अब नेताओं के टारगेट पर प्रशासनिक अमला आता जा रहा है। इसमें विपक्ष दल कांग्रेस के नेता तो ठीक है, सत्ता पक्ष के नेता भी प्रशासन को टारगेट बनाकर जनता की हमदर्दी बटोरना चाह रहे हैं। प्रशासनिक अमले को काम में अड़ंगा बताकर विलेन करार दिया जाता है। हाल ही में जबलपुर, विदिशा में ऐसे दो नेताओं के वीडियो वायरल हुए हैं और कुछ समय पहले दमोह का एक वीडियो वायरल हुआ था। प्रशासनिक अमले पर नेताओं के प्रहारों के कुछ उदाहरण के साथ पेश है एक रिपोर्ट।

संकट में अपनों को कांग्रेस का नहीं मिल रहा साथ, पढ़िए अब तक हालात के मारे नेताओं पर रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 15 साल बाद सरकार में आई और 15 महीने में चली गई। पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं को सत्ता से बाहर रहने के कई विपरीत परिणाम झेलने पड़े जिनके चलते कई ने हालातों से समझौता कर कांग्रेस छोड़ दी और अभी ऐसे ही कुछ लोगों को संकट में फंस जाने पर पार्टी का साथ नहीं मिला। इनमें से कुछ पार्टी छोड़कर चले गए। पेश है संकट में फंसे ऐसे कांग्रेस नेताओं पर एक रिपोर्ट।

उमा भारती ने फिर दी आर पार की लड़ाई की चेतावनी, शराब की संशोधित नीति का इंतजार

मध्यप्रदेश में शराब के खिलाफ अभियान चलाने का कई बार ऐलान कर चुकी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर आर पार की लड़ाई की चेतावनी दी है. भारती ने कहा है कि जनवरी में संशोधित शराब नीति में शराब के खिलाफ सेक्शन नहीं होने पर वेयर आर पार की लड़ाई शुरू करेंगी.

MP के 12 CM के खिलाफ आ चुके अविश्वास प्रस्ताव, जानिये अविश्वास प्रस्तावों की तथा-कथा

मध्य प्रदेश में अब तक 18 नेता मुख्यमंत्री बन चुके हैं लेकिन इनमें से 12 सीएम के खिलाफ अब 28 अविश्वास प्रस्ताव लाए जा चुके हैं। इनमें से एक सीएम को तो पांच बार इनका सामना करना पड़ चुका है और छह ऐसे मुख्यमंत्री भी रहे हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल विपक्ष के ब्रह्मास्त्र अविश्वास प्रस्ताव के बिना ही पूरा कर लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह तेरहवीं विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाए थे और अभी नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इसकी सूचना दी है। आइये आपको रूबरू कराते हैंमुख्यमंत्रियों के खिलाफ आए अविश्वास की एक रिपोर्ट।

शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना, 28 बार आ चुके हैं अविश्वास प्रस्ताव

मध्य प्रदेश में चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। तेरहवीं विधानसभा में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शिवराज सरकार के खिलाफ इसी तरह अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। 19 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में कांग्रेस विधायक दल द्वारा शिवराज मंत्रिमंडल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रहा है। मध्य प्रदेश में किसी भी राज्य सरकार के खिलाफ 28 बार इस तरह अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसके कामकाज पर सवाल उठाए जा चुके हैं।

रेंजर का IFS को धमकी देने वाला ऑडियो वायरल… ऐसा उलझाउंगा कल्पना नहीं कर पाओगे!

मध्य प्रदेश के वन विभाग में आईएफएस अधिकारियों पर एक रेंजर भारी पड़ रहा है। बैतूल के रेंजर सुनील जैन का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक आईएफएस अधिकारी सीसीएफ अनिल सिंह को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं। वायरल ऑडियो में जिस आवाज को रेंजर की बताया जा रहा है, वह कह रहा है कि उसने मीना, सुबुद्धि, उचाड़िया को परेशान किया, आपको भी नहीं छोड़ूंगा। चार महीने पुराना यह ऑडियो वायरल होकर अब वन मुख्यालय और मंत्रालय के गलियारों में गूंज रहा है जिस पर एसीएस जेएन कंसोटिया ने वन बल प्रमुख आरके गुप्ता को जांच के निर्देश दिए हैं।

बुरे फंसे राजा पटेरिया, गिरफ्तारी के बाद पार्टी का नोटिस, निष्कासन की चेतावनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की धमकी देने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नजदीकी राजा पटेरिया भाजपा के साथ अब अपनी पार्टी में भी बुरी तरह फंस गए हैं। आज सुबह उनकी गिरफ्तारी होने के बाद पार्टी ने भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने या निष्कासन की कार्रवाई झेलने की चेतावनी दे डाली है।

पीएम मोदी की हत्या संबंधी बयान के मामले में राजा पटेरिया गिरफ्तार, पलटवार में कुत्ता बताया

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को आज अलसुबह दमोह के हटा से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में भाजपा हमलावर है और छत्तीसगढ़ के एक भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने पटेरिया को कुत्ता तक बता दिया है। चंद्राकर ने ट्वीट कर यह टिप्पणी की है।

राजा पटेरिया के बयान पर कांग्रेस के पल्ला झाड़ा, मीडिया प्रभारी के बाद कमलनाथ ने दी सफाई

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस कमेटी ने पल्ला झाड़ लिया है. पीसीसी के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर सफाई दी है कि वायरल हुए वीडियो में अगर लेश मात्र भी सच्चाई है तो उसकी कड़ी निंदा करते हैं और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हैं.

हड़ताल पर जाने से रोकने अधिकारी ने दी मंदिर-मस्जिद पर कचरा फिंकवाकर फंसाने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की नगर निगम के कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए एक जोनल अधिकारी ने धमकाया। गाली-गलौच करते हुए जोनल अधिकारी द्वारा हड़ताल पर जा रहे कर्मचारियों को कचरा मंदिर-मस्जिद पर फेंककर फंसाने की धमकी तक दी गई। नगर निगम के इस अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today