Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

60 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्‍त

अवैध मादक पदार्थों का परिवहन एवं इनकी सप्लाई रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ प्रदीप शर्मा ने इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम को विशेष रूप से निर्देशित किया है। इन निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी देहात ब्यावरा एवं उनकी टीम ने हजारों किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं।  

विधानसभा अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने किया वरिष्‍ठ पत्रकारों का सम्‍मान

मध्‍यप्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने मंगलवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्‍ट द्वारा आयोजित राज्‍य स्‍तरीय पत्रकार सम्‍मेलन एवं अलंकरण समारोह में भाग लेकर प्रदेश के वरिष्‍ठ पत्रकारों का सम्‍मान किया। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्‍य मंत्री श्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित थे।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से श्री रूपसिंह कुशराम और साथी, डिंडौरी द्वारा ‘गोंडी स्वराज गीत’ एवं सुश्री रितु शर्मा और साथी, उज्जैन द्वारा ‘मटकी नृत्य’ की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/cR2azuBFUpg और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/592960511703308/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने आज नरेला विधानसभा के करोंद स्थित हनुमान मंदिर पर रसोई गैस को सामने रखकर गरुण पुराण का पाठ किया गया। साथ ही आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के बीच रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने के कारण महिलाओं को मोदी महंगाई गिफ्ट के रूप में जलाऊ लकड़ियां भेंट की गई।

भारत ने इंग्लैंड को 151 रनों से हराया

भारत ने इंग्लैंड के लार्ड्स मैदान पर 151 रनों से इंग्लैंड को हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त कर ली है। सोमवार को पांचवें और अंतिम दिन भारत ने दूसरी पारी मेंं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के नौंवे विकेट की अविजीत 89 रनों की साझेदारी से 271 रनों की बढ़त ली और इंग्लैंड को 272 रनों की लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए। पांचवें दिन का खेल खत्म होने के 50 गेंद पहले इंग्लैंड की पूरी पारी 120 रनों पर ही पवेलियन लौट गई और भारत ने लार्डस के मैदान पर तीसरी जीत दर्ज की।

दिवंगत नेताओं के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : विष्णुदत्त शर्मा

ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपने जीवन में स्व. बाबूलाल जी जैन, राधेश्याम जी उपाध्याय और शिवा कोटवाणी जी के साथ कार्य करने एवं उनसे सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज उज्जैन के संगठन को समूचे प्रदेश में एक अलग पहचान प्राप्त है,  तो वो इन जैसे वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठ व्यवहार का ही परिणाम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उज्जैन में दिवंगत पार्टी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रध्वज तिरंगा का भाजपा ने किया अपमान: कांगे्रस

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर सुनियोजित तरीके से राष्ट्रध्वज तिरंगे का भाजपा, राज्य सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अपमान किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इसे लेकर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजीव सिंह, महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी के.के. मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में राजधानी भोपाल के थाना हबीबगंज पहुंचकर पांच अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय गौरव अपराध निवारण अधिनियम-1971 की धारा-3 के तहत जबावदारांे के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

अटलजी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

स्व. अटलजी का व्यक्तित्व अदभुत था। उनका व्यक्तित्व हिमालय सा विराट था। उनमें जहां सागर जैसी विनम्रता थी, वहीं आकाश जैसी दृढ़ता भी थी। स्व. अटलजी भारतीय संस्कृति के प्रतीक थे और उन्होंने अपने विचारों तथा काम से भारतीय राजनीति में एक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके विचारों को अपने काम और जीवन में उतारने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकलप लेते हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी को उनकी तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही।

विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ मनाई

मध्यप्रदेश विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह ने ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली।

22 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम

श्रवण मास के शुभ अवसर  22 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का हुआ समापन कार्यक्रम 26 july से 16 Augst तक का था. 22 दिन चले कार्यक्रम में हुए 35500 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और 22 दिन तक चला लगातार प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम का हुआ .

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today