Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

असम के मुख्‍यमंत्री ने आज तीसरे पहर गुवाहाटी में सर्वदलीय बैठक बुलाई है

असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राष्‍ट्रीय  नागरिकता रजिस्‍टर-एनआरसी के पूर्ण मसौदे के प्रकाशन से पहले आज तीसरे पहर गुवाहाटी में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बहुप्रतीक्षित मसौदा कल प्रकाशित किया जायेगा।  नागरिक एनआरसी मसौदे में अपने नाम के बारे में जानकारी ऑनलाइन, निशुल्‍क नम्‍बर, एसएमएस सेवा और एनआरसी सेवा केन्‍द्र से प्राप्‍त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में 60 हजार करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं की शुरूआत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भूमि पूजन में साठ हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारम्‍भ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि केवल पांच महीनों में साठ हजार करोड़ रुपये का निवेश प्राप्‍त करना एक बड़ी उपलब्धि है। श्री मोदी ने आशय को निवेश में बदलने के लिए योगी आदित्‍यनाथ सरकार की सराहना की।  

पीतांबर पहुंचे शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दतिया पहुंच कर मां पीतांबरा का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शान्ति की कामना की। मां की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे और जनआशीर्वाद यात्रा की ग्वालियर संभाग में शुरुअात की।

दिग्विजय ने एक महीने का समय और स्टाफ कार्यालय मांगा

हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगले खाली कराए जाने के आदेश का पालन करते हुए राज्य शासन ने अपनी पार्टी के कैलाश जोशी, बाबूलाल गौर और उमा भारती को तो समाजसेवी, गणमान्य नागरिकों की श्रेणी से सरकारी आवास दे दिए लेकिन कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के आदेश नहीं निकलने पर उन्होंने एक महीने का समय मांगा है। साथ ही उन्होंने अपने स्टाफ बैठने और उनके कार्यालय के लिए आवास भी मांगा है।

अादिम जाति सहायक आयुक्त पर लोकायुक्त छापा

आदिम जाति कल्याण विभाग में सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला के यहां लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस ने प्रदेश मे एकसाथ तीन शहरों मंडला, रीवा और भोपाल में छापे मारे। भोपाल के वैशाली नगर में संतोष शुक्ला का परिवार बी-62 में रह रहा था।

राजधानी में आबकारी के पब, हुक्का लांज में लगातार दूसरे दिन छापे

भोपाल में आबकारी विभाग ने लगातार दूसरे दिन शहर की शराब दुकानों, पब, हुक्का लांज, आदि पर छापे मारे। पब, हुक्का लांज पर जहां एक्सरसाइज ने कार्रवाई की। बैरागढ़, लालघाटी, एयरपोर्ट रोड पर यह कार्रवाई की गई। सनसाइन, लेक सिटी, टपरी और क्लाउड पर कार्रवाई हुई।

कालेधन पर रिपोर्ट साझा करने से वित्त मंत्रालय का इनकार

वित्त मंत्रालय ने कालेधन के अनुमान को लेकर तैयार तीन रिपोर्ट साझा करने से इनकार कर दिया है। मंत्रालय का कहना है कि इन रिपोर्ट का खुलासा करना संसद के विशेषाधिकार का उल्लंघन होगा।

सीहोर के थाने में पुलिस ने दी छात्राओं को रिवॉल्वर चलाने की सीख

सीहोर पुलिस ने पुलिस बाल मित्र कार्यक्रम में शनिवार को कोतवाली थाने के भीतर सरकारी स्कूल की छात्राओं को बुलाया। इसके बाद छात्राओं को पुलिसकर्मियों ने बकायदा रायफल और रिवॉल्वर कैसे चलाई जाती है, कितने कारतूस लोड किए जाते हैं, गोली की मारक क्षमता कितनी होती है, गोली चलाते वक्त पोजिशन क्या होना चाहिए आदि-आदि सिखाया।

सही समय पर सही निराकरण ही संवेदनशीलता: मंगलम

पीटीआरआई जहांगीराबाद में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्गों के प्रति संवेदनशीलता विषय पर आयोजित सेमीनार के द्वितीय दिवस अतिरिक्‍त महानिदेशक महिला अपराध  मंगलम् ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए हुए कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रकरणों में सही समय पर सही कार्यवाही ही संवेदनशीलता है। एससी/एसटी के प्रकरणों में 30 दिन में विवेचना पूर्ण करना संभव है। बशर्ते कि विवेचक एवं पर्यवेक्षक कायमी दिनांक से ही प्रकरण पर नजर रखें। कुछ मामलों में संभव है कि आरोपी की पहचान न होने अथवा फरार होने से समय लग सकता है। प्रकरण में विवेचना के दौरान सत्य को सामने लाया जाये और तदानुसार खात्मा खारजी की कार्यवाही की जा सकती है।

देश के उत्तरी भागों में भारी बारिश

देश के उत्तरी भागों में भारी बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी वर्षा से करीब 30 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today