विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को सभी स्थानीय नेताओं More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

Transporters का स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से इनकार, Tramsport Secretary के सामने रखी बात

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एआईएमटीसी ने मध्य प्रदेश राज्य परिवहन उपक्रम की स्टेज कैरिज बसों में कार्गो वाणिज्यिक सामान ले जाने से साफ इनकार कर दिया है। इस तरह के प्रस्ताव More »

SDM निशा बांगरे के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ होगा, इस्तीफे पर SC के आदेश पर HC में आज-कल में सुनवाई

राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी छतरपुर एसडीएम निशा बांगरे के इस्तीफे को लेकर हाईकोर्ट द्वारा जल्द सुनवाई नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट में पहुंची निशा को अब एक-दो दिन में राहत मिलने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से आज या कल में सुनवाई के आदेश दिए हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

51 साल पुराने परिपत्र से उज्जैन जेल के GPF घोटाले में निकाली गई 5.66 करोड़ राशि होगी वापस

मध्य प्रदेश में कर्मचारी भविष्य निधि में से उज्जैन जेल के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कई साथियों की जीपीएफ की राशि निकालकर हजम करने के बड़े घोटाले में अब वित्त विभाग ने प्रभावित जेल कर्मचारियों के खातों में वापस राशि डालने को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग ने पांच करोड़ 66 लाख से ज्यादा की राशि को वापस जीपीएफ एकाउंटों में डालने को स्वीकृति देकर कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। पढ़िये रिपोर्ट।

जंगल महकमे में मलिक-मकबूजा मद में करोड़ों की वित्तीय अनियमितता, सीहोर में ही 12 करोड़ अंतर

जंगल महकमें के वन मंडलों में पदस्थ डीएफओ की लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली के कारण बैतूल, हरदा और सीहोर वन मंडल के मालिक-मकबूजा में करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता की संभावना है। अकेले सीहोर वन मंडल में ही विभागीय राजस्व लेखों के मिलान पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 12 करोड़ 27 लाख 99 हजार 81 रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। सीहोर वन मंडल में इस गड़बड़ी का सिलसिला अक्टूबर 2017 से शुरू हुआ था। इस गड़बड़ी के पकड़ में आने के बाद अब यहां पदस्थ रहे कई डीएफओ रैंक के आईएफएस अफसर जांच के घेरे में आएंगे। पीसीसीएफ मुख्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सीहोर के अलावा बैतूल और हरदा वन मंडल में भी मलिक मकबूजा लेखों में वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है। पढ़िये रिपोर्ट।

सोनी के ‘दबंगी… मुलगी आई रे आई’ में ‘सत्या’ का रहस्यमय किरदार निभाएंगे आमिर दलवी

अपने मनोरंजक नाटकों और प्रतिष्ठित पात्रों के लिए जाना जाने वाला, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने आगामी फिक्शन शो ‘दबंगी… मुलगी आई रे आई’ में एक उत्साही युवा लड़की ‘आर्या दबंगी’ से दर्शकों को परिचित कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपने पिता, जिसे वह एक सुपरकॉप मानती है, को खोजने और उनसे जुड़ने के अपने मकसद में, आर्या, अपनी वास्तविक विरासत से अनजान, वास्तव में रहस्यमय सत्या की बेटी है। एक अनैतिक गुंडा जो किसी भी तरह से अमीर बनने और सत्ता हासिल करने के अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता है, सत्या क्लासिक एंटी-हीरो है। मनोरंजन जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत आमिर दलवी ने अपने करियर के दौरान लगातार अपने असाधारण प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है और इस शो में वह तेजतर्रार और करिश्माई सत्या की भूमिका निभाएंगे।

कपड़ों की तरह दलबदलः विंध्य के मिश्रा-त्रिपाठी भाजपा से किए गए किनारे, अब तलाश रहे नया ठिकाना

