भगोरिया हाट से आदिवासियों का होली का आगाज, खरीदी के साथ ढोल मांदल की थाप पर झूमे

आदिवासियों का सबसे चर्चित और आदिकाल से चला आ रहा त्योहार भगोरिया है जो होली के पहले से शुरू हो जाता है और कई दिनों तक चलता है। भगोरिया जिसे आदिवासियों में More »

US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

ST नेता पूर्व मंत्री उमंग ने मांगी जनसंख्या आधारित 122 विधानसभा सीटों पर हिस्सेदारी

आदिवासियों के नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार ने आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में आदिवासियों की हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया और कहा कि आदिवासी 122 विधानसभा सीटों पर किसी भी प्रत्याशी को जिताने या हराने की क्षमता रखते हैं। आदिवासी भीख नहीं अपनी हिस्सेदारी चाहता है। इसलिए उनकी हिस्सेदारी जनसंख्या पर आधारित होना चाहिए।

झाबुआ के मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की श्रृंगार पेटी में कंडोम

मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सरकार शादी कराते समय वर-वधु को केवल गृहस्थी की सामग्री ही नहीं दे रही बल्कि अभी से परिवार नियोजन की सामग्री भी दे रही है। वह कंडोम-माला एन और अन्य टेबलेट वधु की श्रृंगार पेटी में दे रही है। पिछले दिनों एक आयोजन में जब वधु की श्रृंगार पेटी में ऐसी सामग्री निकली तो पूरे कार्यक्रमस्थल पर चर्चा का विषय रहा और लोगों ने इसका वीडियो तैयार कर वायरल कर दिया। अब विभाग इस तरह की सामग्री देने से बचने के लिए टालमटोल जवाब दे रहा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023ः कर्नाटक की तरह वोटों के ध्रुवीकरण की दिशा में जाने के आसार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का निर्वाचन आयोग से ऐलान बाकी है लेकिन प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुट गई हैं। कर्नाटक की तर्ज पर यह चुनाव भी वोटों के ध्रुवीकरण की ओर ले जाया जाता नजर आ रहा है। इस बार भाजपा ही नहीं कांग्रेस भी इसकी कोशिश में लगी है और उसके चुनाव प्रचार कैम्पेन में इसकी साफ झलक दिखाई देने लगी है। आईए पढ़िये इस पर एक विशेष रिपोर्ट।

महाकाल लोक पर राजनीति, कांग्रेस के हमलों के बाद BJP का पलटवार, पढ़िये आरोप-प्रत्यारोप

उज्जैन के महाकाल लोक में आंधी में गिरी सप्तऋषि की मूर्तियां पर राजनीति गरमाती जा रही है। कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा की शिवराज सरकार पर आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर लूट की तो इसके जवाब में आज नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सरकार की ओर से कांग्रेस पर पलटवार किया। मंत्री ने कहा कि अगर महाकाल लोक में भ्रष्ठाचार हुआ है तो कमलनाथ सरकार के समय यह टेंडर स्वीकृत हुआ व उसका भुगतान हुआ, उनके शासन में हुआ होगा। महाकाल लोक में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार से उन्होंने इनकार किया और कांग्रेस पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। महाकाल लोक मूर्तियां गिरने की घटना की कांग्रेस ने हाईकोर्ट की देखरेख में जांच कराए जाने की मांग उठाई।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, राहुल गांधी ने टाला जवाब गिनाई सीटें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस किसका चेहरा सामने रखकर उतरेगी, यह सवाल हाईकमान लगातार टाल रहा है। कर्नाटक में जिस तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी शिवकुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिली है, कहीं इस बार मध्य प्रदेश में वह दोहराया तो नहीं जाएगा। पिछले दिनों पवन खेड़ा ने इस सवाल को टाल दिया था तो आज राहुल गांधी भी सीटों की संख्या गिनाकर मीडिया के सवाल का गोलमाल जवाब दे गए। पढ़िये रिपोर्ट।

MP में राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस को 150 सीटें आएंगी, कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने का दावा

दिल्ली आज मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ हाईकमान की बैठक में काँग्रेस का दावा है कि मध्यप्रदेश में पार्टी को 150 सीटें मिलेंगी और सरकार बनाएगी। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के आंतरिक सर्वे में 150 सीटों के आंकड़े को बताकर अपनी बात समाप्त की।

दिल्ली में MP कांग्रेस नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक, वीडियो-तस्वीरें वायरल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ हाईकमान की आज दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसकी पहली वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गई हैं। इसमें अभी तक हंसते-मुस्कुराते चेहरों के साथ सबकुछ सामान्य बताया जा रहा है लेकिन शाम तक बैठक के भीतर की बातों के बाहर आने की संभावना है।

पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा 10 जून से, मंत्री सारंग का आयोजन

पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का भोपाल में पहली बार आयोजन होने जा रहा है जिसके आयोजक मंत्री विश्वास सारंग हैं। सारंग अपने माता-पिता की स्मृति में यह आयोजन कर रहे हैं जिसे भव्य बनाने के लिए जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर सारंग शहर के सभी वर्ग के लोगों से सुझाव ले रहे हैं।

कांग्रेस का किसान-महिलाओं के बाद अब युवाओं पर टारगेट, बेरोजगार प्रकोष्ठ का जिलों में संगठन बना

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस अपने टारगेट पर धीरे-धीरे निशाने लगा रही है। किसान, महिला के बाद अब युवाओं के लिए उसने बेरोजगार प्रकोष्ठ के तौर पर नई शुरुआत की है जिसके संगठन का जिलों में विस्तार तेजी से किया जा रहा है। अभी तक 25 जिलों में संगठन खड़ा हो चुका है जिसके अध्यक्षों को आज भोपाल पीसीसी में बुलाकर कांग्रेस की रीति-नीति के बारे में अवगत कराते हुए विधानसभा चुनाव में युवाओं को कांग्रेस के प्रति आकर्षित करने का टारगेट दिया गया है।

महाकाल लोक में आंधी, सप्त ऋषि की प्रतिमाएं पत्ते की तरह उड़ीं, देखिये वीडियो

उज्जैन में आंधी के झोंके में महाकाल लोक की सप्त ऋषि की भारी भरकम प्रतिमाएं नीचे गिर गईं। इनमें से कुछ प्रतिमाएं खंडित हो गईं और कुछ को मामूली क्षति आई है। अब प्रशासन द्वारा महाकाल लोक के सप्त ऋषियों की प्रतिमाओं को अस्थाई तौर पर स्थापित किया जा रहा है और प्रतिमाओं को दोबारा बनवाकर फिर स्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा। देखिये वायरल वीडियो में मौसम का कहर।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today