Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

राजीव गांधी की जयंती पर NSUI द्वारा रक्तदान शिविर

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेष प्रवक्ता श्री समर्थ समाधिया ने बताया कि 20.08.2021 को दोपहर 01.00 बजे से प्रदेष कांगे्रस कार्यालय इंदिरा भवन भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर एन.एस.यु.आई. के  तत्वावधान में भोपाल जिला अध्यक्ष आषुतोष चैकसे के नेतृत्व में रक्तदान शिवर आयोजित किया गया है ।

केन्द्रीय मंत्री खटीक जनता का आशीर्वाद लेने ग्वालियर पहुंचे

केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार खटीक ने कहा कि पहले की सरकारों ने चुनाव के समय गरीबी हटाओ का नारा लगाया जाता था, लेकिन गरीबी समाप्त करने के लिए उन सरकारों ने कोई कदम नहीं उठाया। जब श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘‘यह सरकार गरीबों को समर्पित’’ है। आज मोदी सरकार की सारी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं गरीब परिवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठा रही है। केन्द्रीय मंत्री श्री खटीक ग्वालियर में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

 ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की ओर से सूफ़ी ब्रदर्स आफ़ताब क़ादरी, तारिक फ़ेज- इंदौर एवं रुपेश लाल- भोपाल द्वारा ‘सूफियाना गज़ल’ की प्रस्तुति हुई जिसका प्रसारण मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी एवं विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/xNQp0RtIJWw और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/866911267279176/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया|  

शासकीय विभागों में 1 लाख 20,000 से अधिक पद रिक्त: एसएफआई

प्रदेश के विभिन्न शासकीय विभागों में 1 लाख 20,000 से अधिक पद रिक्त पडे हुये है, लेकिन सरकार इन पदों को भरने के लिये कोई कदम नही उठा रही है। सरकार सभी भर्ती परीक्षायें भी नही करा रही है, जहां परीक्षाओं के बाद रिजल्ट जारी हो चुके है, उन्हें भी सरकार नियुक्ति नही दे रही है।

जीवन नहीं जीवनी हो सकती है अमर-प्रह्लाद पटेल

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी पंडित श्रीनिवास शुक्ल को गुरुवार को उनके जन्म शताब्दी  समारोह में उनके व्यक्तिव और कृतित्व को शिद्दत से याद किया गया। आडिटोरियम में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मुख्य अतिथि के तौर पर कहा कि जीवन नहीं जीवनी अमर हो सकती है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अशोक सोहनी थे।

बेरोजगार युवाओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज, सीटू ने किया तीव्र निंदा

राजधानी भोपाल में  रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर पुलिस द्वारा किये गये निर्मम लाठीचार्ज की सेन्टर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(सीटू)ने तीव्र निंदा की है। सीटू ने आरोप लगाया कि सरकार देश व प्रदेश में बेरोजगारी को बढाने वाली नीतियों को लागू कर रही है, जिसके चलते रोजगार का अवसर लगातार घट रही है। इस स्थिति में रोजगार की उम्मीद लगाकर बैठे युवाओं का अपने भविष्य को लेकर चिंतित होना स्वाभाविक है। प्रदेश में शासकीय सेवाओं की सवा लाख के करीब पद  रिक्त होने के बावजूद सरकार इन रिक्त पदों को भरने के लिये कोई कदम नही उठा रही है।

स्वास्थ्य केंद्र में डाॅक्टर और एंबुलेस नहीं, बच्ची की मौत

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में रहने वाली डेढ़ वर्षीय बच्ची की बुधवार दोपहर 3 बजे खेलत-खेलते पानी में डूब जाने से मौत हो गई। बच्ची को समय पर ईलाज और वाहन नहीं मिलने पर परिवार ने एक बेटी को खो दिया। परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडागांव धसान पंहुचे। यहां पर एक भी डाॅक्टर भी नहीं मिला। जिस पर परिजन डाॅक्टर अंकित जैन के रूम पर बच्ची को लेकर पंहुचे। यहां बच्ची को जिला अस्पताल ले जाने की बात कही गई। जब डाॅक्टर से अस्पताल द्वारा साधन उपलब्ध कराने के लिये बोला तो एक घंटे इंतजार करने की बात कही गई। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस मुख्‍यालय में भी मना सद्भावना दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 77 वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में पुलिस मुख्यालय में भी सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराते हुए सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।

अफगानिस्तान में अमेरिका की जीत या हार पर बहस बेकार ? – डॉ विश्वास चौहान

अंतरराष्ट्रीय विचारक ,लेखक ,कूटनीति के जानकार अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना हटाने और तालिबानी शासन पुनः कायम होने पर अमेरिका की भूमिका का अपने अपने नजरिये से विश्लेषण कर रहे हैं ।लेकिन अंतरराष्ट्रीय विधि के प्रोफेसर की हैसियत से मैं आपको बताना चाहता हूं कि अफगानिस्तान में जो कुछ भी घट रहा है ,वह विधिवत अंतरराष्ट्रीय कानूनों के आधार पर हुए समझौते के अनुसार ही किया जाना है ,समझौते का उल्लंघन अलग विषय है.

भाजपा कर रही है किसानों का दमन: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहंकार रावण से भी ज्यादा हो गया है। अहंकार के मद में चूर होकर वह किसानों पर हमला कर रहे हैं। एक तरफ किसान एक साल से अधिक समय से तीन काले कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे, तब सरकार ने किसानों को मरने के लिए विवश कर दिया है। नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चैहान मिलकर मध्य प्रदेश के किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं।मध्यप्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा किसान हैं। इनमें से 65 प्रतिशत से अधिक किसान छोटे काश्तकार हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today