Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

एमके स्टालिन डीएमके पार्टी के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

श्री एम के स्‍टालिन को, डी एम के पार्टी का अध्‍यक्ष घोषित किया गया है। पार्टी की आम परिषद की बैठक में आज उन्‍हें निर्विरोध अध्‍यक्ष चुना गया। चेन्‍नई में पार्टी मुख्‍यालय में हुई इस बैठक में पार्टी नेता करूणानिधि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लोकसभा के पूर्व अध्‍यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक प्रस्‍ताव पारित किया गया।

लखवार परियोजना के लिए केन्द्र-छह राज्यों के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर

केन्‍द्र सरकार ने उत्‍तराखंड में बहुउद्देशीय लखवार परियोजना के निर्माण के लिए ऊपरी यमुना घाटी के छह राज्‍यों के साथ सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किये हैं। ये राज्‍य हैं- उत्‍राखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, हरियाणा और दिल्‍ली। गंगा पुनर्द्धार मंत्री नितिन गडकरी ने इन राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ लगभग चार हजार करोड़ रूपये की इस परियोजना के लिए सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर किये हैं।

माल्या को भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने की 3 सितम्बर को सुनवाई

मुम्‍बई की विशेष अदालत विजय माल्या को भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने के मामले की 3 सितम्‍बर को सुनवाई करेगी। इस मामले से संबद्ध पांच पक्षों की 90 अरब रुपए से अधिक का बैंक ऋण नहीं चुका पाने के कथित मामले से संबंधित कागज़ात की मांग को देखते हुए सुनवाई टाली गई है।

लखनऊ अदालत विस्फोट मामले में दो आतंकवादियों को आजीवन कारावास

उत्‍तर प्रदेश में विशेष अदालत ने 2007 के लखनऊ अदालत विस्‍फोट मामले में दो आतंकवादियों तारिक काज़मी और मोहम्‍मद अख़तर उर्फ तारीक हुसैन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्‍यायाधीश बबीता रानी ने आतंकी गुट हूजी के इन आतंकवादियों पर छह-छह लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आज नई दिल्ली में बैठक

भारतीय जनता पार्टी शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों की आज नई दिल्‍ली में बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और 15 मुख्‍यमंत्री भाजपा मुख्‍यालय में बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में भाजपा शासित राज्‍यों में जन-कल्‍याण कार्यों की समीक्षा की जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव और तीन राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आज की बैठक काफी महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है।

हिंद महासागर क्षेत्र में शांति-स्थिरता भारत की महत्वपूर्ण प्राथमिकता

हिंद महासागर के आर्थिक महत्व पर बल देते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में  शांति और स्थिरता बनाए रखना भारत की विदेश नीति की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। वियतनाम की राजधानी हनोई में तीसरे  हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रख कर ही इस क्षेत्र का लाभ उठाया जा सकता है।

घोषणा पत्र समिति की एक और बैठक के बाद फाइनल होगा प्रारूप

मप्र विधानसभा चुनाव 2018 के घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार शाम से देर रात 10:30 बजे तक गहन विचार विमर्श के बाद घोषणा पत्र समिति की एक बैठक में इसका प्रारूप फाइनल किए जाने का फैसला हुआ। सितंबर के दूसरे पखवाड़े तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को घोषणा पत्र सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है।

पिंकी की मौत पर कांग्रेस और भाजपा दोनों मैदान में

पिंकी के परिजन को सरकारी नौकरी और एक करोड मुआवजा देने का सौपा ज्ञापन भाजपा ने भी थप्पड मारने वाले विधायक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं कांग्रेस ने रैली निकालकर बच्ची की मौत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जाना चाहिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत आज से भोपाल प्रवास पर

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत सोमवार की शाम को भोपाल पहुंचे। तीन के चुनावी दौरे में रावत ने मीडिया को बातचीत की। अपने तीन दिवसीय दौरे में वे यहां चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे इसी क्रम में ओपी रावत मंगलवार को राजनीतिक दलों से चर्चा भी करेंगे। कांग्रेस इस दौरान फर्जी वोटर के मामले को प्रमुखता से उठाएगी।

जन आशीर्वाद यात्रा अब चुनाव तक लगातार

मप्र बीजेपी 25 सितम्बर 2018 को तीसरी बार कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने यह ऐलान किया है। जन आशीर्वाद यात्रा का 25 सितम्बर को समापन नहीं होगा। जन आशीर्वाद यात्रा, बीजेपी के पन्ना प्रमुख, बूथ स्तर कार्यकर्ता जनआशीर्वाद यात्रा में शमिल होंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today