Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

भाजपा ने तीन जिलों के अध्यक्षों को बदला, पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति

भारतीय जनता पार्टी ने नरसिंहपुर, सीधी और राजगढ़ के जिला अध्यक्षों को हटाकर नई नियुक्तियां की हैं। नरसिंहपुर में अभिलाष मिश्रा, सीधी में राजेश मिश्रा और राजगढ़ में दीपक शर्मा को नया जिला अध्यक्ष बनाया है।

बेलदार समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिये लगेंगे शिविर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेलदार समाज के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिये सीहोर, रायसेन और भोपाल में शिविर लगाये जायेंगे। समाज को हर जायज हक़ मिलेगा। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में मध्यप्रदेश बेलदार समाज के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर समाज की छात्रा साक्षी कामराय और छात्र अंश गिरि को सम्मानित किया। सामान्य प्रशासन एवं अनुसूचित जाति कल्याण राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य भी इस मौके पर मौजूद थे।

विदिशा में अगस्त माह से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा में हुए किसान सम्मेलन में घोषणा की कि आगामी अगस्त माह से विदिशा में मेडिकल कॉलेज शुरू किया जायेगा। इससे विदिशा तथा आसपास की जनता को गंभीर बीमारियों के लिये भी समुचित उपचार आसानी से मिल सकेगा। श्री चौहान ने एक लाख 33 हजार किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा योजना की 445 करोड़ की बीमा राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले में 170 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए प्रचार समाप्‍त, मतदान कल

पाकिस्‍तान में आम चुनावों का प्रचार समाप्‍त हो गया। मतदान कल होगा। लगभग दो महीने तक चले चुनाव प्रचार के दौरान करीब एक सौ 80 लोगों की जान गई। तीन उम्‍मीदवारों की पिछले दो हफ्तों में ही हत्‍या हो गई।

19वें करगिल विजय दिवस का समारोह जम्मू-कश्मीर में द्रास युद्ध स्‍मारक पर शुरू

19वें करगिल विजय दिवस का समारोह आज सवेरे जम्‍मू-कश्‍मीर में द्रास युद्ध स्‍मारक पर शुरू हुआ। कर्नल सचिन निम्‍बाडकर और कर्नल राजेश अदाउ समेत 17 पराकर्मी युद्ध नायकों ने करगिल नगर में बने इस युद्ध स्‍मारक पर शहीद सैनिकों को पुष्‍पांजलि अर्पित की।

स्क्वॉश चैम्पियनशिप में भारत ने किया सउदी अरब को तीन शून्‍य से पराजित

चेन्‍नई में विश्‍व जूनियर स्‍क्‍वॉश चैम्पियनशिप में आज भारत ने सउदी अरब को तीन शून्‍य से पराजित किया। बाद में भारत का मुकाबला स्विटजरलैंड से होगा। इस प्रतियोगिता में कुल 24 देश भाग ले रहे हैं, जिन्‍हें आठ ग्रुपों में बांटा गया है। भारत, स्विटजरलैंड और सउदी अरब के साथ ग्रुप ई में है। भारत की टीम को पांचवीं वरीयता दी गई है।

प्रधानमंत्री ने सबके लिए मकान की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गरीब लोगों के अपने घर के सपने को साकार करने के सबके लिए मकान की महत्‍वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की है। इस योजना से  उत्‍तर प्रदेश में लाखों लोग लाभांवित हुए हैं और अब उनके अपने मकान हैं। इस योजना के तहत राज्‍य सरकार ने  मकानों का निर्माण कराया है।

ताजमहल के आसपास के क्षेत्रों में बोतल बंद पानी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

उत्‍तरप्रदेश सरकार ने आगरा के ताज महल की सुरक्षा और संरक्षण के बारे में दृष्टिपत्र की पहली मसौदा रिपोर्ट आज उच्‍चतम न्‍यायालय के समक्ष पेश की। राज्‍य सरकार ने कहा है कि ताजमहल और उसके आसपास के क्षेत्र को प्‍लास्टिक रहित क्षेत्र घोषित किया जायेगा और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को बंद कर दिया जायेगा।

जम्मू कश्मीर में एक आतंकवादी का सुरक्षाबलों के समक्ष समर्पण

जम्‍मू कश्‍मीर में आज एक आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के समक्ष समर्पण कर दिया है।  समुदाय के लोगों के कहने पर यह आतंकवादी हिंसा का रास्‍ता छोड़ कर परिवार में लौट आया है। इसके समर्पण को सुरक्षा कारणों से गुप्‍त रखा गया है।  अगर मुठभेड़ के दौरान भी कोई आतंकवादी समर्पण का प्रस्‍ताव करता है तो उसे स्‍वीकार कर लिया जायेगा।

भीड़ की हिंसा की घटनाओं से निपटने जरूरत पड़ने पर कानून बनेगा

केन्‍द्र सरकार भीड़ की हिंसा की घटनाओं से निपटने के लिए जरूरत पड़ने पर एक कानून लायेगी। लोकसभा में शून्‍यकाल में इस मुद्दे से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने फिर कहा कि सरकार ऐसे जघन्‍य अपराधों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्‍त कदम उठा रही है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today