विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

एक अक्टूबर से रेलवे की नई समय सारणी लागू होगी

रेलवे द्वारा एक अक्टूबर से नई समय सारणी लागू की जा रही है जिसमें भोपाल रेल मंडल से शुरू होने या खत्म होने वाली ट्रेनों के साथ यहां से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों के समय में भी मामूली परिवर्तन हुआ है। इनमें भोपाल-सिंगरौली, विंध्याचल एक्सप्रेस, बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल, प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, संत्रागाठी-रानी कमलापति एक्सप्रेस शामिल हैं।

हाईकोर्ट में वकील के शव को लेकर वकीलों का हंगामा, पुलिस से झूमा-झटकी

जबलपुर में आज एक वकील अनुराग साहू की आत्महत्या की घटना के बाद हाईकोर्ट में हंगामा मच गया। वकील अपने साथी की लाश को लेकर अदालत परिसर में पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस से वकीलों की झूमा-झटकी भी हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अब सीधा मुकाबला खड़गे-थरूर के बीच, नामांकन दाखिल

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर दो दिन से तेजी से बदले समीकरणों के बाद अंततः गांधी परिवार के विश्वस्त मल्लिकार्जुन खड़गे ने नामांकन पर्चा भर दिया। उनका मुकाबला करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। जितने भी संभावित प्रत्याशियों के नाम चर्चा में चल रहे थे, दिग्विजय सिंह, अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी, भूपेंद्र हुड्डा सभी खड़गे के प्रस्तावक बनकर सामने आ गए हैं। चुनाव में मुकाबला खड़गे-थरूर के बीच है लेकिन अब तक के दृश्य देखकर शशि थरूर कमजोर प्रत्याशी नजर आ रही है और नाम वापसी तक निर्विरोध चुनाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

कमलनाथ ने कहा दिग्विजय सिंह ने सुबह बता दिया था, नामांकन नहीं भर रहे

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुबह दिग्विजय सिंह से बात की थी। उन्होंने कहा था कि मल्लिकार्जुन खड़गे नामांकन भर रहे हैं और मैं नामांकन नहीं भर रहा हूं।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी नहीं प्रस्तावक की भूमिका में आए दिग्विजय, कहा खड़गे मेरे नेता

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में घटित हो रहे घटनाक्रम में प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल नेता अब प्रस्तावक की भूमिका में नजर आने लगे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की खबरों के बाद अशोक गहलोत से लेकर दिग्विजय सिंह तक जो संभावित प्रत्याशी माने जा रहे थे, वे प्रस्तावक बनने जा रहे हैं। अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच चुनाव की संभावना बनी है।

कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे, शिवराज के मंत्री नरोत्तम का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में मची उठापटक के बीच भाजपा नेता भी चुटकी ले रहे हैं। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ कभी भी दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनने देंगे।

46 नगरीय निकायों पर मतगणना, सागर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस को झटका

मध्य प्रदेश के 46 नगरीय निकाय चुनावों में आज मतगणना हो रही है जिसमें सागर-छिंदवाड़ा जैसे जिलों में कांग्रेस को झटका लगा है। सागर में जहां शिवराज सरकार के मंत्रियों गोपाल भार्गव व भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की जबरदस्त जीत हुई है तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव व सौंसर में भी भाजपा को जीत मिली है।

जेएमबी के दो लोगों को पश्चिम बंगाल पुलिस ले गई, कोलकाता में होगी पूछताछ

पश्चिम बंगाल पुलिस पिछले दिनों भोपाल आई थी। यहां जामत उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश संगठन के दो लोग जहीरुद्दीन और जैनुल अफदीन को बंगाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट के तहत अपने साथ ले गई। वहां उनकी किसी मामले में तलाश थी और कोलकाता में उनसे पूछताछ होगी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे अलकायदा के नहीं बल्कि जेएमबी के सदस्य हैं। उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने पहले पकड़ा था।

कांग्रेस अध्यक्ष, बदलते बनते समीकरण, हाईकमान के प्रत्याशी पर पसोपेश

कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दिल्ली में राजनीति गरमायी हुई है और दिन-रात समीकरण बदल रहे हैं। राजस्थान के विधायक दल के हाईकमान के आदेश के खिलाफ जाने के बाद दिल्ली में राजनीति केंद्रित हो गई है। एक तरह से अशोक गहलोत दौड़ बाहर हो गए हैं लेकिन हाईकमान के प्रत्याशी को लेकर पसोपेश की स्थिति है। दिग्विजय के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया मगर पवन बंसल द्वारा लिए गए नामांकन पत्रों में कौन भरेगा पर्चा, यह संशय है। शशि थरूर तो प्रत्याशी हैं मगर जी 23 की ओर से भी एक प्रत्याशी बनता दिखाई दे रहा है। यह नाम मनीष तिवारी के रूप में सामने आ रहा है।

कांग्रेस ने व्हिप जारी की, राजस्थान मामले में बयान देना अनुशासनहीनता होगी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के घटनाक्रम को लेकर किसी भी नेता या कार्यकर्ता द्वारा बयान देने पर उसे अनुशासनहीनता माने जाने का आदेश जारी किया है। एआईसीसी ने व्हिप जारी कर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोई भी बयान नहीं देने की हिदायत दी है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के जी 23 के नेताओं ने आज रात दिल्ली में बैठक की जिसमें समझा जा रहा है कि वे अपने किसी नेता को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने की रणनीति बना रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today