अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति अब नई सरकार में होगी, जस्टिस एसके पालो बनेंगे प्रभारी लोकायुक्त

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति अब नई सरकार ही कर सकेगी क्योंकि सोमवार नौ अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों की को घोषित कर दिया है। इससे अब राज्य सरकार में अब कोई भी नई नियुक्ति चुनाव आयोग की सहमति के बिना नहीं हो सकेगी और लोकायुक्त संगठन में उप लोकायुक्त की मौजूदगी के कारण लोकायुक्त पद के रिक्त होने की स्थिति में भी काम प्रभावित नहीं होने की वजह से नए लोकायुक्त की नियुक्ति कोई जरूरी नहीं है। पढ़िये रिपोर्ट।

कैलाश विजयवर्गीय के बिगड़े बोल, कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना यानी वोट को कचरे की टोकरी में डालना

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इंदौर एक के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का मानना है कि कांग्रेस को वोट देना यानी वोट को कचरे की टोकरी में डालना है। विजयवर्गीय कुछ दिन पहले तक विधानसभा चुनाव लड़ने को छोटा समझते थे लेकिन आज वे चुनाव जीतने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी के वोट कम करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

भाजपा प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी, 57 विधायकों को टिकट जिनमें सीएम और 24 मंत्रियों शामिल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के बाद अपने 57 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी जिसमें सभी विधायक शामिल हैं। इस तरह भाजपा ने अब तक 136 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस चौथी सूची में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के 24 साथियों को भी टिकट मिल गया है। दो विधायकों के आपस में विधानसभा क्षेत्र बदले गए हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश में विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान, तीन दिसंबर को मतगणना

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना के साथ ही सरकार किसकी बनेगी, उसका फैसला हो जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता करते हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है और आज से चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। पढ़िए रिपोर्ट।

एसडीएम निशा बांगरे की न्याय यात्रा भोपाल पहुंची, बोर्ड ऑफिस के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी निशा बांगरे की न्याय यात्रा भोपाल पहुंची, बोर्ड ऑफिस के पास गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पुलिस और निशा बांगरे समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और बांगरे ने आरोप लगाया कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए व आंबेडकर साहेब की तस्वीर को भी फाड़ा गया। पढ़िये रिपोर्ट।

कांग्रेस में OBC का नेता बनने की होड़, मगर नेता अपने समाज तक सीमित

विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा महिला और आदिवासियों पर ध्यान को फोकस किए है तो कांग्रेस ओबीसी पर ध्यान लगाए है। मगर कांग्रेस में ओबीसी का नेता बनने वालों में जो होड़ मची है, वह पूरे ओबीसी को साथ लेकर चलने की नहीं बल्कि अपने समाज तक सीमित दिखाई दे रही है। पढ़िये रिपोर्ट।

नेता प्रतिपक्ष की चेतावनी पर टली सूचना आयुक्तों की नियुक्ति बैठक, नई सरकार करेगी नियुक्ति

मध्य प्रदेश में सूयना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति अब नई सरकार में होगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की पर्याप्त समयावधि पूर्व सूचना नहीं दिए जाने और एजेंडा भी नहीं भेजे जाने पर चेतावनी दी गई थी। पढ़िये पूरी रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश में सूचना आयोग में छह अक्टूबर को सूचना आयुक्त विजयमनोहर तिवारी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब आयोग में केवल मुख्य सूचना आयुक्त एके शुक्ला के साथ केवल एक सूचना आयुक्त राहुल सिंह हैं जबकि यहां मुख्य सूचना आयुक्त के साथ दस सूचना आयुक्त होना चाहिए। हालांकि दस सूचना आयुक्तों के पदों को कभी एकसाथ नहीं भरा गया है। सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का ध्यान राज्य शासन को पिछले सप्ताह आया और उसने तुरत-फुरत अंदाज में सोमवार नौ अक्टूबर को बैठक बुला ली।
नेता प्रतिपक्ष की चेतावनी रविवार और सोमवार को मिली
सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए राज्य शासन की कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति दर्ज की क्योंकि वे विधानसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से अपने विधानसभा क्षेत्र में थे। रविवार की रात को उन्होंने राज्य शासन को बैठक तीन दिन के लिए आगे बढ़ाने की बात कही थी और बैठक होने की स्थिति में उसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी थी। मगर सोमवार को सुबह तक राज्य शासन का कोई जवाब नहीं मिला तो फिर सुबह आठ बजकर 40 मिनिट पर वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी चेतावनी दोहराई और अदालत में जाने की चेतावनी दी।
न समय पर सूचना, न एजेंडा
सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में एक मंत्री बैठक करते हैं और नामों पर विचार कर नियुक्ति का फैसला करते हैं। मगर सूत्र बताते हैं कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को सूचना आयुक्त नियुक्ति की बैठक के लिए रविवार को सूचना दी गई और सोमवार को बैठक का बताया गया तो उन्होंने चुनाव में क्षेत्र में व्यस्तता व पर्याप्त समयावधि पूर्व सूचना नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही बैठक का एजेंडा भी राज्य शासन ने उपलब्ध नहीं कराया जिससे बैठक में किन किन नामों पर विचार किया जा रहा है, उसके बारे में जानकारी तक नहीं दी गई।

MP सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर संकट, सोमवार की बैठक पर नेता प्रतिपक्ष ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्य प्रदेश में सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सोमवार नौ अक्टूबर को सुबह बैठक होने जा रही है लेकिन जल्दबाजी में बुलाई गई बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने अदालत में जाने की चेतावनी दे दी है। पढ़िये रिपोर्ट।

प्रतिद्वंद्वियों का मिलन, विजयवर्गीय-संजय आमने-सामने आए तो संजय ने पैर छुए तो विजयवर्गीय ने गले लगाया

भारतीय राजनीति में अब ऐसे बहुत कम नेता बचे हैं जो अपने प्रतिद्वंद्वी को सार्वजनिक तौर पर मान-सम्मान देने में संकोच नहीं करते। मगर इंदौर में ऐसा ही एक अविस्मणीय दृश्य लोगों ने जब देखा तो उसके वीडियो बनाकर वायरल कर दिए।

KBC के सेट पर अमिताभ की बर्थडे पार्टी, होंगी अमजद अली की प्रस्तुतियां, फिल्मी सितारों के वीडियो संदेश

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के मशहूर प्रतिष्ठित शो कौन बनेगा करोड़पति केबीसी के सेट इस बार 81वें जन्मदिन पर बर्थडे पार्टी मनेगी। बर्थडे पार्टी में जहां उस्ताद अमजद अली खां की प्रस्तुतियां होंगी तो कई जाने माने फिल्मी सितारों के वीडियो संदेश भी दिखाई देंगे। देखना नहीं भूलें 11 अक्टूबर को रात नौ बजे केबीसी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बर्थडे पार्टी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today