आखिरकार PWD के पूर्व Eng in Chief जीपी मेहरा पर लोकायुक्त पुलिस का Action, विभाग के तथाकथित भ्रष्ट अफसरों में गिने जाते रहे मेहरा

जिन सड़कों को लेकर मध्य प्रदेश किसी जमाने में बदनाम हुआ करता था, उसे बनाने और देखरेख करने वाले लोक निर्माण विभाग के तथाकथित भ्रष्ट अफसरों में गिने जाने वाले रिटायर्ड इंजीनियर More »

आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच ने राजस्थान में हिरासत में मौत पर BJP को घेरा, आदिवासी अत्याचार में 29 % वृद्धि

आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच राजस्थान के डूंगरपुर जिले के कलारिया गाँव के 22 वर्षीय आदिवासी युवक दिलीप अहारी की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को घेरा More »

शताब्दी वर्ष पर बस्ती-बस्ती में स्वयंसेवकों ने निकाले पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी के पावन पर्व पर गुरुवार को भोपाल महानगर के 12 विभिन्न नगरों, खंडों और बस्तियों में पथ संचलन निकाले गए। संघ के More »

जनजातीय कार्य Minister के Khandwa जिले में विभागीय स्कूलों के 88 Teachers की एकसाथ पदस्थापना

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खंडवा जिले में विभाग ने प्रदेशभर के विभागीय एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों से बड़ी संख्या में तबादले कर पदस्थापना कर दी है। यह सभी तबादले खंडवा More »

मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा, भ्रामक रिपोर्टिंग से उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, कोर्ट गंभीर

सागर/जबलपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने माननीय उच्च न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत कर माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही को कुछ समाचार पत्रों एवं एक यूट्यूब More »

कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 फीसदी डीए, मुख्यमंत्री शिवराज का ऐलान

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अब केंद्र के सामने 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए किया। पढ़िये इस ऐलान की विस्तृत रिपोर्ट।

पटवारी भर्ती मामला अदालत पहुंचा, इधर HM की चयनितों को सलाह, दें दिग्विजय-कमलनाथ के बंगले पर धरना

व्यापमं से कर्मचारी चयन मंडल बनी संस्था की पटवारी व अन्य भर्ती परीक्षा पर संदेह के बादल मंडराने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भर्ती पर रोक लगाए जाने के बाद अभी भी मामला शांत नहीं हुआ है। आज इंदौर की एक अदाल में याचिका दायर कर दी गई है तो वहीं, चयनित हुए अभ्यर्थियों ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलकर अपनी बात रखी तो मिश्रा ने उन्हें कैमरे के सामने ही सलाह दे दी कि वे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह-कमलनाथ के बंगले पर जाकर धरना दें। पढ़िये रिपोर्ट।

परिवार संग राजनीतिः खुद या नहीं तो पति-पत्नी-बच्चों के लिए टिकट की दावेदारी

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का मौसम है तो टिकटर्थी भाजपा और कांग्रेस दोनों में दावेदारी करने में पीछे नहीं हैं। मगर कुछ लोग परिवार संग टिकट की चाह में जुटे हैं जो खुद नहीं अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए टिकट की चाह लिए पार्टी दफ्तरों व नेताओं के दरवाजों पर बायोडाटा लेकर खड़े नजर आने लगे हैं। यह सब तब है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या कांग्रेस का हाईकमान परिवार को टिकट देने की नित नई गाइड लाइन बनाते रहते हैं। पढ़िये टिकटार्थियों की भीड़ में ऐसे परिवार संग राजनीति करने और चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों पर वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र कैलासिया की रिपोर्ट।

भोपाल की बड़ी झील को नुकसान पहुंचाने पर नगर निगम पर NGT का एक्शन, एक करोड़ का हर्जाना चुकाना होगा

