फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक परिस्थितियों को दरकिनार रखकर बेतुके फैसले लेने की एक परंपरा चली आ रही है जो इन दिनों दिल्ली में गरमाए राजनीतिक माहौल के बीच फिर से पीसीसी More »

Love जिहाद को रोकने Bhopal की श्री हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान

लव जिहाद को रोकने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति ने सनातनी सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने More »

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, उज्जैन पोस्टिंग के बाद जोगा फिर परिवहन आयुक्त बने

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें एकबार फिर सामने आया है कि उज्जैन में पोस्टिंग के बाद एक और अधिकारी क्रीम समझी जाने वाली पदस्थापनाओं में से एक More »

Dehli में कांग्रेस हाईकमान की MP के चार नेताओं संग बैठक, सबकुछ ठीक चलने का संदेश

कांग्रेस जिन चुनिंदा हिंदी भाषी राज्यों में मजबूत है, उनमें से एक मध्य प्रदेश है जहां करीब ढाई दशक से विपक्ष की भूमिका में है। तीसरे राजनीतिक दल के नहीं होने से More »

आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की बुधवार को जिस विमान दुर्घटना में मौत हुई उसे मध्य प्रदेश की वह महिला पायलट संभवी पाठक उड़ा रही थी जिसके प्लेन में बॉलीवु़ड के More »

बदनामी का डर सताने लगा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को, दिव्य दरबार में चिंता-दुख प्रकट

बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर की प्रसिद्धि के बाद उसके आसपास हो रही अनैतिक गतिविधियों पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुख और चिंता जताई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने सेवादारों को लेकर भी कहा कि वे भी किसी निमित्त होकर लुंगी और तिलक नहीं लगाए। उन्होंने कहा कि उनका कोई परमानेंट सेवादार नहीं है। इस चिंता को उन्होंने दिव्य दरबार में न केवल व्यक्त की है बल्कि उसे वायरल भी करने का आव्हान किया है।

शॉर्ट फिल्म ‘गलती’: बताती है किसी एक्सीडेंट को जिंदगी का बोझ न बनाएं

भोपाल के यंग फिल्म मेकर्स ने एक नई थीम पर शॉर्ट फिल्म गलती बनाई है जिसका प्रथम प्रदर्शन आज कलाकारों के मध्य एमपी नगर में किया गया। एक रेप की शिकार हुई बेटी को जिंदगी भर एक बोझ लादने को विवश होना पड़ता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका को रिटायरमेंट पर एकमुश्त राशि दी जाएगी, मानदेय भी बढ़ाया

मध्य प्रदेश सरकार ने आधी आबादी में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए योजना का विस्तार किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में उनका मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया तो साथ ही उनके रिटायरमेंट पर एकमुश्त राशि देने की भी घोषणा की है।

भगवान राम के राजा रूप वाले ओरछा मंदिर को IT नोटिस पर अदालत में लड़ाई जाएगी, जाने क्या है मामला

भगवान राम के ओरछा मंदिर को आयकर नोटिस…..अदालत जा रहा मामला…. भगवान के राजा रूप के कारण यहां आज भी दिन में चार बार गॉर्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा है लेकिन इसके बाद भी आयकर विभाग के सवा करोड़ रुपए के चढ़ावे पर हिसाब मांगते हुए आयकर चुकाने के नोटिस से बुंदेलखंड की लड़ाई लड़ रहे संगठन ने इसे भगवान का अपमान का मामला बताते हुए हाईकोर्ट में मामला ले जाने की चेतावनी दी है। जानिये क्या है मामला।

पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन को पैरालिसिस, वन विहार में इलाज शुरू

पन्ना टाइगर रिजर्व की दस साल की एक बाघिन को कमर में पैरालिसिस हो गया है। उसे वहां से रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार में लाया गया है जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है।

लाड़ली बहना योजना में राशि 1000 से बढ़कर 3000 हो जाएगी, सीएम का ऐलान

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की पात्र सवा करोड़ महिलाओं के खाते में आज 1000-1000 रुपए की राशि को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने इस मौके पर घोषणा की कि जल्द ही लाड़ली बहनों को सरकार योजना में 3000-3000 रुपए की राशि देना शुरू करेगी। यह वृद्धि धीरे-धीरे की जाएगी।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा अगर किसी के कुछ करने से बुरा होता तो सबसे पहले मोदी-अंबानी का होता

पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले की आज से भोपाल में श्रीमहाशिवपुराण कथा शुरू हुई जिसमें उन्होंने कहा कि किसी के कुछ करने से बुरा नहीं होता है। अगर किसी के करने से बुरा होता तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुकेश अंबानी जैसे लोगों का बुरा करते। इसलिए इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि किसी के कुछ करने से बुरा हो रहा है या बुरा हुआ है।

शिवराज की पहली लाड़ली बहना उमा भारती….सीएम आशीर्वाद लेने पहुंचे उमा के घर

मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाने वाली और दिग्विजय सिंह सरकार को उखाड़कर फेंकने वाली फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सबसे पहली लाड़ली बहना बताया। आज से मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की विधिवत शुरुआत हो रही है और सीएम चौहान आशीर्वाद लेने उमा भारती उनके यहां पहुंचे।

दीपक जोशी के बाद नारायण सिंह कुशवाह के बढ़ते कांग्रेस की ओर कदम, पाठक पर तलवार लटकी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं लेकिन भाजपा को 19 साल की सरकार में रहने की वजह से बाहरी नाराजगी के साथ भीतरी असंतोष को भी झेलना पड़ रहा है। असंतुष्ट पूर्व मंत्रियों की लाइन लंबी होती जा रही है और दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने के बाद अब नारायण सिंह कुशवाह के तेवर भी वैसे ही दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता उन्हें पार्टी में लाने के लिए एड़ीचोटी का दम लगा रहे हैं और शायद इसी दम पर कुशवाह भाजपा नेतृत्व को खुले तौर पर समीक्षा गुप्ता के खिलाफ चुनौती देने से नहीं चूक रहे हैं। आईए जानते हैं क्या है राजनीति के इन नेताओं के पर्दे के पीछे की कहानी।

आज से CM की लाड़ली बहन योजना में खाते में डाले जाएंगे 1000 रुपए, जबलपुर में सीधे चर्चा करेंगे CM

मध्य प्रदेश में आज से लाड़ली बहना योजना की विधिवत शुरुआत हो रही है जिसमें पात्र करीब सवा करोड़ महिलाओं के खातों में आज सीधे 1000 रुपए पहुंचाए जाएंगे। इसके बाद हर महीने की दस तारीख को इन महिलाओं को 1000 रुपए की राशि खाते में पहुंचना शुरू हो जाएगा। आज जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पात्र महिलाओं से रूबरू होते हुए योजना की राशि का स्थानांतरण करेंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today