Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां जिले में हथगोले के हमले में 4 पुलिसकर्मी सहित 12 घायल

जम्‍मू कश्‍मीर में आज अज्ञात आतंकवादियों ने एक पुलिस दल पर हथगोले से हमला किया, जिसमें 4 पुलिस कर्मी और 12 नागरिक घायल हो गये। ये घटना दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां जिले में बटपोरा चौक पर हुई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान नव-नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से मिले

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज मंडला से भोपाल आते समय हवाईपट्टी ग्वारा नव-नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से मिले। श्री चौहान ने महिला पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की।

मध्यप्रदेश में बेहतर है केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का क्रियान्वयन

जनसम्‍पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रविवार की शाम ग्वालियर में समाचार-पत्र प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान केन्द्र सरकार के सफल चार वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी दी। डॉ. मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास की नई ऊँचाईयँ छू रहा है।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास की परियोजनाएं शुरू की हैं

बिहार में हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले पितृ पक्ष मेले में देश-विदेश से हज़ारों लोग अपने दिवंगत माता-पिता और अन्‍य प्रियजनों की मुक्ति के लिए गया पहुंचते हैं। केंद्र सरकार ने हृदय और प्रसाद जैसे कार्यक्रमों के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के विकास की परियोजनाएं शुरू की हैं।

भारत आज रूस से तरल प्राकृतिक गैस-एलएनजी की पहली खेप प्राप्त करेगा

भारत आज रूस से तरल प्राकृतिक गैस-एलएनजी की पहली खेप प्राप्त करेगा।  सरकारी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड रूसी आपूर्तिकर्ता कम्‍पनी गज़प्रोम से गुजरात के दहेज बंदरगाह पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के टर्मिनल पर यह खेप लाएगी।

राज्‍यपालों और उपराज्‍यपालों का दो दिन का सम्‍मेलन आज से नई दिल्‍ली में शुरू

राज्‍यपालों और उपराज्‍यपालों का दो दिन का सम्‍मेलन आज से नई दिल्‍ली में शुरू हो रहा है। सम्‍मेलन का शुभारंभ राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण से होगा।

कांग्रेस की रिसर्च टीम ने भोपाल में डेरा डाला

 

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की रिसर्च टीम अब मध्यप्रदेश में डेरा डालने जा रही है। टीम का मूल काम चुनाव के दौरान प्रदेश और विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय मुद्दों पर काम करना है। वहीं टीम नेताओं की क्षमता व काबिलियत पर भी काम करेगी कि किस नेता से क्या काम लिया जा सकता। इस टीम में आठ से 10 लोग शामिल रहेंगे, जिनमें से कुछ लोग भोपाल पहुंच चुके हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत

हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। ग्राम पथरकटी और नौगई की घटना ,घायलों को सिंगरौली जिले के चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगई , पथरकटी की घटना बताई जा रही है।

मप्र में 60 लाख फर्जी मतदाताओं की शिकायत, विशेष जांच टीम गठित

मप्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने रविवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत से मुलाकात कर प्रदेश में 60 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में होने के आरोप लगाए और प्रमाण उपलब्ध कराए। शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने चुनिंदा चार विधानसभा क्षेत्रों में टीमें भेजकर जांच कराने का अाश्वासन दिया और सोमवार से चारों स्थानों पर टीम जांच शुरू कर देगी।

भारतीय नौसेना ने यमन के सुकुत्रा द्वीप में फंसे 38 भारतीयों को आज सुरक्षित निकाल लिया

भारतीय नौसेना ने यमन के सुकुत्रा द्वीप में फंसे 38 भारतीयों को आज सुरक्षित निकाल लिया। ये लोग 10 दिन पहले क्षेत्र में आये चक्रवाती तूफान मेकुनू के बाद द्वीप में फंस गये थे। इन्‍हें भारतीय नौसेना के युद्धपोत आई.एन.एस. सुकुत्रा के जरिये भारत लाया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today