जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् द्वारा प्रदेश की आंचलिक बोलियों में लोकनाट्यों पर केन्द्रित तीन दिवसीय ’पहचान समारोह’ का प्रसारण ऑनलाइन किया जा रहा है। समारोह में प्रत्येक दिवस एक लोकनाट्य की प्रस्तुति संयोजित की जा रही है जिसके द्वितीय दिवस 11 सितम्बर को नौटंकी शैली में लाला हरदौल की कथा को मंच पर प्रस्तुत किया। प्रस्तुति का निर्देशन ग्वालियर के अकबर खां ने किया। नौटंकी शैली में कविता और साधारण बोलचाल की भाषा का मिश्रण होता है। पात्र आपस में बातें करते हैं लेकिन गहरी भावनाओं और संदेशों को अक्सर तुकबंदी द्वारा प्रकट करते हैं।इसमें कलाकार संवाद और अभिनय के जरिए कथा को व्यक्त करते हैं। प्रस्तुति का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/6iqBAClkidc और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/539169867339373/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया। प्रस्तुति में लाला हरदौल का जीवन, प्रेम, त्याग, समर्पण और ब्रह्मचर्य आदि को दिखाया गया।
-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-








