Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

आंख मारने की घटना ने सोशल मीडिया में फिर छाये रहे राहुल

लोकसभा में अविश्वा प्रस्ताव के समय राहुल गांधी जब अपना भाषण समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए तो सभी चौंक गए। गांधी ने करीब पहुंचने के बाद मोदी को गले लगा लिया।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की केन्‍द्री प्रबंध समिति की बैठक 22 को भोपाल में

भोपाल । मध्‍यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्‍यक्ष ओ.पी. कटियार एवं प्रांतीय उपाध्‍यक्ष लक्ष्‍मीनारायण शर्मा ने जानकारी दी है कि मध्‍यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की केन्‍द्रीय प्रबंध समिति की प्रथम बैठक 22 जुलाई को सरदार वल्‍लभ भाई पोलीटैकनिक कालेज भोपाल के सभागार में 11.30 बजे से आहूत की गई है । बैठक में प्रबंध समिति के सदस्‍य, प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारी तथा जिलाध्‍यक्ष भाग लेंगे ।

कल्पेश याग्निक को ब्लेकमेल करने वाली रिपोर्टर पर केस दर्ज

हिंदी समाचार पत्र दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक की आत्महत्या के मामले मे मुंबई की महिला पत्रकार सलोनी अरोरा के खिलाफ धारा 503, 386, 67 आईटी एक्ट 306 में दर्ज किया है। करीब आठ दिन पहले याग्निक ने अंधेरे में दूसरी मंजली से गिरने से मर गए थे। इसमें पुलिस ने धारा 503. 386 व 67 आईटीएक्ट 307 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के साथ गिरा

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। करीब 12 घंटे चली बहस के बाद 126 के मुकाबले 325 मतों से अविश्वास प्रस्ताव गिरा।

बच्चों के सपनों को साकार करेगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बच्चों के सपनों को राज्य सरकार साकार करेगी। हर जरूरी मदद देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों की क्षमता, प्रतिभा और योग्यता से वे पूरी तरह वाकिफ हैं। थोड़ा-सा संबल मिल जाने पर ये विद्यार्थी आसमान भी छू सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार इसके लिये इन्हें यह संबल दे रही है। श्री चौहान आज जबलपुर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रदेश के 45 हजार 581 विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए उनके खातों में ऑनलाइन लगभग 114 करोड़ रूपए ट्रान्सफर किये।

23 से 26 जुलाई के बीच मध्‍य और उत्‍तरी गुजरात में भारी वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने 23 से 26 जुलाई के बीच मध्‍य और उत्‍तरी गुजरात में भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। सौराष्‍ट्र और दक्षिणी गुजरात में हल्‍की वर्षा हो सकती । इस बीच दक्षिणी गुजरात और सौराष्‍ट्र क्षेत्र में वर्षा से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं।  मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने कल अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लिया।

मिशन इन्‍द्रधनुष केन्‍द्र सरकार का महत्‍वाकांक्षी कार्यक्रम

मिशन इन्‍द्र धनुष केन्‍द्र सरकार का महत्‍वाकांक्षी कार्यक्रम है। इसका उद्देश्‍य दो साल से कम आयु के बच्‍चों और गर्भवती महिलाओं को रोगों से बचाने के लिए उनका पूर्ण टीकाकरण करना है।

व्‍हाट्सऐप में पांच से अधिक चैट्स की अनुमति नहीं

व्‍हाट्सऐप ने कहा है कि भारत में उसके उपभोक्‍ताओं को एक बार में पांच से अधिक चैट्स की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कदम व्‍हाट्सऐप के जरिए फर्जी संदेश भेजने की समस्‍या से निपटने के लिए उठाया गया है, जिसकी वजह से मॉब लिंचिंग की घटनाओं में वृद्धि हुई। कंपनी ने कहा है कि वह क्‍विकफॉवर्ड बटन को ही हटा देगी।

जापान की संसद के निचले सदन में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव गिरा

जापान की संसद के निचले सदन में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव गिर गया है। इसे छह विपक्षी दलों ने पेश किया था। अविश्‍वास प्रस्‍ताव को  विवादास्‍पद कसीनो से संबंधित विधेयक को पारित होने से रोकने के लिए विपक्ष का अंतिम प्रयास माना जा रहा था। आज यह विधेयक पारित किया जा सकता है, इससे जापान में कसीनो वैध हो जाएंगे।

प्रख्‍यात कवि गोपालदास नीरज का राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार कल

प्रख्‍यात कवि गोपाल दास नीरज का अंतिम संस्‍कार पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ कल उत्‍तर प्रदेश में अलीगढ़ में किया जाएगा। उनका कल रात दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में लम्‍बी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today