Rahul Gandhi lashes out at Modi over US-India trade deal, says pressure due to threats of Epstein files

अमेरिकी-भारत ट्रेड डील को लेकर देशभर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस का कार्यक्रम भोपाल में किसान महाचौपाल के रूप में मंगलवार को हुआ जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

गांधी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी ब्रिटिश संसद परिसर में पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यूके में प्रवास के दौरान ब्रिटिश संसद परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का यूके दौरा: यादव ने भारतीय उच्चायोग के साथ निवेश और विकास के संकल्पों पर चर्चा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने यूके दौरे के पहले दिन भारतीय उच्चायोग, लंदन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने औद्योगिक विकास, तकनीकी सहयोग और वैश्विक निवेश को लेकर प्रदेश की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में टाइगर घायल, चोट लगने के कारण ज्ञात नहीं

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में दीपावली के पूर्व हाथियों की मौतों का मामला अभी लोग भूले भी नहीं थे कि अब एक टाइगर घायल हालत में कैमरे में कैद हुआ है। टाइगर कैसे घायल हुआ, यह कारण अभी पता नहीं चल सका है लेकिन उसको लेकर वन विभाग चिंतित है। पढ़िये रिपोर्ट।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा चौथा दिन, भाजपा नेताओं के अलावा कांग्रेस नेता भी शामिल

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का रविवार को चौथा दिन रहा जिसमें अब तक भाजपा ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी शामिल होकर पदयात्रा में सहभागिता की। ओरछा के रामराजा दरबार तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा 160 किलोमीटर की है जो नौ दिन में पूरी होगी। पढ़िये रिपोर्ट।

पूर्व लोकायुक्त ने CR बिगाड़ी मगर CM ने ईमानदारी के प्रमाण में बढ़ाए थे नंबर, अब बनाए गए DGP

मध्य प्रदेश के एक पूर्व लोकायुक्त ने करीब डेढ़ साल पहले ईमानदारी की छवि वाले आईपीएस कैलाश मकवाना की सीआर बिगाड़कर जो धब्बा लगाया था, उसे सीएम डॉ. मोहन यादव ने नंबर बढ़ाकर साफ किया और अब एक दिसंबर 2024 से उन्हें डीजीपी की जिम्मेदारी दे दी है। प्रदेश के मूल निवासी मकवाना अब मुख्य सचिव अनुराग जैन के बाद दूसरे प्रमुख अधिकारी होंगे जिन्हें मोहन सरकार ने चयनित किया है। दौड़ में शामिल एक बैच सीनियर अधिकारी को मौका नहीं मिल सका है। पढ़िये रिपोर्ट।

जिसके घर में गाय का कुल, वह घर गोकुल : मुख्यमंत्री यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गौ-माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। जो भी गोवंश का पालन करे वही गोपाल है, जिसके घर में गाय का कुल वह घर गोकुल है। अतः प्रत्येक व्यक्ति और परिवार को घर में गोपालन के लिए पहल करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिना धर्म, भाषा, जाति और क्षेत्र के भेदभाव के हमें गौ-पालन को प्रोत्साहित करना है। परंपरागत रूप से भी भारत में सभी धर्म और जाति के लोग गौ-पालन करते हैं और यही हमारी सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

वन मंत्री रावत की हार में चुनाव से दूर रहे किस नेता की हुई जीत, जानें किन नेताओं के वर्चस्व की लड़ाई में मोहरा बने रावत

मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में वन मंत्री और भाजपा के प्रत्याशी रामनिवास रावत की हार पार्टी के दो नेताओं के बीच ग्वालियर-चंबल में चल रही वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा माना जा रहा है। हालांकि मंत्री की इस हार के पीछे भाजपा के वन मंत्री की हार का एक मिथक भी बताया जा रहा है जिसमें विजय शाह को छोड़कर जो भी वन मंत्री रहा वह चुनाव हारकर हाशिये पर चला गया है। पढ़िये रामनिवास रावत की हार की वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की विश्लेषण रिपोर्ट।

CS की तरह DGP चयन में दिल्ली की मर्जी चलेगी या इस बार MP करेगा फैसला, दिल्ली और MP के ये होंगे चेहरे

मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव के बाद अब एक दिसंबर से नया पुलिस महानिदेशक आ जाएगा लेकिन जिस तरह मुख्य सचिव अनुराग जैन का फैसला आखिरी दिन अंतिम क्षणों तक रहस्यमय बना हुआ था, वही परिस्थितियां डीजीपी को लेकर बनती नजर आ रही हैं। सीएस की तरह डीजीपी के चयन में भी दिल्ली की चलेगी या मध्य प्रदेश इस बार फैसला लेगा, यह रहस्य बरकरार है। पढ़िये दिल्ली की चली तो कौन होगा डीजीपी और मध्य प्रदेश फैसला लेगा तो कौन पुलिस प्रमुख की कमान संभालेगा।

PCC के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी के दावेदार रवि-महेंद्र जोशी, शैलेंद्र पटेल जिला प्रभारी बने, राजीव की कुर्सी बची या कोई और चर्चा में

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्षों, महासचिवों, सचिवों-सह सचिवों को शुक्रवार की शाम जिला प्रभारी-सह प्रभारी बना दिए जाने के बाद अब संगठन प्रभारी को लेकर चर्चा जोरों पर है। प्रमुख दावेदार माने जा रहे तीन नेताओं रवि जोशी, महेंद्र जोशी और शैलेंद्र पटेल को जिलों का प्रभार दे दिए जाने के बाद अब मौजूदा संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह की कुर्सी बरकरार रहेगी या फिर कुर्सी पर कोई दूसरा नेता आएगा, यह चर्चा तेज हो गई है। पढ़िये इस पर हमारी एक विशेष रिपोर्ट।

हाथियों के प्रबंधन का अध्ययन दल पहुँचा अन्नामलाई टाइगर रिजर्व

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत की घटनाओं के बाद हाथी संरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग के अमले को हाथियों के साथ कैसा व्यवहार किया, इसका प्रशिक्षण देने का फैसला किया। इसके लिए हाथियों के साथ व्यवहार सीखने एक अध्ययन दल को तमिलनाडु के अन्नामलाई नेशनल पार्क में भेजा गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today