अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार

बदले हुए सामाजिक परिवेश में बुजुर्ग अकेलेपन से परेशान हैं और अब उन्हें साइबर ठग भी अपना शिकार बनाने लगे हैं। ग्वालियर में एक बुजुर्ग दंपत्ति को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट More »

AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

छतरपुर में सवा सौ साल पुरानी रामलीलाछ दूसरे दिन मनुसतरूपा और रावण जन्म का मंचन

छतरपुर जिले में सवा सौ साल पुरानी लाल कड़क्का रामलीला का आयोजन शुरू हो गया जिसकी शुरुआत महाराज विश्वनाथ सिंह जू देव ने की थी। छतरपुर के महलों के पास भव्य मंच पर चल रही लाल कड़क्का रामलीला के दूसरे दिन मनुसतरूपा, रावण जन्म एवं मेघनाद द्वारा दिग्विजय की लीला का मंचन किया गया।

पाक्सो में कटनी पुलिस की लापरवाही, सालभर फोरेंसिक रिपोर्ट पेश नहीं, HC की फटकार

मध्य प्रदेश पुलिस की पास्को एक्ट के मामले में लापरवाही सामने आने पर हाईकोर्ट ने एसपी कटनी और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने एसपी कटनी को लापरवाही को लेकर जांच कराकर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

PFI के खिलाफ देश में छापे, इंदौर-उज्जैन में चार सहित 106 गिरफ्तार, आज केरल बंद

पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ गुरुवार को देशभर में नेशनल इवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने छापे मारी दी। दिल्ली से पीएफआई के अध्यक्ष परवेज अहमद को हिरासत में भी लिया गया। छापे में करीब 106 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। मध्य प्रदेश में ATS ने कारवाई की और चार को गिरफ्तार किया. आज इस छापे मारी के खिलाफ केरल बंद का आव्हान किया गया है।

पुस्तक यात्रा के तहत देशभर के 4 राज्यों में 11 यात्राएं हुईं रवाना

पुस्तकों के बारे में भारत का सबसे बड़ा जागरूकता अभियान “विश्वरंग पुस्तक यात्रा” का आयोजन मप्र में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को राजभवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसी के साथ देशभर के चार राज्यों में 11 यात्राएं भी रवाना की गईं।

टॉयलेट साफ कराने पर मानव अधिकार आयोग का एक्शन, पीएस-डीईओ गुना से जवाब मांगा

गुना जिले के एक स्कूल परिसर में बच्चों से टॉयलेट की सफाई कराए जाने की तस्वीरें समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी गुना राज्य मानव अधिकार आयोग ने नोटिस भेजा है। आयोग ने एक महीने में पीएस और डीईओ से जवाब मांगा है।

सुरक्षा निधि वापस देने के लिए 15 हजार की रिश्वत, ईओडब्ल्यू टीम ने ऐसे धरा

जल संसाधन विभाग के जबलपुर स्थित हिरन डिवीजन के एक ऑडिटर को आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने एक ठेकेदार की सुरक्षा निधि लौटने के बदले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। ऑडिटर को उनके कार्यालय से ही रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में वेस्ट जोन में मध्य प्रदेश टॉप, भोपाल टॉप डिस्ट्रिक्ट

स्वच्छता को लेकर मध्य प्रदेश ने वेस्ट जोन के कई राज्यों को पछाड़ते हुए टॉप स्थान हासिल किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 के परिणामों को आज जारी किया गया जिसमें मध्य प्रदेश ने वेस्ट जोन में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

लंपी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश, गोपालक-पशुपालकों को संबोधन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लंपी वायरस को लेकर आज गोपालकों और पशुपालकों को संदेश दिया गया। इसमें गोपालकों व पशुपालकों से बीमारी से संक्रमित गाय या पशुओं को दूसरे पशुओं से दूर करने, टीका लगवाने, कीटाणु नाशक दवा का छिड़काव आदि उपाय अपनाने की अपील की गई।

भोपाल जिले में अब तक 1634.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

भोपाल जिले में गुरुवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 1634.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। भोपाल जिले की औसत वर्षा 1052.9 मिलीमीटर है।

उमा सांझी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ, आकर्षक प्रस्तुतियां

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार से उमा सांझी महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ जिसमें कई कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मंदिर प्रबंध समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा, पुजारी यशप्रदीप गुरुजी, डॉ. विवेक बंसोड, अन्यजन ने दीपप्रज्वलन व भगवान श्री महाकाल को पुष्प अक्षत अर्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today