AI समिट के आपत्तिजनक विरोध पर MP में हिंसक पलटवार, INC कार्यालयों पर पत्थरबाजी

एआई समिट का कांग्रेस द्वारा अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर भाजपा ने मध्य प्रदेश में उसका हिंसक पलटवार किया। भोपाल और इंदौर में कांग्रेस कार्यालयों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें दोनों तरफ के More »

कैलाश को क्यों आ रहा गुस्सा, कभी घंटा बोल भड़क रहे तो आदिवासी नेता को ही औकात समझा रहे…

भाजपा नेता और वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इन दिनों बेहद गुस्सा आ रहा है। इंदौर में दूषित पानी से मौतों की घटना पर जब मीडिया ने सवाल किया तो पत्रकार पर More »

अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

विभीषण नायक से खलनायक तकः रामभक्त को राजनीति में बनाया जा रहा खलनायक

भगवान राम के भक्त विभीषण ने अपने भाई के अधर्म के रास्ते को देखते हुए अपने ईष्ट राम का साथ दिया। रामभक्त विभीषण ने सीता को रावण के कब्जे से मुक्त कराने के लिए राम का साथ दिया और उन्हें रावण की मृत्यु के भेद के बारे में बताया था। विभीषण को नायक की तरह रामायण में पेश किया गया लेकिन इन दिनों की राजनीति में नेता उन्हें खलनायक की तरह प्रस्तुत करने में तुले हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने और कांग्रेस सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाने वालों पर ढाई साल से तंज कसा जा रहा है। उन्हें कांग्रेस द्वारा खलनायक बताया जा रहा है तथा विभीषण संज्ञा दी जा रही है।

ऑन लाइन गेमिंग के लिए नियामक प्राधिकरण बनेगा, मध्य प्रदेश में कानून पर यह हो रही तैयारी

मध्य प्रदेश में ऑन लाइन गेमिंग को लेकर सरकार कानूनी रूप देने की तैयारी कर रही है। इसमें प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ सचिवों की समिति को ले जाया जा रहा है जिसमें नियामक प्राधिकरण बनाकर ऑन लाइन गेमिंग को प्रतिबंधित किया जाएगा।

छ्ग राज्यपाल उइके दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर रहेंगी


छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 20 व 21 नवंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगी। प्रवास के दौरान राज्यपाल सुश्री उइके 20 नवंबर 2022 को शाम 7 बजे भोपाल में आयोजित टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव ‘विश्वरंग’ के समापन समारोह में शामिल होंगी।भोपाल प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल 21 नवंबर 2022 को नेहरू युवा केन्द्र के स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित रहेंगी।

विभीषण पर राजनीति, भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव चले थे कांग्रेस को घेरने खुद फंस गए

ढाई साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कांग्रेस के 22 विधायकों को गुना के भाजपा के एक सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव द्वारा विभीषण कहकर संबोधित करने पर राजनीति में उफान आ गया है। जिस मंच पर राव ने यह टिप्पणी की वहां 22 विधायकों में से दो महेंद्र सिंह सिसौदिया व प्रद्युमनसिंह तोमर मौजूद थे और उन्होंने अपने आपको राव को वहीं जवाब दिया कि वे तो रामभक्त हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बाद में इसको लेकर सफाई दी है तो कांग्रेस ने उन लोगों की दुर्गति पर तंज कसा है।

कमलनाथ के कार्यकाल में 38 विधायक बागी हो चुके, विधायकों के अब तक के रवैये से अज्ञात आशंका

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के विधायकों के पार्टी छोड़ने की चर्चा पर भाजपा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में अब तक 38 विधायक बागी हो चुके हैं। वे अज्ञात आशंका से भयग्रस्त हैं। मगर भाजपा ने कमलनाथ को भरोसा दिलाया कि भाजपा ऐसा कुछ नहीं करती है।

मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्र छोड़ा, राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी

भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचने के पहले यहां उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा होता नजर आ रहा है। इंदौर में एक मिठाई की दुकान पर अज्ञात व्यक्ति टूटी-फूटी हिंदी में लिखा एक पत्र छोड़कर भाग गया जिसमें राहुल गांधी-कमलनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे सियासी स्टंट करार दिया है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का श्रद्धा हत्याकांड पर गुस्सा, हिंदू ऐसा कृत्य करता तो देश में दंगे हो जाते

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यही कृत्य कोई हिंदू करता तो अभी तक देश में दंगे हो जाते। हिंदू एकजुटता नहीं होने से सनातन धर्म खतरे में है।

बंसल ग्रुप के 40 ठिकानों परआयकर छापे, 11 साल पहले भी आयुष्मान हॉस्पिटल सौदे के दौरान हो चुकी कार्रवाई

मध्य प्रदेश के जाने माने बंसल ग्रुप पर आज सुबह आयकर विभाग ने छापे मारे हैं। भोपाल, इंदौर, मंडीदीप में करीब 40 अलग-अलग टीमों द्वारा एकसाथ छापे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आयकर की इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि शिक्षण, मीडिया, हॉस्पिटल और बिल्डर के रूप में ग्रुप की आय और आयकर विभाग को दिए जा रहे कर के मूल्यांकन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।

बिरसा मुंडा की भूमिका निभाने वाले रंगकर्मी रमेश की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पिछले दिनों बिरसा मुंडा का किरदार निभाने वाले रंगकर्मी रमेश हीरे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. अहिरे भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में सुनील सीखने गए थे कि 16 फीट के गहरे पूल में डूबने से उनकी मौत हो गई.

वीडी शर्मा के ससुर प्रमोद मिश्रा जबलपुर कृषि विवि के कुलपति बने, जाने क्यों बनाये गए कुलपति

जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रमोद कुमार मिश्रा को बनाया गया है। वे जवाहर लाल नेहरू कृषि विवि के विस्तार सेवाएं के निदेशक भी रह चुके हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक यहाँ बताना उचित होगा कि मिश्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के ससुर हैं और उनकी पुत्री बीडी शर्मा की पत्नी उसी युनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कुलाधिपति के तौर पर उनके नियुक्तिआदेश पर हस्ताक्षर किए.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today