विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

भोपाल का युवक गोवा में दुग्धसागर फॉल में गिरा, तीन दिन बाद पता नहीं चला

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर का एक युवक गोवा के दुग्धसागर फॉल में गिर गया जिसका तीन दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन द्वारा उसकी तलाशी के लिए प्रयास किया जा रहा है। युवक के परिजनों ने मध्य प्रदेश सरकार से मदद की मांग की है।

जबलपुर में ईओडब्ल्यू का बिशप के घर छापा, विदेशी मुद्रा व 1.65 करोड़ राशि मिली

जबलपुर में एक शिक्षण संस्थान द्वारा स्कूल से मिली फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को संचालित करने और निजी उपयोग में लाए जाने पर आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने कार्रवाई की है। शिक्षण संस्थान के चेयरमेन बिशप पीसी सिंह के के घर आज मारे गए छापे में ईओडब्ल्यू की टीम को अभी तक निवास की तलाशी में प्रकरण से जुड़े दस्तावेज़ों के अतिरिक्त लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपए नगद भारतीय मुद्रा मिली है तो 18 हजार डॉलर की विदेशी मुद्रा भी मिली है। जबकि अभी कार्यालय की तलाशी बची है।

4 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड के साथ ICRT अवॉर्ड्स में छाया मध्यप्रदेश

इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म (आईसीआरटी) रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवॉर्ड्स में
मध्यप्रदेश ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने 4 गोल्ड और एक
सिल्वर जीता है। टूरिज्म बोर्ड के अंतर्गत संचालित रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म परियोजनाओं में ग्रामीण पर्यटन परियोजना, महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना, रिस्पॉन्सिबल सोवेनियर
डेवलपमेंट परियोजना, प्रोजेक्ट हमसफर इत्यादि परियोजनाओं के लिए यह अवॉर्ड मिले है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और आईसीआरटी के संस्थापक निदेशक और रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पार्टनशिप के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. हेरोल्ड गुडविन के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया।

भूमि सुपोषण ‘चलो खेत की ओर’ अभियान का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को ओंकारेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, कृषि मंत्री कमल पटेल और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी एवं पार्टी नेताओं ने किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रेरित करने के लिए भूमि सुपोषण अभियान-चलो खेत की ओर का शुभारंभ किया। किसान मोर्चा का यह अभियान पूरे वर्ष चलेगा, जिसके अंतर्गत मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे।

सीएम शिवराज सिंह द्वादशी पर भोपाल में झांकियों के दर्शन करने पहुंचे

गणेशोत्सव के आठवें दिन द्वादशी के मौके पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल शहर में स्थापित विभिन्न झांकियों के दर्शन करने पहुंचे। वे गणेश जी की झांकियों में स्थापित भगवान श्री गणेश की आरती में भी शामिल हुए।

एशिया कप में भारत फाइनल की दौड़ से बाहर, पाक फाइनल में

एशिया क्रिकेट कप में आज पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हरा दिया। पाकिस्तान के हाथों अफगानिस्तान की हार के साथ ही भारत का एशिया कप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है। अब गुरुवार को उसका अफगानिस्तान के साथ होने वाला मैच केवल औपचारिकता भर रह गया है। पाकिस्तान इस जीत के साथ ही एशिया कप के फाइनल में प्रवेश हासिल करने में कामयाब हो गया है।

रोबोटिक्स क्लब मैनिट की 10 सितंबर से कार्यशाला

कोरोना महामारी के बाद मैनिट के रोबोटिक्सक्लब, RAO’S ACADEMY द्वारा चार दिन की एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसकी मेजबानी के लिए ऑटोमैक्स ने सहमति दे दी है। कार्यशाला 10 सितंबर से चार तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं: https://forms.gle/8umFiEPv8UkVMFav6

बीना स्टेशन के सोलर प्लांट को जीएम ने दिया 15 हजार का इनाम

पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता ने आज भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीना-भोपाल रेल खंड का निरीक्षण किया। बीना स्टेशन के सोलर प्लांट को भी जीएम ने देखा और प्लांट के कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने 15 हजार रुपए का ग्रुप अवार्ड देने की घोषणा की। साथ ही सहायक विद्युत अभियंता बीना को दो हजार व पीडब्ल्यूआई उत्तर विदिशा को पांच हजार रुपए का भी इनाम दिया।

जबलपुर की तीन समितियों में धान खरीदी घोटाला, ईओडब्ल्यू में एफआईआर

जबलपुर की 25 समितियों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत की जांच में गोसलपुर, कुशनेर और बनखेड़ी समितियों में 27 लाख से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। इसमें ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की गई है।

रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रीवा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बीच चल रही साप्ताहिक ट्रेन के संचालन को और आगे के समय तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस प्रकार गाड़ी संख्या 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 27-28 अक्टूबर के बाद भी चलती रहेगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today