भोपाल की शान बड़ी झील को संरक्षित करने का नगर निगम का जिम्मा है लेकिन उसने इसे नुकसान पहुंचाया है। यह मानते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने भोपाल नगर निगम को दोषी मानते हुए एक करोड़ रुपए का हर्जाना देने का आदेश दिया है। पढ़िये रिपोर्ट।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के TIGER का सिर मारे जाने के बाद काटा गया, टाइगर के दांतों के साथ दो गिरफ्तार

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जिस टाइगर का सिर काटा गया था, वह उसकी मौत के बाद कुल्हाड़ी से काटा गया था। टाइगर का सिर काटकर ले जाने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह तथ्य सामने आया है। पढ़िये रिपोर्ट।

कर्मचारी चयन मंडल की पटवारी व अन्य भर्ती परीक्षा परिणाम का होगा परीक्षण, CM ने नियुक्तियां रोकी

मध्य प्रदेश में पीएमटी-पीईटी प्रवेश परीक्षाओं और पुलिस आरक्षक, परिवहन आरक्षक जैसी भर्ती परीक्षाओं में बदनाम हुए व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम बदले जाने के बाद नया नाम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भी आरोपों के घेरे में फंसता जा रहा है। पटवारी और समूह दो उप समूह चार की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद चयनित लोगों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परीक्षा परिणाम पर संदेह जताए जाने की वजह से पुनः परीक्षण कराए जाने के निर्देश देते हुए नियुक्तियों पर रोक लगा दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सिंधिया के जय विलास पैलेस में दो घंटे तक रहीं, देखिये तस्वीरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ग्वालियर प्रवास के दौरान सिंधिया घराने के जय विलास पैलेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार के साथ दो घंटे तक रहीं। सिंधिया के निवास जय विलास पैलेस में उन्होंने न केवल खाना खाया बल्कि ऐतिहासिक संग्रहालय को देखा, जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा उनके समक्ष आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे और बेटा महाआर्यन भी पूरे समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ महल में उन्हें अपने पूर्वजों की यादों और उनके बारे में बताते रहे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पूरे समय मौजूद रहे।

राष्ट्रपति मुर्मु के लिए सिंधिया के महल में परोसे गए 19 व्यंजन, VVIP ने चखी नेपाली साग, दालमा संतुला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंची तो उनके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने यहां 19 व्यंजनों का भोज तैयार कराया था। वीवीआईपी में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रिगण, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जैसी हस्तियां थीं जिन्होंने नेपाली साग-दालमा संतुला का स्वाद चखा। पढ़िये राष्ट्रपति के स्वागत और भोज में बने व्यंजन की रिपोर्ट।

परिवार के चार लोगों की मौतः कर्ज में डूबे दंपति ने बच्चों को जहर देकर फांसी लगाई

भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र नीलबड़ में एक परिवार के चार लोगों की आज सुबह मौत हो गई। पहले युवा दंपत्ति ने बच्चों को जहर देकर मार डाला और फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गए। पढ़िये रिपोर्ट।

विधानसभा में मुद्दों पर 30 साल पहले 534 घंटे चर्चा होती थी, अब 128 घंटे में निपटती है कार्रवाई

राज्यों में सरकारें पांच साल के लिए बनती हैं और जनता के मुद्दों पर चर्चा के लिए सदन में सत्र बुलाए जाते हैं। अब सरकार में आने के बाद राजनीतिक दलों के नुमाइंदे जनता के मुद्दे पर चर्चा करने के बजाय सदन को अखाड़ा बना लेते हैं। 30 साल पहले मध्य प्रदेश विधानसभा में चर्चा के लिए जितना समय माननीय लेते थे आजकल वह सिमटकर एक चौथाई रह गया है। 15वीं विधानसभा का अंतिम सत्र तो मात्र 2 घंटे 34 मिनट में ही सीधी पेशाब कांड आदिवासी अत्याचार महाकाल लोक घोटाला सतपुड़ा भवन अग्निकांड के मुद्दों पर कांग्रेस के हंगामे और सत्ता पक्ष के चर्चा कराने से दूर रहने की वजह से खत्म हो गया. आपको बताते हैं छह विधानसभा में माननीयों ने कितने दिन व समय चर्चा के लिए सदन में दिया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today