Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

उषा समर्थक को गोविंद मालू के समर्थकों ने पीटा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जनआशीर्वाद यात्रा रविवार को इंदौर में थी। यात्रा के दौरान भाजपा विधायक उषा ठाकुर के मंच के पास जमकर लात घुसें चले। उषा ठाकुर और गोविंद मालू समर्थकों के बीच यह मारपीट हुई। आपस मे भिड़े भाजपाइयों को शांत करने विधायक उषा ठाकुर माईक पर समझाई़श देती रही लेकिन किसी ने एक ना सुनी।

सिंधी समाज ने बीजेपी से 6 तो कांग्रेस से 5 सीटों पर टिकिट मांगी

सिंधी सेंट्रल पंचायत भोपाल ने बीजेपी-कांग्रेस से 11 सीटों पर मांगा समाज से प्रतिनिधित्व। बीजेपी से 6 तो कांग्रेस से 5 सीटों पर समाज के प्रतिनिधि को टिकिट देने की मांग की। सिंधी सम्मेलन में लिया फैसला। मांग पूरी नहीं हुई तो सपाक्स का समर्थन कर सकती है पंचायत। बीजेपी से हुजूर, इंदौर-4, कटनी, सतना, ग्वालियर दक्षिण, जबलपुर कैंट। कांग्रेस से हुजूर, कटनी, देवास, ग्वालियर दक्षिण, इंदौर-4 सीट मांगी। 30 जिलों की 50 सीटों पर समाज का प्रभाव होने का किया दावा।

आदिवासी संवाद में जारी होगा आदिवासी घोषणा पत्र

आम आदमी पार्टी 22 अक्टूबर 2018 को पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित गांधी भवन में आदिवासी संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसमें देश भर के कई आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित होंगे। सुबह 11 बजे से आयोजित किये जा रहे इस कार्यक्रम में पार्टी के अब तक घोषित किये गए अनुसूचित जनजाति विधानसभा क्षेत्रों के 22 प्रत्याशी भी शिरकत करेंगे।

धर्म विमुख शिक्षा बन रही है अभिशाप: राजेंद्रदास जी

पाश्चात्य सभ्यता और धर्म विमुख शिक्षा से आज का इंसान भ्रष्ट होता जा रहा है। दाम्पत्य जीवन बड़ी विचित्र परिस्थितियों से गुजर रहा है। धर्म विमुख शिक्षा अभिशाप बन गई है।

भारत ने वेस्‍टइंडीज से पहला क्रिकेट मैच आठ विकेट से जीता

भारत ने वेस्टइंडीज को गुवाहाटी में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में एक- शून्य की बढ़त बना ली है। जीत के लिए मिले 323 रन के लक्ष्य को भारत ने 47 गेंद शेष रहते दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने नाबाद 152 और कप्तान विराट कोहली ने 140 रन की पारी खेली।

पेट्रोल और डीजल के मूल्‍य में कमी

तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमतें गिरने के कारण आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के मूल्‍य में कमी की गई। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे और डीजल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।

जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्‍मद के तीन आतंकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में आज सुबह हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्‍मद के तीन आतंकवादी मारे गए।
एक स्‍पेसिफिक इतला के मुताबिक कार्रवाई करी गई थी। कुलगाम के करीब गांव लारू है जहां पर मेलिटेंट के मौजूद होने की खबर मिली थी। उसको इमीडिएटली पुलिस और सिक्‍योरिटी फोरेसेस उस एरिया

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक राष्‍ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पुलिस स्मृति दिवस पर  न‍ई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक राष्‍ट्र को समर्पित किया।  यह स्मारक आजादी के बाद से पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में बनाया गया है। श्री मोदी ने शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू और हंस राज अहीर, गृहसचिव राजीव गाबा और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुखों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हार्दिक पटेल बिचोली मरदाना में किसान सभा संबोधित करेंगे

किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने शनिवार को उज्जैन में महाकाल दर्शन कर नलखेड़ा में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर संबोधित किया। हार्दिक पटेल के मध्य प्रदेश में 21 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे जामली से गवली पलासिया से महू से राऊ होते हुए बिचोली मरदाना में किसान सभा संबोधित करेंगे। 21 रात को सागर में रात्रि विश्राम करेंगे।

अमृतसर रेल हादसे में मारे गये लोगों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि

अमृतसर में रेलवे पटरी पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे लोगों को दो यात्री ट्रेनें काटती हुई निकल गईं जिससे 61 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मृत लोगों की आत्माओं को शांति प्रदान करने के लिए भोपाल के शहीद गेट पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, इस घटना पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विन लोहानी ने रेल कर्मचारियों को बरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना में रेलकर्मियों को कोई दोष नहीं है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today