Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

पुलिस अधिकारियों ने सीखा सायबर और संगठित अपराध की चुनौतियों का सामना करना

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौरी , भोपाल में आज एटीएस के अधिकारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन एटीएस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्वरी के उद्बोधन के साथ सम्पन्न हुआ। जिला बल के पदोन्नत हुए उप पुलिस अधीक्षकों के इंडक्शन कोर्स जो 9 सितंबर तक जारी रहेगा के साथ ही एटीएस का सायबर और संगठित अपराधों की विवेचना का तीन दिवसीय प्रशिक्षण  शिविर सयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

आदिवासी समाज संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है: कमलनाथ

राजधानी के मानस भवन मंे सर्व आदिवासी संगठन सम्मेलन में आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आदिवासी समाज संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब 75 साल पहले देश को आजादी मिली तो देश के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी, देश को एकता के सूत्र मंे बांधने की, जहां इतनी विभिन्नताएं थी, अनेकों भाषाएं हैं, अनेकों वर्ग के लोग हैं, अनेकों रस्में, रीति रिवाज हैं, विभिन्न देवी-देवता हैं, हमारे सामने अनेकता को एकता में बदलने की चुनौती थी। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने चुनौतियों का सामना किया। बाबा साहेब ने देश का संविधान बनाया, जिसमें सभी वर्गाें को समानता मिली। आदिवासी वर्ग के हितों को भी विशेष स्थान संविधान में मिला। इंदिरा जी की सोच थी आदिवासी वर्ग कैसे सुरक्षित रहे? उन्होंने इस वर्ग के लिए कई जनहितैषी कार्य किये।   

खजुराहो के बमीठा स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

मध्यप्रदेश में बुधवार को शुरू हुए दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान-2 में स्थानीय प्रशासन के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। पार्टी के नेतागणों ने अलग-अलग स्थानों पर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन के सहयोग में जुटे रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा छतरपुर प्रवास के दौरान राजनगर विधानसभा के ग्राम पंचायत बमीठा के वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने वैक्सीनेशन करवाने आये ग्रामीणों से चर्चा की।

कालबेलिया समुदाय की कला परंपरा पर आधारित कला शिविर

 मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी की ओर से जनजातीय संग्रहालय में 25 से 3 सितंबर तक 10 दिवसाय निस्पन्द कला शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें पहले दिन अतिथियों का स्वागत बड़े ही अनूठे ढंग से किया गया। कालबेलिया समुदाय के कलाकारों बीन, ढोलक, मंजीरा, डफली की धुन पर नृत्य कर स्वागत किया।

गमक के तहत शाम ए मौसीक़ी 26 को

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग के अंतर्गत गमक ( कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत  26 अगस्त को शाम 7 बजे ऑनलाइन “शाम ए मौसीक़ी” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

विधान सभा की लोक लेखा समिति की बैठक संपन्‍न

 मध्‍यप्रदेश विधान सभा की लोक लेखा समिति की बैठक आज विधान सभा में लोक लेखा समिति के सभापति पीसी शर्मा की अध्‍यक्षता में  संपन्‍न हुई । बैठक में  लोक लेखा समिति के कार्यों के संबंध में विचार-विमर्श हुआ ।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी  की ओर से ग्वालियर की कलाकार पूर्वी टोणपे और साथी ने गायन  एवं भोपाल के कलाकार  अमित मलिक और साथी ने “वायोलिन” की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/6i3YIzONBhE और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/156635989946605/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।  

पुलिस अकादमी भौरी में DSP-STF अधिकारियों का इंडक्शन कोर्स का शुभारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में आज उप पुलिस अधीक्षक पर पदोन्नत अधिकारियों के इंडक्शन कोर्स एवं एसटीएफ अधिकारियों का संयुक्त प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ महानिदेशक लोकायुक्त विशेष स्थापना पुलिस राजीव टण्डन  द्वारा किया गया।

संस्कृत भाषा की पुनर्स्थापना का उपयुक्त समय: गौतम

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति एवं भारतीय वैभव का प्रतीक है। आज इस भाषा के पुनर्स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त समय है, हम सभी राष्ट्रवासियों को अपना दायित्व समझ कर संस्कृत भाषा के पुनरउत्थान की दिशा में कार्य करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष गौतम संस्कृत भारती द्वारा आयोजित संस्कृत सप्ताह के समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

नूरी खान की अगस्त क्रांति पदयात्रा का भोपाल में 26 को होगा समापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सुश्री नूरी खान द्वारा 15 अगस्त से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से प्रारंभ होकर देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर होते हुए भोपाल तक निकाली गई अगस्त क्रांति पदयात्रा का 26 अगस्त को राजधानी भोपाल में समापन होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today