Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

4 जिलों में सामान्य से अधिक और 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज

मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 31 अगस्त तक 4 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 38 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 9 है। सर्वाधिक वर्षा 1065.6 मिलीमीटर उमरिया में और सबसे कम 468.8 मिलीमीटर अलीराजपुर में दर्ज की गई है।

भाप्रसे के 2 अधिकारी मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारियों को मुख्य सचिव वेतनमान की पे-मेट्रिक्स-17 में पदोन्नत किया है। पदोन्नति के बाद डॉ. एम. मोहन राव को अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण तथा श्रीमती गौरी सिंह को अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास के पद पर पदस्थ किया है।

शिक्षकों के कैडर संविलियन का कार्य 30 सितंबर तक पूरा होगाः चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम लाड़कुई में बताया कि प्रदेश में शिक्षकों का कैडर बनाया गया है। कैडर संविलियन का कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। प्रदेश में शिक्षा को जन-अभियान का रूप दिया जायेगा। ‘मिल-बाँचें मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा में समाज की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।

किसानों को फसल का पंजीयन कराने में दिक्कत नहीं हो – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों की फसलों के पंजीयन का कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाये। पंजीयन की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रहे। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। श्री चौहान आज यहाँ स्टेट हैंगर पर फसल पंजीयन कार्य की राज्य स्तरीय समीक्षा कर रहे थे।

पिछले साल से साठ प्रतिशत ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल

इस वर्ष आयकर रिटर्न की संख्‍या अब तक पांच करोड़ हो चुकी है। यह पिछले साल की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में आयकर रिटर्न भरे जाने से साफ है कि लोग आयकर कानून का पालन कर रहे हैं और यह सरकारी वित्‍त व्यवस्था के लिए अच्छा संकेत हैं।

उच्चतम न्यायालय द्वारा अनुच्छेद 35 ए की सुनवाई जनवरी तक स्थगित

उच्‍चतम न्‍यायालय ने अनुच्‍छेद 35 ए की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई अगले वर्ष जनवरी के दूसरे सप्‍ताह तक के लिए स्‍थगित कर दी है। केंद्र और जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने राज्‍य में होने वाले स्‍थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर अनुच्‍छेद 35 ए के विरूद्ध दायर याचिकाओं पर सुनवाई स्‍थगित करने की मांग की थी।

असम में सियांग नदी के जलस्तर पर लगातार नजर

असम में जिला प्रशासन सियांग नदी के जलस्‍तर पर लगातार नजर रखे हुए है। धेमाजी जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा है साथ ही प्रशासन ने लोगों से परेशान नहीं होने को कहा है क्‍योंकि किसी भी स्थिति से निपटने के कदम उठाए जा रहे हैं।  पिछले कुछ घंटों के दौरान पासीघाट में सियांग नदी का जलस्‍तर धीरे धीरे घट रहा है।

कर्नाटक में 102 कस्बों और पंचायत स्तर के निकायों के लिए मतदान

कर्नाटक में तीन शहरी निगमों- मैसूरू, तुमाकूरू और शिवामोग्‍गा के अलावा 102 कस्‍बों और पंचायत स्‍तर के निकायों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कोडगू जिले में इस महीने भारी वर्षा और अचानक आई बाढ़ के कारण सोमवरपेट, विराजपेट और कुशालनगर में मतदान स्‍थगित कर दिया गया है। तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल सेक्‍युलर

आईआरसीटीसी घोटाले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को जमानत

दिल्‍ली की एक अदालत ने भारतीय रेलवे केटरिंग और टूरिज्‍म कार्पोरेशन-आईआरसीटीसी घोटाले में राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद की पत्‍नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्‍वी यादव को जमानत दे दी है। विशेष न्‍यायाधीश अरूण भारद्वाज ने लालू प्रसाद को अदालत में पेश करने का वारंट जारी किया है। अदालत ने राबड़ी देवी और तेजस्‍वी यादव को एक लाख रुपए के निजी मुचलके और इतने ही मूल्‍य की सुरक्षा राशि पर जमानत दी। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्‍तूबर को होगी।

प्रदेश की 77 विधानसभा में 27 लाख फ़र्ज़ी मतदाता: कांग्रेस

कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री के tweet की चुनाव आयोग को शिकायत की। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी.एल. कांताराव को की लिखित शिकायत में कहा कि शिवराज सिंह चौहान के आफ़ीशियल ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है जिसमें एक विडीओ अटैच किया गया है जिसमें पुलिस की वर्दी का उपयोग भाजपा के प्रचार- प्रसार के लिये किया गया है जो कि आपत्तिजनक व नियम विरुद्ध है। प्रदेश की 77 विधानसभा की सूची सौंपकर उसमें अभी भी मौजूद 27 लाख फ़र्ज़ी मतदाता के बारे में आयोग को बताया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today