Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

MP सरकार ने जारी की IFS अफसरों की लंबी तबादला सूची

मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग में 32 आईएफएस अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी कर दी है। हालांकि वन विभाग में एक ऐसे आईएफएस अधिकारी भी इस तबादले से प्रभावित हुए हैं जिनका रिटायरमेंट तीन दिन में होने वाला था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति को एपीसीसीएफ वन्य प्राणी के रूप में लाया गया है तो लघु वनोपज संघ के एपीसीसीएफ मनोज अग्रवाल व भोपाल के वन संरक्षक आलोक पाठक को हटा दिया गया है। भोपाल में पाठक की जगह विदिशा के डीएफओ लोकप्रिय भारती की पदस्थापना की गई है। पढ़िये आईएफएस अधिकारियों की तबादला सूची विशलेषणात्मक अंदाज में।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव की मौजूदगी में सागर में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगा

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव 27 सितंबर को सागर में रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे और सेक्टोरल सत्र में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. यादव विभिन्न नई और प्रस्तावित परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें सागर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए प्रस्तावित भूमि आवंटन, सागर में एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में जिला निवेश प्रोत्साहन केंद्र और कोयंबटूर में एमपीआईडीसी का उद्घाटन शामिल है के कार्यालय का उद्घाटन शामिल है।

अद्भुत सुंदरता के कारण मध्य प्रदेश फिल्म पर्यटन और शूटिंग का केंद्र

मध्य प्रदेश देश के फिल्म पर्यटन और शूटिंग का केंद्र बन गया है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने वाली मध्य प्रदेश में बनी फिल्मों ने देश-विदेश की नामी फिल्म निर्माण कंपनियों और निर्देशकों का ध्यान आकर्षित किया है। चंदेरी में फिल्माई गई फिल्म “स्त्री-2” ने 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है और स्त्री-3 के लिए भी जमीन तैयार कर दी है. सीहोर के गांवों में फिल्माई गई ऑस्कर नामांकित फिल्म “लापता लेडीज़” में मध्य प्रदेश के स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया।

मार्कफेड की वार्षिक बैठक में दलगत राजनीति से उठकर सहकारिता आंदोलन को सफल बनाने की बात

मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ की वार्षिक आमसभा में सहकारिता आंदोलन की सफलता के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत की बात कही गई। मार्कफेड की इस वार्षिक बैठक में विगत वर्ष के कार्यों की जानकारी दी गई तो अगले साल की कार्ययोजना के बारे में बताया गया। पढ़िये रिपोर्ट।

जबलपुर की यंत्रा इंडिया लिमिटेड के WM ने WCC देने मांगी एक लाख की रिश्वत, CBI ने पकड़ा

जबलपुर में केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रम यंत्रा इंडिया लिमिटेड के एक वर्क्स मैनेजर ने फायरमैन और फायर इंजन ड्राइवर सप्लाई करने वाली निजी कंपनी के मालिक से कार्यपूर्णता सर्टिफिकेट देने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी। कंपनी द्वारा सीबीआई को शिकायत करने के बाद गुरुवार को वर्क्स मैनेजर को एक लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई के एक्शन पर पढ़िये रिपोर्ट।

‘गर्वी गुजरात’ भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन गुजरात के प्रमुख आध्यात्मिक-विरासत स्थलों पर जाएगी, एक अक्टूबर को दिल्ली से चलेगी

आईआरसीटीसी द्वारा “गर्वी गुजरात” भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। गर्वी गुजरात भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 1 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली से रवाना की जाएगी। यह ट्रेन पर्यटकों को गुजरात के प्रमुख आध्यात्मिक और विरासत स्थलों पर ले जाएगी। पहली बार इस ट्रेन के रूट में गुजरात के वडनगर को भी शामिल किया गया है।

धार के एसटी बालक छात्रावास में करंट लगने से बालकों की मौत, मंत्री के जांच कर FIR दर्ज करने के निर्देश

धार जिले के सरदारपुर विकासखंड क्षेत्र के शासकीय अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास रिंगनोद में बुधवार सुबह करंट लगने से छात्रावास के दो बालकों की मौत हो गई। छात्रावास के प्रभारी छात्रावास अधीक्षक को निलंबित कर विकासखंड दण्ड अधिकारी सरदारपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलायी

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 28वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव भी मौजूद थे.

सिंहस्थ-2028 के “कान्ह डायवर्सन क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट” हेतु 919 करोड़ 94 लाख की स्वीकृति

मुख्यमंत्री डाॅ. मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक की अध्यक्षता मोहन यादव ने की। मंत्रिपरिषद ने समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए “कान्ह डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना” के लिए अनुबंधित एजेंसी को 919 करोड़ 94 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। सिंहस्थ-2028 का आयोजन किया गया

लोकायुक्त से विवाद के चलते मकवाना को हटाकर DG बनाए गए चौधरी की अब छुट्टी, जयदीप नए DG लोकायुक्त पुलिस

मध्य प्रदेश में एकबार फिर आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है जिसमें लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता से विवाद के चलते हटाए गए कैलाश मकवाना की जगह पदस्थ हुए योगेश चौधरी को राज्य शासन ने हटाकर उनसे एक बैच सीनियर जयदीप प्रसाद की पोस्टिंग कर दी है। 15 आईपीएस अधिकारियों की इस सूची में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की बिटिया सोनाक्षी सक्सेना को इंदौर से जबलपुर के बाद अब भोपाल में पदस्थ कर दिया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today