भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

राज्य सूचना आयोग का बाबू भी रिश्वतखोर, अपील लगाने के लिए 20 हजार लिए तो हाथ में गुलाबी रंग निकला

सूचना के अधिकार में आवेदकों को अब तक सरकारी दफ्तरों में ही मुश्किलें पैदा की जाती रहीं लेकिन अब राज्य सूचना आयोग के ऑफिस में भी बाबुओं के हौंसले बुलंद हो गए हैं। नीमच से आए एक शिकायतकर्ता से राज्य सूचना आयोग के एक बाबू ने अपील के लिए 20 हजार रुपए की मांग की और शिकायतकर्ता सीधे लोकायुक्त पुलिस दफ्तर पहुंचा जहां पूरा घटनाक्रम सुनाया। लोकायुक्त पुलिस ने 24 घंटे में ही रिश्वतखोर बाबू को रंगीन गुलाबी हाथों के साथ पकड़ लिया।

चीतों की कब्रगाह बना कूनो, दो और शावकों की मौत, अब तक खत्म हो चुके हैं छह चीते

नामीबिया-दक्षिण अफ्रीका से लाए चीतों में से ज्वाला मादा चीता ने जिन भारतीय जमीन पर जिन चार चीतों को जन्म दिया था, उनमें से दो की ओर मौत हो गई। इस तरह तीन दिन में चार में से तीन शावकों की मौत हो गई है और एक जीवित शावक भी गंभीर रूप से बीमार बताया जा रहा है। वन विभाग शावकों की मौतों को लेकर कह रहा है कि शावकों के जीवित बचने का प्रतिशत बहुत कम होता है। कूनो में अब 18 चीते बचे हैं जिनमें से एक शावक है जो ज्वाला का बच्चा है।

विधानसभा चुनाव 2023ः BJP हो या INC, दोनों ही जगह हड़बड़ाहट, कब क्या होगा सब असमंजस में

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले इन दिनों भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में हड़बड़ाहट का माहौल दिखाई दे रहा है। भाजपा में कर्नाटक विधानसभा चुनाव की हार के बाद कुछ ज्यादा यह स्थिति नजर आ रही है और बुधवार को प्रदेश के बड़े नेताओं के अचानक भोपाल-दिल्ली के दौरों में यह साफ जाहिर हो गया है कि वहां सबकुछ ठीक नहीं है। इसी तरह कांग्रेस में भी दिल्ली में शुक्रवार को प्रदेश के बड़े नेताओं को बुलाए जाने के पीछे चुनावी रणनीति गिनाया जा रहा है लेकिन खिचड़ी वहां भी कुछ पक तो रही है जिसका नतीजा आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है। पढ़िये इन्हीं हालातों पर रिपोर्ट।

माध्यमिक शिक्षा मंडल का परीक्षा परिणाम घोषितः हायर सेकंडरी के मुकाबले हाई स्कूल का रिजल्ट बेहतर

मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी और हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम की आज घोषणा कर दी गई। इसमें हायर सेकंडरी का रिजल्ट 58.75 फीसदी रहा तो दसवीं का रिजल्ट 66.47 रहा है। हायर सेकंडरी और हाई स्कूल की प्रावीण्य सूची भी जारी की गई हैं।

कोल सम्मेलन के बहाने CM चौहान का विंध्य पर निशाना, कोलगढ़ी जीर्णोद्धार के लिए तीन करोड़ दिए

मध्य प्रदेश में विंध्य क्षेत्र की सतना की मैहर, ,सिंगरौली की देवसर, सीधी की धौहनी, शहडोल की ब्यौहारी, जयसिंहनगर, जैतपुर, अनूपपुर की कोतमा, अनूपपुर, बांधवगड़ व पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां कोल आदिवासी समाज विधानसभा चुनावों के परिणामों पर असर डालता है। यहां गौंडवाना गणतंत्र पार्टी का भी असर है जो कोल आदिवासी समाज में पैठ रखती है। कांग्रेस का वोट गौंडवाना गणतंत्र पार्टी के मैदान में उतरने से बंट गया था और इससे इन विधानसभा सीटों में से 2018 में भाजपा को सात सीटों पर जीत मिल गई थी। इस बार विंध्य में कांग्रेस दम लगा रही है और उसके नेताओं के बीच 2018 से ज्यादा बेहतर समन्वय दिखाई दे रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए चुनौती बने इस क्षेत्र को साधने की कोशिशें तेज हो गई हैं। आज कोल जनजाति सम्मेलन उसी कड़ी में शिवराज सरकार का एक कदम बताया जा रहा है।

कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में तलब किए प्रदेश के नेता, बैठक में गिले-शिकवे भी निकलने के आसार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस अब अक्टूबर-नवंबर में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट रही है और मध्य प्रदेश में बड़े नेताओं के बीच गिले-शिकवे देखते हुए हाईकमान ने बड़े नेताओं को तलब किया है। नेताओं को 26 मई को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ एकसाथ बैठक के लिए बुलाया गया है। कर्नाटक की तर्ज पर मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने उतरने के लिए पार्टी की तरफ से यह संकेत दे दिए गए हैं कि चेहरा नहीं मुद्दों पर वोट मांगे जाएंगे। दिल्ली की बैठक में कौन-कौन जाएंगे, पढ़िये यह रिपोर्ट।

शिव पुराण-कथा वाचकों की शरण में नेताजी, जनता तक पहुंचने का नया रास्ता

विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इन दिनों भाजपा-कांग्रेस में टिकट के दावेदार जनता तक पहुंचने के लिए आस्था का सहारा ले रहे हैं। शिव पुराण और कथा वाचकों के माध्यम से नेताजी जनता में अपना प्रचार करने का तरीका तलाश रहे हैं। इन दिनों ऐसे शिव पुराण व कथा वाचकों की मांग बढ़ गई है। आपको बताते हैं किसकी कितनी मांग।

कांग्रेस ने सहकारिता प्रकोष्ठ में बनाया समन्वयक, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को कमान सौंपी

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने एक समय अपने सबसे सशक्त कार्यक्षेत्र सहकारिता को फिर हाथ में लेने की कोशिश की है। पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रदेश समन्वयक बनाकर उसे सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी पीसीसी के महासचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी को सौंपी है। द्विवेदी को सहकारिता का अच्छा अनुभव है।

UPSC में कलेक्ट्रेट के बाबू, किसान, पत्रकार, वकील-नेताजी के बच्चों ने बाजी मारी, जानें कौन है ये प्रतिभावान

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का आज परिणाम घोषित हुआ है जिसमें मध्य प्रदेश के कई प्रतिभावान बच्चों का सिलेक्शन हुआ। इसमें कलेक्ट्रेट के एक बाबू, किसान के बेटे, वकील-पत्रकार और नेता के बच्चों ने स्थान पाया है। जानिये एमपी के किन बच्चों का सिलेक्शन हुआ जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया।

कूनो में भारतीय चीतों में से एक की मौत, ज्वाला के तीन भारतीय शावक बचे

दक्षिण अफ्रीका-नामीबिया से आए चीतों में से तीन चीतों की मौत के बाद उनके द्वारा भारतीय जमीन पर जिन चार शावकों को जन्म दिया गया था, उनमें से एक बच्चे की आज मौत हो गई। पीसीसीएफ वन्य प्राणी जेएस चौहान ने इसकी पुष्टि की है और बताया है कि यह बच्चा जन्म के बाद से ही कमजोर था। काफी समय के बाद भी उसकी कमजोरी दूर नहीं हुई और आज उसकी मौत हो गई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today