मध्य प्रदेश में नेताओं की किसी एक पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता नहीं रही और कुछ नेता तो कपड़ों की तरह अपनी पार्टियां बदलने के आदी होते जा रहे हैं। विंध्य क्षेत्र के नारायण त्रिपाठी के बाद अब इस श्रृंखला में अभय मिश्रा का नाम जुड़ गया है। भाजपा और कांग्रेस में उन्होंने पांच साल में तीन बार सदस्यता को बदला और अब चौथी बार वे फिर नए ठिकाने को तलाशने के लिए कांग्रेस नेताओं के संपर्क में हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

इंडियन आइडल 14 में गेस्ट जज बनेंगी पद्मश्री कविता कृष्णामूर्ति, कुमार शानू-विशाल ददलानी के साथ बैठेंगी

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के गायन रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 के अंतिम 15 प्रतिभाओं की गायन प्रतिभा के सुर को परखने के लिए अब गेस्ट जज के रूप में मशहूर पार्श्व गायक पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति शो में शामिल होने वाली हैं। वे शो के जज गायक कुमार शानू व संगीतकार विशाल ददलानी के साथ प्रतिभाओं में से 15 के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। देखना नहीं भूलें हर शनिवार और रविवार को गायन का यह रियलिटी शो।

गौंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अब घोषित किए 15 प्रत्याशी, 52 सीटों पर लड़ेगी GGP

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गौंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच सीटों को लेकर गठबंधन हुआ जिसके तहत गौंगपा ने मंगलवार को 15 प्रत्याशियों का ऐलान किया। अब उसे 37 सीटों पर और अपने प्रत्याशियों का चयन करना है। बसपा ने गौंगपा के लिए 52 सीटों को छोड़ा है। पढ़िये रिपोर्ट।

मैहर पहुंचे MLA नारायण त्रिपाठी तो हुजूम उमड़ा, संकल्प दिलाया कि एक लाख वोट से जिताएंगे

भाजपा विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को नारायण त्रिपाठी मैहर पहुंचे तो हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने मैहर में कई किलोमीटर तक रैली निकाली और शाम को सभी को संकल्प दिलाया कि वे उन्हें एक लाख वोट से जिताएंगे। मगर उन्होंने अभी चुनाव लड़ने के बारे में दो दिन के भीतर निर्णय लेने की बात कही जा रही है। त्रिपाठी ने मैहर के लोगों के बीच कहा कि उन्होंने जिस तरह मैहर को जिला बनवाया है उसी तरह विंध्य प्रदेश बनेगा।

MLA नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में रुकी एंट्री, आखिरी क्या हुआ ?

सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहने वाले नारायण त्रिपाठी एकबार फिर दलबदल करके कांग्रेस में आने वाले थे लेकिन अचानक उनकी एंट्री रुक गई। अब उनका राजनीतिक भविष्य अधर में लटका हुआ है क्योंकि वे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारतीय राष्ट्रीय समिति के संपर्क में भी थे। पढ़िये रिपोर्ट।

सीधी वन मंडल में ई-भुगतान में गड़बड़झाला, शासन ने लगाई रोक

सीधी वन मंडल में फर्जी मजदूरों के नाम पर भुगतान का मामला सामने आया है और इस खुलासे के बाद अब विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राज्य शासन ने अन्य वन मंडलों में मजदूरों के भुगतान पर रोक लगा दी है। इस संबंध में राज्य शासन ने वन बल प्रमुख को निर्देश में कहा है कि सीधी सामान्य वनमण्डल में एक ऐसा प्रकरण प्रकाश में आया है जिसमें वन परिक्षेत्र से प्राप्त प्रमाणक में संलग्न मजदूरों की मास्टर सूची एवं राशि को कम्प्यूटर में दर्ज करते समय मास्टर सूची में से कुछ मजदूरों के नाम एवं राशि घटाकर अन्य व्यक्तियों के नाम एवं राशि जोड़े गये। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today