Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

मोदी ने आवास योजना के माध्यम से गरीबों को घर का अधिकार दिया : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 1 लाख 29 हजार से अधिक हितग्राहियों के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 627 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लीक से पहुंचाई है।  गरीबों को उनका हक सीधा मिल रहा है, यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने समाज के अंतिम छोर की चिंता करते हुए आवास योजना के माध्यम से गरीबों को घर का अधिकार दिया है। श्री विष्णुदत्त शर्मा भोपाल के राहुल नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों के लाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान खण्डवा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित थे।

व्यापमं घोटाला -2 की सीबीआई से करायी जाये जांच – रवि सक्सेना

प्रदेश कांग्रेस महासचिव, वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना ने व्यापमं की प्रतियोगी परीक्षाओं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,स्टाफ नर्स, सहायक संपरीक्षक, कनिष्ठ सहायक परीक्षाओं के पेपर लीक हुये जिसमें 1587 पदों के विरूद्ध 01लाख 19 हजार 977 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और लगभग 9 से 10 करोड़ रुपये फीस के रूप में व्यापमं (प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ) को अदा की प्रतियोगियों ने एक साल की बलि दी उसके बाद वही ढांक के तीन पात व्यापमं घोटाला नंबर 2 . फिर भाजपा नेताओं ने कमाया, बेरोजगारों ने अपना समय और पैसा गंवाया ! शीर्ष नेताओं के भ्रष्टाचार को लीपापोती कर छुपाया !

कुशाभाऊ ठाकरे जयंती पर 30 को प्रत्येक जिले में होंगे सुंदरकांड पाठ

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष को पार्टी संगठन पर्व के रूप में मनाएगी। वहीं, स्व. ठाकरे की जयंती पर 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में आदरांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य समारोह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगा और सभी जिले इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। प्रदेश के प्रत्येक मंडल एवं बूथ केन्द्रों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्व. ठाकरे जी को पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।

किसान और कंपनी दोनों के लिए लाभकारी साबित हो रही भारत की एग्नेक्स्ट तकनीक

किसान जब धरती में बीज बो रहा होता है तब एक आशा उसके भीतर जागती है। वह भविष्य के सुनहरे सपनों को लेकर होती है। खासकर इस बात को लेकर कि आने वाले समय में यह बीज कई गुना होकर मुझे मिलेंगे। न केवल बीजों की वृद्धि संख्यात्मक होगी बल्कि यह बीज गुणवत्ता से भी भरपूर होंगे। गुणवत्ता मूल्यांकन की कमी के चलते विश्वस्तर पर कृषि व्यापार में लगभग 90 बिलियन डॉलर का नुकसान होता है। इसके परिणामस्वरूप किसानों के लिए कम लाभ और उपभोक्ताओं को ऊंची कीमत पर खाद्य वस्तुएं खरीदनी पड़ती हैं। बीज को परखने की वर्तमान गुणवत्ता प्रणाली मैनुअल है। इसके चलते 60 प्रतिशत तक परिणाम सही नहीं आते और खाद्य वस्तुएं बाजार में महंगी हो जाती हैं।

श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र ललित पर्व 29 से 31 तक

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा उज्जैन में भारतीय ज्ञान धाराओं से उपजी कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र त्रिवेणी संग्रहालय स्थापित है। संग्रहालय द्वारा विशेष विषयों  पर आधारित परिसंवाद, संगोष्ठियां, व्याख्यान के साप्ताहिक मासिक आयोजन के अलावा विविध अवसरों पर कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र नृत्य एवं गायन केंद्रित समारोहों के आयोजन किये जाते हैं।  कोरोना के इस वर्तमान दौर में विभाग अपनी गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन प्रसारित कर रहा है।  

सांसद राजमणि पटेल द्वारा भोपाल में जन संसद सत्र

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के  संयोजकत्व में पूरे प्रदेश के तर्ज पर राजधानी भोपाल के गाँधी भवन मे जन संसद का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रातः 11 बजे से पूरा सदन खचाखच भरा रहा, 11 बजे राष्ट्र गान के साथ सत्र प्रारंभ हुआ कार्यक्रम का आगाज करते हुये संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि आज लोकतंत्र के मन्दिर कहे जाने वाले लोकसभा एवं राज्यसभा मे जनहित के मुद्दे उठाने से सत्तापक्ष द्वारा रोका जा रहा है, तथा मनमाने तरीके से मनचाहे बिल एवं अध्यादेश वगैर चर्चा के पारित किये जा रहे हैं, जिससे विवश होकर जनता के ज्वलंतशील मुद्दो पर सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिये जन संसद का आयोजन समय की आवश्यकता है।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज मराठी साहित्य अकादमी की ओर से “मुक्तिधाम” एकांकी नाटक का मंचन किया गया। इस नाट्य का आलेख अंबर विनोद हड़प और निर्देशन इंदौर के सतीश मुंगरे ने किया। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/GfDPgRBovNk और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/211587960844498/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया। यह प्रस्तुति मराठी अकादमी के निदेशक उदय परांजपे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

यंग इंडिया के बोल, 2023 मप्र में और 2024 देश में बदलेगी सरकार: कृष्णा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सह-सचिव एवं भारतीय युवक कांग्रेस के प्रभारी, कृष्णा अल्लवरु ने आज युवकों का आव्हान किया कि वह अपनी पूरी ताकत के साथ जन विरोधी, युवा विरोधी और देश विरोधी भाजपा  सरकार के खिलाफ उठ खड़े हों। राष्ट्रीय सह सचिव ने कहा कि युवक कांग्रेस आगामी दिनों में प्रदेश व देश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आमजन के हक़ की लड़ाई लड़ेगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कृष्णा ने आज कहा “यंग इंडिया के बोल” मध्यप्रदश युवक कांग्रेस का एक नया मंच है, एक मुहिम है जिसके द्वारा देश के ज्वलंत मुद्दों को सीधे जनता तक ले जाने का काम किया जायेगा। उन्हों ने कहा कि देश के ज्वलंत मुद्दों को जैसे पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस, बेरोज़गारी, तेलहन और खाद्यान के अनेक सामानों पर रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के खिलाफ उठने वाली आवाज़ को कुचलने का प्रयास किया जारहा है।

कृष्ण जन्मोत्सव पर एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प ले: जायसवाल

सोमवार को पूरे देश सहित मध्यप्रदेश में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। मप्र महिला कांग्रेस इस पर्व को विशेष रुप से मनाने जा रही है।

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने किया विनिषा को सम्मानित

कोरोना महामारी में माता पिता को खोने के 2 महीने बाद ही सीबीएसई की 10 वी परीक्षा में 99.98 अंक लाकर अपने स्वर्गीय माता पिता की अंतिम इच्छा को पूरी कर सम्मान बढाने वाली होनहार छात्रा विनीषा को पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने उसके निवास पहुंचकर सम्मानित किया। विधायक शर्मा ने माला पहनाकर विनीषा और उसके भाई विवान को सम्मानित किया फिर 11 हजार रुपये का चेक सौंपकर उसके संकल्प पर उत्साह वर्धन किया। श्री शर्मा ने बेटी विनीषा को आशीर्वाद दिया साथ ही साथ भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आश्वस्त किया।   

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today