वरिष्ठ आईपीेएस अधिकारी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए एसके मिंज के चार इमली स्थित सरकारी आवास पर हबीबगंज पुलिस ने बड़ी संख्या में जुआरियों को पकड़ा है, जिनके पास से जुए में दांव पर लगाई गई 1.20 लाख रुपए की राशि भी जप्त की गई है। हालांकि पुलिस ने आईपीएस अधिकारी के घर में से जुआ पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की है, उसका दावा है कि उनके घर से पास जुआ पकड़ा गया है।









