Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 के अभियान का शुभारंभ

सरकार ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षणग्रामीण-2018के अभियान का शुभारंभ किया। अगले महीने की पहली तारीख से शुरू होने वाला यह अभियान एक महीने तक चलेगा।उन्होंने बताया कि स्वतंत्र सर्वेक्षण एजेंसी के माध्यम से गांवों में गुणात्मक औरमात्रात्मक मूल्यांकन के आधार पर सभी जिलों और देश के राज्यों का वर्गीकरण किया जाएगा। यह वर्गीकरण स्वच्छता के प्रति नागरिकों की सोच और सार्वजनिकस्थानों पर सर्वेक्षण सहित स्वच्छता मानकों पर आधारित होगा।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना को गोवा में बड़ी सफलता

केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रधानमंत्रीजनधन योजना को गोवा में बड़ी सफलता मिल रही है। 2014 मेंशुरू हुई इस योजना का उद्देश्य विशेषकर कम आय वाले और कमजोर वर्गों सहित सभी लोगोंको बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना है। जनधन खाताधारकों के लिएखाते में न्यूनतम राशि रखने की अनिवार्यता नहीं है। गोवा के दूरदराज के इलाकों के लोगइस योजना का भरपूर लाभ उठा रहे हैं

उद्योगपति नवीन जिन्‍दल के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश

दिल्‍ली की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेतातथा  उद्योगपति नवीन जिन्‍दल और अन्‍य के खिलाफ रिश्‍वतखोरी  मामले में अलग से पूरक आरोप तय करनेके आदेश दिये हैं। यह मामला झारखंड में कोयला खंड आवंटन में अनियमितता से जुड़ा है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बंगलादेश की तीन दिन की यात्रा पर

गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज बंगलादेश जा रहे हैं। वे बंगलादेश के गृहमंत्री के साथ सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, रोहिंजा मुद्दे, गैर कानूनी गतिविधियों से निपटने और यात्रा व्यवस्था में सहयोग के बारे मेंविचार विमर्श करेंगे। तीन दिन की यात्रा के दौरान गृहमंत्री बंगलादेश की प्रधानमंत्रीशेख हसीना से भी मिलेंगे। वे बंगलादेश की प्रधानमंत्री के साथ जमुना फ्यूचर पार्कमें नये एकीकृत भारतीय वीजा केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे। श्री सिंह कल बंगलादेश पुलिस अकादमी में बंगलादेश भारत मैत्री भवन के संयुक्‍त रूप से उद्घाटन के लिए राजशाही जाएंगे।

दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादीहमले में सीआरपीएफ के दो कर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर मेंअनंतनाग जिले के अच्छाबल इलाके में एक आतंकी हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल केएक अधिकारी सहित दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। हमले में बल का एक कर्मी और एक नागरिकभी घायल हो गए हैं।  अच्छा बल इलाके के निकट गश्ती दल परआतंकवादियों ने हमला किया।  घायल हुए  अर्धसैनिक बल के तीन कर्मियों और एक नागरिक को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहांगंभीर रूप से घायल दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई।  इलाके को घेर लिया गया है और हमलावरों को ढूंढने केलिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इस बीच, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में यारीपोरा इलाके में अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस चौकी पर हमला किया।लेकिन अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

कैटरीना कैफ 21 को इंदौर में

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ 21 जुलाई को इंदौर आ रही हैं। वे यहां एक ज्वेलरी शो रूम का उदघाटन करने आ रही हैं। कैटरीना के इंदौर प्रवास को लेकर शहर के लोगों में उत्सुकता है।

बीजेपी की अहम बैठक हुई

मप्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज हो गई हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उज्जैन दौरे को लेकर प्रदेश इकाई द्वारा जमकर तैयारियां की जा रही हैं।

पी़डब्ल्यूडी के खिलाफ महापौर घुटने-घुटने पानी में धरने पर बैठे

मध्यप्रदेश में बुधवार-गुरुवार की रात को जमकर बारिश होने से भोपाल सहित कई शहरों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भोपाल में कानवेंट स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थाओं की छुट्टी घोषित हो गई। सैफिया कॉलेज रोड स्थित पीडब्ल्यूडी के एक नाले को लेकर महापौर आलोक शर्मा घुटने-घुटने पानी के कुर्सी लगाकर धरने पर बैठ गए। वहीं. मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टो में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

भी़ड़ ने शराब दुकान जलाई तो तनाव

बैतूल जिले के आठनेर में शराब की दुकान का विरोध हो रहा था। गुरुवार को भीड़ ने अंग्रेजी शराब की दुकान जला दी जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। कलेक्टर शशांक मिश्रा और एसपी डीआर तेनीवार मौके पर पहुंचे। घटना के बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। है ।

कलेक्टर ने मंगलनाथ मंदिर मैनेजर को थप्पड़ मारा

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में गुरुवार को कलेक्टर मनीष सिंह पहुंचे और उन्होंने मंदिर के मैनेजर त्रिलोक सक्सेना को थप्पड़ मारकर पीटा। इसके बाद वे उसे चिमनगंज मंडी थाने ले गए और वहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today