Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

मप्र पर कलंक साबित हो रहीं राजधानी की सड़कें

उप चुनाव वाले क्षेत्र में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आईना दिखाने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने भोपाल की जर्जर सड़कों के विरोध में गांधीगिरी कर अनोखा प्रदर्शन किया।

कांग्रेस चारों उपचुनाव जीत का परचम लहरायेगाी: जायसवाल

म.प्र. महिला कि अध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) अर्चना जायसवाल ने प्रदेश में होने जा रहे आगामी खंडवा लोकसभा एवं पृथ्वीपुर, जोबट तथा रैगांव विधानसभाओं के उप-चुनावों हेतु महिला कांग्रेस प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए समस्त प्रभारियों को अपने प्रभार क्षेत्र में शीघ्रातिशीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं.

घर अवैध थे तो रजिस्ट्रीयां क्यों की, सिंहस्थ भूमि पर निर्माण के समय कहां सो रहा था प्रशासन

सिंहस्थ की जमीन बताकर गरीबों के आशियाने उजाड़ने का नोटिस मिलने के बाद मंगल कॉलोनी निवासी आशा बाई ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। मकान तोड़ने और महिला द्वारा जहर खाने की खबर सुनकर प्रदेश कांग्रेस समन्वयक नूरी खान मंगल कॉलोनी पहुंची। यहां नूरी खान ने कहा 1980 में बनी कॉलोनी के घरों को आज अवैध घोषित किया गया।

मोदी ने पेयजल और स्वच्छता पर ग्राम सभाओं को संबोधित किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ग्राम
सभा में निवास से वर्चुअली भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गांधी जयंती पर राष्ट्रव्यापी ग्राम सभा में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों को संबोधित कर ग्रामवासियों से वर्चुअल संवाद भी किया। ग्राम सभा में पेयजल और स्वच्छता से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री मोदी गांधी के रास्ते पर चलकर सरकार चला रहे हैं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गांधी जी भारत की आत्मा है, उनके विचार भारत
के विचार हैं, जो भौतिकता की अग्नि में दग्ध मानवता को शांति का दिग्दर्शन कराते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांधी जी के रास्ते पर चलकर सरकार चला रहे हैं। स्वच्छता के लिए बापू सदैव आग्रह करते थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ही स्वच्छता को जन-जन का आंदोलन बनाया है।

राहुल गांधी कांग्रेस को डुबोकर मानेंगे, वो अकेले इस काम के लिए पर्याप्त है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को टीकमगढ़ और निवाड़ी ज़िले के प्रवास पर रहे,जहां उन्होंने पृथ्वीपुर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र शिवराजपुर,भाई का ढ़ाबा,रामनगर तिगेला,बिलगांय तिगेला,भगवंत नगर तिगेला,वर्माताल,कुर्राई,प्रेमनगर,देवखा विघा तिगेला, दिगौड़ा एवं विजरावन सहित विभिन्न् क्षेत्रों में जनसभा के माध्यम से स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्यायें सुनी एवं सरकार की योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ जिले के गोर और दिगौड़ा में आमसभा के द्वारा विशाल जनसमूह को संबोधित भी किया।  उन्होंने कहा कि दिगौड़ा को तहसील बना दिया गया है आज मैं आदेश लेकर आया हूँ, अब दिगौड़ा तहसील के रूप में जाना जाएगा। विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कुर्सी जाने के डर से दिमागी संतुलन खो बैठे शिवराज सिंह:जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री श्री जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उटपटांग बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान दिमागी संतुलन खो चुके हैं।

समाज की वेदना का प्रवक्‍ता बने पत्रकार: गौतम

मध्‍यप्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष गिरीश गौतम ने कहा है कि ईश्‍वर ने पत्रकारों को संवेदनशीलता एवं अभिव्‍यक्ति की विशेष क्षमता प्रदान की है। इस कारण से पत्रकारों को समाज में मार्गदर्शक की भूमिका प्राप्‍त है। पत्रकार को अपनी लेखनी का उपयोग समाज की समस्‍याओं और विसंगतियों को सामने लाने में करना चाहिए, पत्रकार को सही मायने में समाज की वेदना का प्रवक्‍ता बनना चाहिए। श्री गौतम ने बुधवार को सेंट्रल इंडिया प्रेस क्‍लब द्वारा आयोजित राजधानी पत्रकारिता महोत्‍सव 2021 में ‘ उत्‍तर कोरोना काल – एक विचार मंथन, मीडिया जगत के समक्ष चुनौतियां और उनका समाधान विषय पर अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए यह बात कही।

