मध्य प्रदेश में चुनाव पूर्व आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की प्रशासनिक सर्जरी के बाद अब आईएफएस अफसरों की नई पदस्थापनाएं होने की कवायद चल रही है। लगभग 2 दर्जन से अधिक आईएफएस अधिकारियों इससे प्रभावित हो सकते हैं। लंबे अरसे से प्रभार में चल रहे सर्किल शिवपुरी, छिंदवाड़ा और ग्वालियर में नई पदस्थापना होने जा रही हैं। पदेन वन संरक्षक पद पर लंबे समय से काम कर रहे उज्जैन में पदस्थ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मनोज अग्रवाल की मुख्यालय में वापसी होने के संकेत हैं। अग्रवाल की पदस्थापना कैडर विरुद्ध यह कहते हुए की गई थी कि मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारी नहीं है। आज भी स्थिति वैसी है किंतु अब सीसीएफ की जगह पर वन संरक्षक की पदस्थापना सर्किल में होने लगी है। गौरतलब यह है कि मुख्यालय में एपीसीसीएफ के कई पद रिक्त पड़े हैं।
-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-


















