PM से CM की भेंट के बीच CS अनुराग जैन की राज्यपाल से मुलाकात महज संयोग या कुछ और….

मध्य प्रदेश से जुड़ी दो तस्वीरें आज चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहली दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और दूसरी भोपाल More »

1130 परिवारों को उजाड़ कर Housing Board माननीयों MP-MLA के लिए बना रहा आशियाना, रहवासियों का विरोध दरकिनार

मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल जो अब मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नाम से पहचाना जाता है, एकबार फिर पुनर्घनत्वीकरण के नाम शहर की 50 साल पुरानी 1130 More »

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान रिजल्ट कृष्ण जन्माष्टमी पर आने के संकेत, MLA-Ex MLA को कमान मिलने के संकेत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का रिजल्ट अब जल्द ही आने की संभावना है और शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन अभियान में निकले अमृत से नए जिला अध्यक्षों More »

UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी

संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने “विश्व आदिवासी दिवस” मनाया। यह आयोजन नौ अगस्त को हुआ जिसमें हजारों लोग कुक्षी पहुंचे और बिरसा मुंडा की More »

Nag Panchami पर Ujjain के महाकालेश्वर मंदिर में Nagchandreshwar temple के साढ़े आठ लाख से ज्यादा devotees ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर के परिसर में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर जी के दर्शन के लिए नागपंचमी पर श्रद्धालुजनों की भीड़ उमड़ी और मध्य रात तक 24 घंटे के दौरान साढ़े More »

जीतू पटवारी ने फिर दिखाया दिग्विजय के हैं साथ, भांजे को दिया संगठन प्रभारी का दायित्व तो पुत्र को युकां के साथ प्लानिंग-इंप्लीमेंट दिया

मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समर्थकों को तव्वजो दी गई थी, अब वही तस्वीर प्रभारियों की सूची में दिखाई दे रही है। दिग्विजय के भांजे पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को जीतू ने अपने संगठन के लिए जिम्मेदारी सौंप दी है तो उनके बेटे जयवर्धन सिंह को युवक कांग्रेस, सशक्तिकरण, कांग्रेस के विकास व उसे आगे ले जाने की प्लानिंग की बागडोर सौंप दी है। पढ़िये रिपोट।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मथुरा में सपरिवार किया माँ यमुना का पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उत्तरप्रदेश की पावन नगरी मथुरा में माँ यमुना की सपरिवार पूजा-अर्चना की। उन्होंने यमुना जी के तट पर सपत्नीक दीपदान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की नगरी होने से मथुरा की विशिष्ट पहचान है। अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, उज्जैन, हरिद्वार, कांचीपुरम और द्वारका अनादि काल से अस्तित्व में रहे हैं, ये मोक्ष प्रदाय करने वाले नगर हैं। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली और हमारे आचार्य महामंडलेश्वर बड़ा उदासीन गुरू शरणानंद जी के आश्रम में आने का मुझे सौभाग्य मिला है।

विश्वविद्यालय क्षेत्रीय संसाधनों और परिवेश की संभावनाओं को पहचाने : राज्यपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं में उच्च गुणवत्ता को लक्ष्य बनाए। लक्ष्य और प्राप्ति के प्रयासों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विश्वविद्यालयों को पर्याप्त स्वायत्ता दी गई है। जरूरी है कि कुलगुरू अपनी क्षमताओं, विश्वविद्यालय के संसाधनों और आस-पास के परिवेश के अनुसार विकास की संभावनाओं की पहचान करें।

जीतू पटवारी के खिलाफ सामने आए दिग्गज, कमलनाथ शुरुआत की तो सभी बोल पड़े

मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिग्गज नेता अब तक राहुल गांधी की वजह से चुप्पी साधे था लेकिन जैसे ही एक मीटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पटवारी के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर की तो फिर क्या था, दूसरे दिग्गज कहां चुप रहने वाले थे। सभी ने बात का सर्मथन किया औऱ फिर अपनी अपनी नाराजगी जताने लगे। पढ़िये रिपोर्ट।

