-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
निर्वाचन के मद्देनजर वाहनों से हुटूर निकालने की कार्रवाई
भोपाल पुलिस ने निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद वाहनो पर अवैध रूप से हूटर लगाने वालो के खिलाफ शुरु की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पहले दिन ही जेल रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान रसूखदारों ने पुलिस से अभद्रता की।
मुख्यमंत्री द्वारा वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर के निधन पर शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कुलदीप नैयर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान ने कहा है कि स्वर्गीय श्री नैयर वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और प्रखर विचारक थे। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिये आपातकाल के दौरान निडरता से आवाज उठाई। उन्होंने अपने लेखन से पत्रकारिता को दिशा दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
जनसम्पर्क मंत्री ने नैयर के निधन पर किया शोक व्यक्त
जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार श्री कुलदीप नैयर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि श्री नैयर एक लोकप्रिय स्तंभ लेखक थे। ज्वलंत राष्ट्रीय मुददों पर उनकी लेखनी पाठकों को बहुत प्रभावित करती थी। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि स्व. नैयर दशकों तक सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले कलमकार बने रहे। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने स्व. नैयर की दिवगंत आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से विनती की है।
किसी का आईडी पासवर्ड चुराने पर हो सकती है तीन साल की सजा
राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि नवीन तकनीकों से जितनी सुविधाएँ बढ़ी हैं, उतने खतरे भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। श्री गुप्ता ने कहा कि नेट के उपयोग के समय ली जाने वाली सावधानियों के ब्रोशर स्कूल और कॉलेज में बंटवायें। श्री गुप्ता आज स्थानीय कोपल स्कूल में ‘सायबर सुरक्षा’ वर्कशाप को संबोधित कर रहे थे।
वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर का आज नई दिल्ली में निधन
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता कुलदीप नैय्यरका आज नई दिल्ली में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सूचना तथा प्रसारणमंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।












