Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची

साइना नेहवाल विश्‍व बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला सिंगल्‍स प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। चीन के नानजिंग में आज साइना ने तुर्की की एलिये देमिरबैग को दूसरे राउंड में 21-17, 21-8 से हरा दिया।

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए लोगों से विचार और सुझाव मांगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए लोगों से विचार और सुझाव मांगे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लोगों से विशेष रूप से तैयार किये गये नरेंद्र मोदी ऐप पर सुझाव देने को कहा है। सुझाव माई जी ओ वी डॉट इन (mygov.in) पर भी भेजे जा सकते हैं।

राष्ट्रपति ने मुंशी प्रेमचंद की 138 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 138 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। श्री कोविन्‍द ने ट्वीटर पर प्रेमचंद को उत्‍कृष्‍ट लेखक और उपन्‍यासकार बताते हुए कहा कि उनकी कहानियां किसानों, गरीबों और समाज के आम लोगों की भावनाओं से जुड़ी हैं।

रोहिंज्याओं की देश में और घुसपैठ रोकने सीमा सुरक्षा बल-असम राइफल्स तैनात

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में बताया कि रोहिंज्‍याओं के देश में प्रवेश को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्‍स को तैनात किया गया है। शून्‍यकाल के दौरान पूरक प्रश्‍नों का जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि केन्‍द्र ने रोहिंज्‍या की गतिविधियों और उन्‍हें देश में आने से रोकने के लिए राज्‍यों को परामर्श जारी कर दिए हैं।

आप ने घोषित की विधानसभा प्रत्याशियों की तीसरी सूची

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने पार्टी के छतरपुर में लोकसभा स्तर के पदाधिकारी सम्मेलन के दौरान जैन धर्मशाला में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची की घोषणा की।

गर्भवती महिला से दुष्कर्म

भोपाल के गांधी नगर में छह महीने के गर्भधारण की हुई महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि महिला के घर में एक अज्ञात व्यक्ति घुस गया था। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। गांधीनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

डीजीपी की अदालत पर टिप्पणीः हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगा जवाब

भोपाल में अनुसूचित जाति और जनजाति के मामलों को लेकर आयोजित सेमीनार में डीजीपी आरके शुक्ला ने अदालत पर टिप्पणी की थी। इसको लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पुलिस महानिदेशक से दो दिन में जवाब मांगा है कि वे यह स्पष्ट करें कि टिप्पणी पुलिस विभाग की है या उनका अभिमत है।

जन आशीर्वाद यात्रा 1-2 को अनुपपुर, कटनी एवं शहडोल में

कृषि उपज की लागत में 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर तय होगा समर्थन मूल्य

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील मुख्यालय पर 2208 करोड़ की लागत की वृहद सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि आगामी दिनों में राज्य सरकार कृषि उपज की लागत में 50 प्रतिशत लाभांश जोड़कर समर्थन मूल्य निर्धारित करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह निर्धारित समर्थन मूल्य पर ही किसान की फसल की खरीदी प्रदेश सरकार करेगी। श्री चौहान ने इस अवसर पर मगरौनी कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिये जाने की घोषणा की।

स्‍टेट बैंक निरसन और संशोधन विधेयक संसद में पारित

राज्‍यसभा द्वारा स्‍टेट बैंक निरसन और संशोधन विधेयक, 2017 में सुझाए गए संशोधनों पर लोकसभा की मंजूरी मिलने के बाद अब ये विधेयक संसद में पारित हो गया है। इस विधेयक के अनुसार भारतीय स्‍टेट बैंक सहायक बैंक अधिनियम, 1959, और हैदराबाद स्‍टेट बैंक, 1956 को निरस्‍त कर दिया गया है तथा भारतीय स्‍टेट बैंक अधिनियम, 1955 में संशोधन किया गया है। इसके तहत स्‍टेट बैंक के पांच सहयोगी बैंकों के भारतीय स्‍टेट बैंक में विलय की वैधानिक पुष्टि हो गई है। इन बैंकों का विलय पहली अप्रैल 2017 को किया गया था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today