अंकुर मैदान पर धोती-कुर्ते में गेंदबाजी-बल्लेबाजी…संस्कृत में आंखों-देखा हाल

भोपाल के शिवाजी नगर स्थित अंकुर मैदान में सोमवार को त्रिपुंड तिलक लगाए धोती-कुर्ता पहने कुछ लोग गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे थे। इन लोगों की गेंदों और बल्ले से मारे जा रहे शॉट का आंखों-देखा हानि सुनाने वाले संस्कृत में संदेश दे रहे थे। पढ़िए रिपोर्ट।

MP में राजेश शर्मा के बाद अब IT की जद में आए सागर के बीजेपी के पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद व प्रापर्टी डीलर

मध्य प्रदेश में आयकर विभाग रसूखदारों पर शिकंजा कर रही है औऱ पूर्व चीफ सेक्रटरी के करीबी राजेश शर्मा के बाद उसने सत्तारूढ़ भाजपा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर, एक पूर्व पार्षद और एक प्रापर्टी डीलर के यहां छापा मारा। हालांकि वहां उसे कर चोरी का कितना रिकॉर्ड मिला अभी यह खुलासा नहीं हो सका है लेकिन कहा जा रहा है कि तीनों रसूखदारों के यहां कई अचल और चल संपत्ति के दस्तावेज आयकर के हाथ लगे हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

After the death of Bhopal Central Jail Superintendent Umesh Gandhi, ED attached 20 of his properties

भोपाल सेंट्रल जेल के लंबे समय तक अधीक्षक और फिर जेल मुख्यालय में डीआईजी रहे उमेश गांधी के निधन के काफी समय बाद अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने उनके व उनके परिजन, परिचितों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। ईडी ने उनके सेवाकाल के दौरान खरीदी गई 20 संपत्तियों को अटैच कर लिया है। पढ़िये रिपोर्ट।

परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता का तबादला सौरभ शर्मा या लोकायुक्त में शिकायत….

मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को सरकार ने गुरुवार को हटा दिया और उनकी जगह विवेक शर्मा की पदस्थापना कर दी गई है। डीपी गुप्ता को ऐसे समय हटाया गया है कि जब पूर्व आऱक्षक सौरभ शर्मा और उससे जुड़े लोग लोकायुक्त-आयकर-ईडी के छापों में एक अरब यानी सौ करोड़ के करीब की संपत्ति के आसामी निकले हैं। परिवहन आयुक्त पद ऐसी काजल की कोठरी है जहां लगभग हर अधिकारी बाहर निकलता है तो उसके कालिख की छाप दिखाई देने ही लगती है। पढ़िये रिपोर्ट।

विधान सभावार विजन आधारित तैयार करें रोडमैप – मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों को अपने क्षेत्र के विकास का विजन डॉक्यूमेंट (रोडमैप) बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विधायक क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ जन समस्याओं के निराकरण को लेकर जन-संवाद करें। जनकल्याण अभियान के मिल रहे परिणामों का आकलन करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए जरूरी है कि जनता के बीच जाएं, उनसे संवाद करें, उनकी समस्याएं जानें और निराकरण के लिए तुरन्त कदम उठाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को इंदौर एवं नर्मदापुरम संभाग में चल रही विकास गतिविधियों एवं वृहद् निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा ग्रीन कॉरीडोर से रवाना, इंदौर में बयानबाजी से विरोध

भोपाल गैस कांड में 40 साल पहले जिस मिथाइल आइसोसाइनेट से हजारों लोगों की मौत हो गई थी और हजारों आज तक प्रभावित हैं, उसका जहरीला कचरा अब जाकर नष्ट किया जा रहा है और अदालत द्वारा निष्पादन की रिपोर्ट पेश करने की तारीख के कुछ घंटे पहले पीथमपुर में उसे नष्ट करने के लिए बड़े-बड़े कंटेनरों में रवाना किया गया। पीथमपुर में इन कंटेनरों में भरे जहरीले कचरे को सभी प्रोटोकॉल के साथ नष्ट किया जाएगा पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today