कोरोना से मृत दिवंगतों की आत्माओं की शांति के लिए किया तर्पण

मप्र महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेशाध्यक्षा, डॉ. (श्रीमती) अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कोरोना से काल कवलित हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोविड महामारी के दौरान असमय कॉल के गाल में समाएं बेसहारा, गरीब, ज्ञात-अज्ञात, मृत दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्राद्धपक्ष में विधि विधान से तर्पण किया गया। गायत्री शक्ति पीठ के परिवाचक कुसुम नागले और सहयोगी राकेश मिश्रा ने विधि विधान से तर्पण कार्यक्रम सम्पन्न कराया। पूर्व मंत्री एवं भोपाल दक्षिण पश्चिम विधायक पीसी शर्मा भी तर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

तर्पण कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कि विगत समय में कोरोना महामारी ने असमय ही हमारे लाखों भाईयों-बहनों, रिश्तेदारों और परिजनों को छीन लिया। अनेको ऐसी दुःखद घटनाएं भी सामने आई जब पूरे परिवार ही काल कवलित हो गए एवं उनका तर्पण या मुक्ति का कर्मकाण्ड होना संभव नहीं हो पाया। इस समय में ऐसी अप्रिय स्थितियों का भी कुछ परिवारों को सामना करना पड़ा की वे अपने प्रियजनों का क्रिया-कर्म भी नहीं कर पाए। ऐसी मृत आत्माओं की शांति के प्रति मप्र महिला कांग्रेस अपने सामाजिक दायित्व और कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए श्राद्धपक्ष के दौरान तर्पण एवं श्राद्ध का कार्य संपूर्ण प्रदेश कर रही है। महिला कांग्रेस अब तक करीब 36 जिलो में यह आयोजन कर चुकी है। पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस बहुत नेक काम कर रही है हिन्दू संस्कृति में श्राद्ध पक्ष का बहुत महत्व है, हमने विधि विधान से ज्ञात- अज्ञात मृत दिवंगतो की आत्मा की शांति के लिए पवित्र श्रद्धा भाव से तर्पण किया है उनकी आत्मा को शांति मिले हम भगवान से प्रार्थना करते है।

म.प्र. महिला कांग्रेस न सिर्फ अपने देश अपितु संपूर्ण विश्व के दिवंगत भाइयों-बहनों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिये तर्पण का कार्य कर रही है। एवं कोरोना में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पण की, क्योंकि वसुधैव कुटुंबकम हमारी संस्कृति का आधार है। तर्पण कार्यक्रम के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष अर्चना जायसवाल जी ने गौमाताओं का तिलक कर उनकी पूजा की और उन्हें हरी घास और गुड खिलाकर उऩकी सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात उन्होने कोरोना मृत अज्ञात दिवगंत आत्माओं की संचित अस्थियों को नर्मदा में प्रवाह करने हेतु रवाना किया।

नामजद शो-काॅज नोटिस एवं 5000 का जमानती/गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा रीवा जिले के एक मामले में जल संसाधन विभाग, म.प्र. शासन के प्रमुख अभियंता श्री मदन सिंह डाबर को 26 अक्टूबर 2021 को आयोग में व्यक्तिशः आकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। आयोग द्वारा प्रमुख अभियंता श्री मदन सिंह डाबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा गया है कि क्यों ना उनके विरूद्ध पांच हजार रूपये से अधिक का जुर्माना लगाया जाये ? आयोग ने प्रमुख अभियंता मदन सिंह डाबर को पांच हजार रूपये का जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। नोटिस एवं जमानती गिरफ्तारी वारंट की तामीली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भोपाल के माध्यम से कराई जायेगी। प्रकरण क्र 3015/रीवा/2019 में प्रतिवेदन ना देने एवं आयोग के समक्ष उपस्थित ना होने के कारण प्रमुख अभियंता श्री मदन सिंह डाबर को आयोग में व्यक्तिशः उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today